फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pariksha Pe Charcha 2021 Live: पीएम का मंत्र- परीक्षा हॉल में सारी टेंशन बाहर छोड़कर जाएं

Wed, 07 Apr 2021 08:59 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Pariksha Pe Charcha 2021 Live : स्कूली विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को जिस पल का इंतजार रहता है वह आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने एवं अपने लाडले और लाडली के संवाद के मौके से कहीं आप चूक न जाएं, इसलिए हम आपको याद दिला रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार, 07 अप्रैल, 2021 को शाम सात बजे परीक्षा पे चर्चा करने वाले हैं। 
गौरतलब है कि परीक्षा पे चर्चा का यह चौथा संस्करण है। लेकिन पहली बार परीक्षा पे चर्चा ऑनलाइन मोड में हो रही है। परीक्षा पे चर्चा 2021 में सभी स्कूली छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे। इसका सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि इस बार प्रधानमंत्री के साथ परीक्षा पे चर्चा के लोकप्रिय संवाद में और प्रतियोगिता में विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक भी भाग ले रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा विद्यार्थियों को डर परीक्षाओं का नही होता है। उन्हें डर होता है उस माहौल से जो उनके आसपास बना दिया गया है कि यही एग्जाम सब कुछ है। यही जिंदगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पे चर्चा 2021 के दौरान विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद कर रहे हैं ...
विज्ञापन
परीक्षा पे चर्चा 2021 लाइव - फोटो : @narendramodi
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:56 PM, 07-Apr-2021

पीएम की बच्चों की सीख- परीक्षाओं से डरने की जरूरत नहीं

प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए संकल्पबद्ध होने की बात कही है। अपने संवाद के दौरान प्रधानमंत्री ने अभिभावकों को भी नसीहत देते हुए कहा कि बच्चों पर अपने सपनों को थोपना नहीं चाहिए। पीएम मोदी ने छात्रों को कहा कि परीक्षाओं से डरने की जरूरत नहीं है। परीक्षा की सफलता ही जीवन का आखिरी पड़ाव नहीं होती है। जिंदगी में और भी बहुत कुछ है। जीवन में कई और परीक्षाएं भी होती हैं तो ऐसे में बोर्ड परीक्षाओं से डरना कैसा? 

08:51 PM, 07-Apr-2021

परीक्षा पे चर्चा 2021 : प्रधानमंत्री का विद्यार्थियों से संवाद खत्म

परीक्षा पे चर्चा के चतुर्थ संस्करण के दौरान पहली बार हुए वर्चुअल आयोजन में प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को कई तरह के टिप्स और अमूल्य सुझाव दिए हैं। परीक्षा पे चर्चा में प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को तनाव परीक्षा केंद्र के बाहर ही छोड़कर जाने का सुझाव दिया। साथ ही उन्हें आसपास के जीवन से सीखने की सलाह दी।

08:44 PM, 07-Apr-2021

प्रधानमंत्री की अपील- वोकल फॉर लोकल को बनाएं जीवन का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबाेधन के अंत में विद्यार्थियों को जीवन का मंत्र दिया। प्रधानमंत्री ने कहा, आज मैं आपको एक बड़े एग्जाम के लिए तैयार करना चाहता हूं। ये बड़ा एग्जाम है जिसमें हमें शत-प्रतिशत मार्क्स लेकर पास होना ही है। ये है- अपने भारत को आत्मनिर्भर बनाना। ये है वोकल फॉर लोकल को जीवन मंत्र बनाना।  
 

विज्ञापन
08:39 PM, 07-Apr-2021

जीवन की सफलता, विफलता का पैमाना अलग होता है : पीएम मोदी

 
प्रधानमंत्री ने कहा कि आप जो पढ़ते हैं, वो आपके जीवन की सफलता, विफलता का पैमाना एकमात्र नहीं हो सकता। आप जो जीवन में करेंगे, वो आपकी सफलता और विफलता को तय करेंगे। आप लोगों के दबाव, समाज के दबाव और परिवार के दबाव से बाहर निकलिए।
 

08:34 PM, 07-Apr-2021

बच्चों के साथ उनकी जनरेशन की बातों में दिलचस्पी दिखाएं : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने अभिभावकों को परामर्श देते हुए कहा कि अपने बच्चे के साथ उसकी जनरेशन की बातों में दिलचस्पी दिखानी चाहिए। अगर, आप उसके आनंद में शामिल होंगे, तो आप देखिएगा जनरेशन गैप कैसे खत्म हो जाएगा। माता-पिता और बच्चों का जीवन के प्रति सामान्य दृष्टिकोण में अंतर होना स्वभाविक है। इसे दूर करने के प्रयास करने चाहिए।  

विज्ञापन
08:29 PM, 07-Apr-2021

एग्जाम वॉरियर्स की लें मदद : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने परीक्षा पे चर्चा के दौरान विद्यार्थियों को परीक्षाओं का तनाव घटाने के लिए मोटिवेशनल पुस्तक एग्जाम वॉरियर्स की मदद लेने का सुझाव दिया। बता दें कि यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखी है। पुस्तक में तनाव घटाने के कई अहम टिप्स दिए गए हैं। हाल ही में इस पुस्तक का नया संस्करण जारी किया गया है। नए संस्करण में काफी नए सुझाव, लर्निंग टिप्स एंड ट्रिक्स शामिल किए गए हैं।  

08:27 PM, 07-Apr-2021

कोरोना काल में काफी कुछ खोया है, तो बहुत कुछ पाया भी है : पीएम मोदी

कोरोना काल में अगर काफी कुछ खोया है, तो बहुत कुछ पाया भी है। कोरोना की सबसे पहली सीख तो यही है कि आपने जिस चीज को, जिन-जिन लोगों को मिस किया, उनकी आपके जीवन में कितनी बड़ी भूमिका है, ये कारोना काल में ज्यादा पता चला है। कोरोना काल में एक बात ये भी हुई है कि हमने अपने परिवार में एक दूसरे को ज्यादा नजदीक से समझा है। कोरोना ने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए मजबूर किया, लेकिन परिवारों में इमोशनल बॉन्डिंग को भी इसने मजबूत किया है। 

08:19 PM, 07-Apr-2021

सारी टेंशन परीक्षा हॉल के बाहर छोड़कर जाना चाहिए

आपका मन अशांत रहेगाा, चिंता में रहेगा, तो इस बात की संभावना बहुत ज्यादा होगी कि जैसे ही आप क्वेश्चन पेपर देखेंगे, कुछ देर के लिए सबकुछ भूल जाएंगे। इसका सबसे अच्छा उपाय यही है कि आपको अपनी सारी टेंशन परीक्षा हॉल के बाहर छोड़कर जाना चाहिए।

08:10 PM, 07-Apr-2021

प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र दिया

प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र IIAV देते हुए कहा कि मेमोरी को शार्प करने के लिए आप इन्वॉल्व (Involve) , इंटरनलाइज (internalize), एसोसिएट (associate) और विजुअलाइज (visualize) के फॉर्मूले पर आप चल सकते हैं। 
 

08:04 PM, 07-Apr-2021

अपने सपनों को पाने का संकल्प ये बहुत महत्वपूर्ण : पीएम मोदी

सपने देखना अच्छी बात है, लेकिन सपने को लेकर के बैठे रहना और सपनों के लिए सोते रहना ये तो सही नहीं है। सपनों से आगे बढ़कर, अपने सपनों को पाने का संकल्प ये बहुत महत्वपूर्ण है। वो बातें जिनसे आप पूरी तरह से जुड़ गए हैं, मग्न हो गए हैं, वो बातें जो आपका हिस्सा बन गई हैं, आपके विचार प्रवाह का हिस्सा बन गई हैं। उन्हें आप कभी भूलते नहीं हैं। दूसरे शब्दों में कहूं तो ये मेमोराइज नहीं हैं, एक्चुली ये इंटरनलाइज है।

08:02 PM, 07-Apr-2021

अपने आसपास के जीवन को ऑब्जर्व करना सीखिए

आवश्यक है कि दसवीं क्लास में, बारहवीं क्लास में भी आप अपने आसपास के जीवन को ऑब्जर्व करना सीखिए। आपके आसपास इतने सारे प्रोफेशन हैं, नेचर ऑफ जॉब्स हैं। सपनों में खोए रहना अच्छा लगता है।

08:00 PM, 07-Apr-2021

परिवर्तन, बहुत सारे अवसर लेकर आते हैं : पीएम मोदी

 
प्रचार माध्यमों से हजार दो हजार लोग हमारे सामने आते हैं, दुनिया इतनी छोटी नहीं है। इतनी बड़ी विश्व व्यवस्था, इतना लंबा मानव इतिहास, इतनी तेजी से हो रहे परिवर्तन, बहुत सारे अवसर लेकर आते हैं।

07:58 PM, 07-Apr-2021

बहुत जल्द वाह-वाही के चक्कर में न फंसे : पीएम मोदी

 
करियर के चुनाव में एक पक्ष ये भी है कि बहुत से लोग जीवन में आसान रूट की तलाश में रहते हैं। बहुत जल्द वाह-वाही मिल जाए, आर्थिक रूप से बड़ा स्टेट्स बन जाए। ये इच्छा ही जीवन में कभी-कभी अंधकार का शुरुआत करने का कारण बन जाती है। 

07:52 PM, 07-Apr-2021

आपका बच्चा 'पर-प्रकाशित' यानी दूसरों पर निर्भर नहीं होना चाहिए, आपका बच्चा स्वयं प्रकाशित होना चाहिए। बच्चों के अंदर जो प्रकाश आप देखना चाहते हैं, वो प्रकाश उनके भीतर से प्रकाशमान होना चाहिए। किसी को भी मोटिवेट करने का पहला पार्ट है- ट्रेनिंग। प्रॉपर ट्रेनिंग एक बार बच्चे का मन ट्रेन हो जाएगा तब उसके बाद मोटिवेशन का समय शुरू होगा।

07:50 PM, 07-Apr-2021

बच्चों को बताने, सिखाने, संस्कार देने की जिम्मेदारी परिवार की : पीएम मोदी

 
हमने जो अपना भाव-विश्व बनाया है, वो जब व्यवहार की कसौटी पर खरा नहीं उतरता है तब बच्चों के मन में अंतरद्वंद शुरू हो जाता है। बच्चों के पीछे इसलिए भागना पड़ता है क्योंकि उनकी रफ्तार हमसे ज्यादा है। बच्चों को बताने, सिखाने, संस्कार देने की जिम्मेदारी परिवार की ही है, लेकिन कई बार बड़े होने के साथ हमें भी मूल्यांकन करना चाहिए।
 

07:47 PM, 07-Apr-2021

अपने लक्ष्यों को पूरा करने का बोझ बच्चों पर न डालें : पीएम मोदी

अक्सर माता-पिता अपने मन में कुछ लक्ष्य तैयार कर लेते हैं, कुछ पैरामीटर बना लेते हैं और कुछ सपने भी पाल लेते हैं। फिर अपने उन सपनों, लक्ष्यों को पूरा करने का बोझ बच्चों पर डाल देते हैं। हम अपने लक्ष्यों के लिए बच्चों को जाने अनजाने में इंस्ट्रूमेंट मान लेते हैं और जब बच्चों को उस दिशा में खींचने में विफल हो जाते हैं तो ये कहने लगते हैं कि बच्चों में मोटिवेशन और इंस्पिरेशन की कमी है।

07:44 PM, 07-Apr-2021

बच्चे बड़े स्मार्ट होते हैं : प्रधानमंत्री

 
बच्चे बड़े स्मार्ट होते हैं। जो आप कहेंगे, उसे वो करेंगे या नहीं करेंगे, यह कहना मुश्किल है, लेकिन इस बात की पूरी संभावना होती है कि जो आप कर रहे हैं, वो उसे बहुत बारीक़ी से देखता है और दोहराने के लिए लालायित हो जाता है। 

07:41 PM, 07-Apr-2021

मुश्किल लगने वाले विषयों की पढ़ाई से दूर मत भागिए

आपको भले कुछ विषय मुश्किल लगते हों, ये आपके जीवन में कोई कमी नहीं है। आप बस ये बात ध्यान रखिए कि मुश्किल लगने वाले विषयों की पढ़ाई से दूर मत भागिए। जो लोग जीवन में बहुत सफल हैं, वो हर विषय में पारंगत नहीं होते। लेकिन किसी एक विषय पर, किसी एक सब्जेक्ट पर उनकी पकड़ जबरदस्त होती है।

