फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSEB 10th Result 2022 Live: पंजाब बोर्ड दसवीं के परिणाम जारी, यहां देखें रिजल्ट से जुड़ा हर अपडेट

Tue, 05 Jul 2022 03:40 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

PSEB 10th result 2022: पंजाब बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए छात्रों के लिए अहम समय आ गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं कक्षा के परिणाम की घोषणा आज की जा सकती है। ऐसे में लाखों  छात्रों को परीक्षा परिणाम से जुड़ी हर अपडेट लगातार देने के लिए हम लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग।
विज्ञापन
PSEB Result 20222 Live - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:40 PM, 05-Jul-2022

PSEB Result: लड़कियों का दबदबा

परीक्षा परिणाम में इस बार लड़कियों का दबदबा रहा है। पहले तीन रैंक पर लड़कियों ने कब्जा जमाया है। बता दें कि दसवीं की परीक्षा में कुल 99.34 फीसदी लड़कियों ने सफलता प्राप्त की है। वहीं, लड़कों का सफलता प्रतिशत 98.83 फीसदी रहा है। 

02:08 PM, 05-Jul-2022

PSEB 10th Result 2022: इतने छात्र हुए सफल

इस साल दसवीं का परिणाम काफी बेहतर रहा है। पंजाब बोर्ड की ओर से जारी किए गए दसवीं के परिणाम में कुल 97.94 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। 
 

01:32 PM, 05-Jul-2022

Sarkari Result 2022: ऐसे चेक कर सकेंगे परिणाम

जो भी उम्मीदवार पंजाब बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम ऑनलाइन अपलोड होने के बाद पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
01:10 PM, 05-Jul-2022

PSEB Result 2022 : यहां चेक करें परिणाम का डिटेल 

PSEB 10th Result 2022: पंजाब बोर्ड दसवीं का परिणाम जारी, यहां जानें क्या रहा पास प्रतिशत
 

12:58 PM, 05-Jul-2022

sarkari Result: ऐसे चेक कर सकेंगे परिणाम

अपना परिणाम चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारी को आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज कर के लॉ़गिन करना होगा। 
 

विज्ञापन
12:57 PM, 05-Jul-2022

PSEB 10th Result: कल चेक कर सकेंगे परिणाम

बता दें कि कक्षा दसवीं का परिणाम छात्रों को आज प्राप्त नहीं होगा। छात्र अपना परिणाम बुधवार 6 जुलाई, 2022 को सुबह 8 बजे के बाद से चेक कर पाएंगे।
 

12:54 PM, 05-Jul-2022

PSEB 10th Result 2022:  बोर्ड के चेयरमैन ने जारी किया

परिणाम को आज प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम बोर्ड के चेयरमैन प्रो. योगराज की ओर से जारी किया गया है। 
 

12:39 PM, 05-Jul-2022

pseb result: परिणाम जारी हुए

पंजाब बोर्ड ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से परिणाम की घोषणा कर दी है।

12:11 PM, 05-Jul-2022

PSEB 10th Result: टर्म-1 और टर्म-2 दोनों परीक्षाओं के अंक होंगे शामिल

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) की ओर से जारी होने वाले कक्षा 10वीं के अंतिम परिणाम में टर्म 1 और टर्म 2 दोनों परीक्षाओं के अंक शामिल होंगे। 
 

11:24 AM, 05-Jul-2022

PSEB Result: कब हुई थी परीक्षा

कक्षा 10वीं की परीक्षा 29 अप्रैल से 19 मई, 2022 के बीच आयोजित की गई थी।

11:05 AM, 05-Jul-2022

PSEB Result 2022: इतने छात्र हुए थे परीक्षा में शामिल

रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 04 लाख छात्र पीएसईबी 10वीं परीक्षा 2022 में शामिल हुए थे। 
 

10:50 AM, 05-Jul-2022

Punjab Board Result 2022: आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें

सभी परीक्षार्थी, जो पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
 

10:30 AM, 05-Jul-2022

pseb 10th result: 12वीं के नतीजे जारी हो चुके

पीएसईबी की ओर से कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 का परिणाम जारी किया गया था। 28 जून, 2022 को घोषित नतीजों के अनुसार, कुल 96.96 फीसदी परीक्षार्थियों ने कक्षा 12वीं में सफलता प्राप्त की है। 
 

09:46 AM, 05-Jul-2022

PSEB Result Live: ऐसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम

छात्र अपना रिजल्ट वेबसाइट pseb.ac.in, punjab.indiaresults.com, ssapunjab.org से डाउनलोड कर सकेंगे।

 

09:20 AM, 05-Jul-2022

PSEB 10th Result 2022 Live: पंजाब बोर्ड दसवीं के परिणाम जारी, यहां देखें रिजल्ट से जुड़ा हर अपडेट

PSEB 10th result 2022: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) जल्द ही कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 के लिए परिणाम जारी करने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 के परिणाम सोमवार, 05 जुलाई, 2022 को शाम तक जारी होने की उम्मीद है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें