11:40 AM, 19-Jan-2023
JEE Main 2023: परीक्षा कार्यक्रम में हुआ बदलाव
जेईई मेन जनवरी परीक्षा जो कि पूर्व में 24 जनवरी, 2023 से 31 जनवरी, 2023 के मध्य आयोजित की जानी थी। परीक्षा तिथियां जारी होने के पश्चात अब जेईई मेन परीक्षा 24 जनवरी, 2023 से एक फरवरी, 2023 के मध्य संपन्न होगी, यानी परीक्षा के लिए एक दिन अतिरिक्त कर दिया गया है। जेईई मेन जनवरी परीक्षा में 24, 25, 29, 30 व 31 जनवरी, 2023 एवं एक फरवरी को बीई, बी टेक के लिए परीक्षा होगी।