07:38 PM, 07-Apr-2021

खाली समय अर्न करें तो वो आपको असीम आनंद दे

जब आप खाली समय अर्न करते हैं तो आपको उसकी सबसे ज्यादा वैल्यू पता चलती है। इसलिए आपकी लाइफ ऐसी होनी चाहिए कि जब आप खाली समय अर्न करें तो वो आपको असीम आनंद दे। अपने विचारों को, भावों को, अभिव्यक्त करने का एक रोचक तरीका बनाइए। ज्ञान का दायरा कई बार वहीं तक सीमित होता है, जो आपको उपलब्ध है, जो आपके आसपास है।

07:35 PM, 07-Apr-2021

खाली समय में जिज्ञासा बढ़ाने वाले काम करें : पीएम मोदी

यह भी ध्यान रखने की जरूरत है कि खाली समय में किन चीजों से बचना चाहिए, नहीं तो वो ही चीज सारा समय खा जाएंगी। अंत में रिफ्रेश-रिलेक्स होने के बजाए आप तंग हो जाएंगे। थकान महसूस करने लगेंगे। खाली समय में जिज्ञासा बढ़ाने वाले काम करने चाहिए। खाली समय में हमें अपनी क्यूरोसिटी, जिज्ञासा बढ़ाने की और ऐसी कौन सी चीजें हम कर सकते हैं जो शायद बहुत प्रोडक्टिव हो जाएगी। 

07:31 PM, 07-Apr-2021

मुझे भी बहुत कुछ पढ़ना पढ़ता है : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री था, उसके बाद मैं प्रधानमंत्री बना तो मुझे भी बहुत कुछ पढ़ना पढ़ता है। बहुत कुछ सीखना पड़ता है। चीजों को समझना पड़ता है। तो मैं क्या करता था कि जो मुश्किल बातें होती हैं, मैं सुबह जो शुरू करता हूं तो कठिन चीजों से शुरू करना पसंद करता हूं।

07:29 PM, 07-Apr-2021

PPC 2021 : खाली समय खजाना है

प्रधानमंत्री ने परीक्षा पे चर्चा के दौरान छात्र-छात्राओं से कहा कि खाली समय खजाने की तरह होता है। इसको खाली मत समझिए, ये खजाना है, खजाना। खाली समय एक सौभाग्य है, खाली समय एक अवसर है। आपकी दिनचर्या में खाली समय के पल होने ही चाहिए।
 

07:27 PM, 07-Apr-2021

परीक्षा पे चर्चा 2021 : जो कठिन है उसको पहले लीजिए

जब पढ़ाई की बात हो तो जो कठिन है उसको पहले लीजिए आपका माइंड फ्रेश है, आप फ्रेश हैं, उसको अटेंड करने का प्रयास कीजिए। जब कठिन सवाल को अटेंड करेंगे तो सरल तो और भी आसान हो जाएगा।

07:26 PM, 07-Apr-2021

पीएम मोदी का छात्रों को मंत्र : हर विषय को समान भाव से पढ़िए

पढ़ाई के लिए आपके पास दो घंटे हैं तो हर विषय को समान भाव से पढ़िए। पढ़ाई की बात है तो कठिन चीज को पहले लीजिए, आपका माइंड फ्रेश है तो कठिन चीज को पहले लेने का प्रयास कीजिए। कठिन को हल कर लेंगे तो सरल तो और भी आसान हो जाएगा।

07:24 PM, 07-Apr-2021

परीक्षा जीवन को गढ़ने का एक अवसर है : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे यहां एग्जाम के लिए एक शब्द है- कसौटी। मतलब खुद को कसना है, ऐसा नहीं है कि एग्जाम आखिरी मौका है। बल्कि एग्जाम तो एक प्रकार से एक लंबी जिंदगी जीने के लिए अपने आप को कसने का उत्तम अवसर है। परीक्षा जीवन को गढ़ने का एक अवसर है, उसे उसी रूप में लेना चाहिए। हमें अपने आप को कसौटी पर कसने के मौके खोजते ही रहना चाहिए, ताकि हम और अच्छा कर सकें। हमें भागना नहीं चाहिए।

07:22 PM, 07-Apr-2021

हम आवश्यकता से अधिक over conscious हो जाते हैं

प्रधानमंत्री ने कहा कि आपको डर एग्जाम का नहीं है, आपको डर किसी और का है और वो क्या है? आपके आस-पास एक माहौल बना दिया गया है कि यही एग्जाम सब कुछ है, यही जिंदगी है। और हम आवश्यकता से अधिक over conscious हो जाते हैं। हम थोड़ा ज्यादा सोचने लग जाते हैं। 

07:20 PM, 07-Apr-2021

बच्चों पर हमें दबाव नहीं बनाना चाहिए

जिंदगी बहुत लंबी है, बहुत पड़ाव आते हैं, परीक्षा एक छोटा सा पड़ाव है। हमें दबाव नहीं बनाना चाहिए, चाहे टीचर हो, स्टूडेंट हो, परिवारजन हो या दोस्त हो। अगर बाहर का दबाव कम हो गया, खत्म हो गया तो एग्जाम का दबाव कभी महसूस नहीं होगा।

07:18 PM, 07-Apr-2021

डर परीक्षाओं का नहीं, माहौल का है : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा विद्यार्थियों को डर परीक्षाओं का नही होता है। उन्हें डर होता है उस माहौल से जो उनके आसपास बना दिया गया है कि यही एग्जाम सब कुछ है। यही जिंदगी है। 

07:13 PM, 07-Apr-2021

अभिभावकों के सवालों का जवाब दे रहे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पे चर्चा के दौरान अभिभावकों के सवालों का जवाब दे रहे हैं। पीएम ने कहा कि परीक्षाओं के लिए एक शब्द है - कसौटी। 
 

07:12 PM, 07-Apr-2021

सिर्फ़ परीक्षा की ही चर्चा नहीं

07:11 PM, 07-Apr-2021

प्रधानमंत्री का छात्रों को संदेश

07:09 PM, 07-Apr-2021

पीएम ने कहा कि जीवन बेहद लंबा है

पीएम ने कहा कि जीवन बेहद लंबा है। परीक्षा एक पड़ाव है। एक मौका है। एक अवसर है। हम अपने आप को साबित कर सकते हैं। 

07:07 PM, 07-Apr-2021

परीक्षा का तनाव न लें छात्र

प्रधानमंत्री मोदी ने विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र देते हुए कहा कि परीक्षा कोई आखिरी पड़ाव नहीं हैं। ये 'परीक्षा पे चर्चा' है, लेकिन सिर्फ़ परीक्षा की ही चर्चा नहीं है!

07:06 PM, 07-Apr-2021

तनाव घटाने के टिप्स दे रहे पीएम

पीएम मोदी विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र और तनाव घटाने के टिप्स दे रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि बच्चों को परीक्षा से डरना नहीं चाहिए। 

07:01 PM, 07-Apr-2021

Pariksha Pe Charcha 2021 Live: शुरू हो गई परीक्षा पे चर्चा

 

06:53 PM, 07-Apr-2021

ppc 2021 : ट्विटर पर यहां देख पाएंगे परीक्षा पे चर्चा

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तिगत ट्विटर हैंडल @narendramodi पर
  • प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @PMOIndia पर 
  • प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक यूट्यूब चैनल - Youtube.com/c/pmoindia पर
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के ट्विटर हैंडल  @DrRPNishank पर
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल  @EduMinOfIndia पर  

06:52 PM, 07-Apr-2021

परीक्षा पे चर्चा 2021 : विभिन्न हस्तियों ने की अपील 

कई शिक्षा, सामाजिक, आर्थिक, औद्योगिक, मनोरंजन एवं राजनीतिक जगत की जानी-मानी हस्तियां विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित कर रही हैं। 
 

06:46 PM, 07-Apr-2021

परीक्षा पे चर्चा का कई भाषाओं में होगा प्रसारण

परीक्षा पे चर्चा का कई भाषाओं में प्रसारण किया जाएगा। इस संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और प्रसार भारती की ओर से तैयारी की जा चुकी है। दूरदर्शन के क्षेत्रीय केंद्रों द्वारा डीडी के चैनल्स पर असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में परीक्षा पे चर्चा का सीधा प्रसारण किया जाएगा। 

06:42 PM, 07-Apr-2021

परीक्षा पे चर्चा : 2.62 लाख शिक्षकों ने भी कराया पंजीयन

इस बार परीक्षा पे चर्चा के चौथे संस्करण में भाग लेने के लिए बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों और अभिभावकों ने भी रजिस्ट्रेशन कराए हैं। जहां 2.62 लाख शिक्षकों ने भी परीक्षा पे चर्चा संवाद के लिए पंजीयन किया है तो वहीं, 93 हजार अभिभावक भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में जुड़ेंगे। 

06:38 PM, 07-Apr-2021

10.39 लाख विद्यार्थी परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में भाग लेंगे

परीक्षा पे चर्चा' के जरिए प्रधानमंत्री मोदी छात्रों को एग्जाम को लेकर होने वाला तनाव दूर करने के टिप्स देते हैं। इस बार 10.39 लाख विद्यार्थी परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में भाग लेंगे। 
 

06:31 PM, 07-Apr-2021

न केवल सुझाव व सलाह पाएंगे, बल्कि सवाल भी पूछ सकेंगे

कोरोना महामारी के कारण वर्चुअल कार्यक्रम में प्रधानमंत्री से न केवल आप सुझाव व सलाह पाएंगे, बल्कि आप उनसे अपने मन के सवाल भी पूछ सकते हैं। दरअसल, पीएम मोदी का 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम का उद्देश्य ही है कि छात्र कैसे बोर्ड परीक्षाओं के तनाव को कम करें और किस तरह आराम से परीक्षा दें।

06:23 PM, 07-Apr-2021

पीपीसी 2021 : तनाव दूर करने के लिए मिलेंगे सुझाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं स्कूली विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से 2021 की परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में संवाद करेंगे और उन्हें टिप्स देंगे। तो तनाव और घबराहट को भूलकर परीक्षा पे चर्चा के माध्यम से प्रधानमंत्री से अपने सवालों के जवाब पाने के लिए तैयार हो जाइए। 

06:20 PM, 07-Apr-2021

परीक्षा पे चर्चा को यहां देख सकेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लाइव देख सकते हैं। इसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन के चैनलों पर भी होता है। साथ ही तमाम न्यूज चैनल भी इसे प्रसारित करते हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के ट्विटर हैंडल और एलेक्सा पर भी इसे लाइव देखा जा सकेगा। 

06:07 PM, 07-Apr-2021

PPC2021 : केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने की अपील

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर छात्रों से परीक्षा पे चर्चा में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने लिखा, प्रिय विद्यार्थियों, आइये 7 अप्रैल, शाम 7 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ #PPC2021 के चतुर्थ संस्करण में सहभागिता कर लाभान्वित हों एवं परीक्षा के तनाव और असफलता के डर को दूर कर माननीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में स्वयं के आत्मविश्वास को जगा कर सफलता के पथ पर बढ़ें।

06:06 PM, 07-Apr-2021

ppc 2021 : हर विद्यार्थी को रहता है बेसब्री से इंतजार

परीक्षा के दिन आते हीं इस संवाद का हर विद्यार्थी को बेसब्री से इंतजार रहता है। यह संवाद विद्यार्थियों के दिल और दिमाग से तनाव को छूमंतर कर देगा। साथ ही आपको ढेरों पुरस्कार जीतने का मौका भी देगा। हम बात कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा और PPC2021 प्रतियोगिता की।

06:03 PM, 07-Apr-2021

2018 से हर साल कर रहे संवाद

पीएम मोदी यह कार्यक्रम साल 2018 से कर रहे हैं। 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी हर साल  छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद करते हैं। इस साल पीपीसी के लिए 10.39 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, 2.62 लाख शिक्षकों और 93,000 अभिभावकों ने भी 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के लिए पंजीकरण किया है।
 

05:27 PM, 07-Apr-2021

परीक्षा पे चर्चा : पीएम मोदी ने कहा- परीक्षा हॉल में सारी टेंशन बाहर छोड़कर जाएं

स्कूली विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को जिस पल का इंतजार रहता है वह आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के विद्यार्थियों के साथ संवाद करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने एवं अपने लाडले और लाडली के संवाद के मौके से कहीं आप चूक न जाएं, इसलिए हम आपको याद दिला रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम सात बजे परीक्षा पे चर्चा करने वाले हैं।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें