एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 5 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं, जिनमें प्रदेश के प्राइवेट और सरकारी स्कूलों समेत पंजीकृत मदरसों के 5वीं कक्षा में 11 लाख 17 हजार से अधिक और 8वीं कक्षा में 11 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। कुल मिलाकर 22 लाख 85 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 322 केंद्र बनाए गए थे, जहां 1 लाख 19 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं ने अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की।
पिछले साल कक्षा पांचवी में 90.97 फीसदी छात्र पास हुए थे। इसमें सरकारी स्कूल का 91.53 और निजी स्कूल का परीक्षा परिणाम 90.18 फीसदी रहा। मदरसों का परिणाम 73.26 फीसदी रहा। कक्षा आठवीं का रिजल्ट 87.71 फीसदी रहा था। सरकारी स्कूल का 86.22 फीसदी प्राइवेट स्कूल 90.60 फीसदी और मदरसा के 67.40 फीसदी छात्रों ने बाजी मारी थी।
छात्रों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। छात्रों को एमपी बोर्ड कक्षा 5 और कक्षा 8 परीक्षा 2025 उत्तीर्ण करने के लिए प्रत्येक विषय में 100 में से कम से कम 33 अंक प्राप्त करने और 33 प्रतिशत का समग्र योग बनाए रखने की आवश्यकता होती है। एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण होने वाले छात्रों को पूरक परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी, जबकि दो से अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण होने वालों को कक्षा दोहरानी होगी।
दोनों कक्षाओं की परीक्षा 24 फरवरी से 5 मार्च के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों, पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 11 लाख 17 हजार से अधिक और कक्षा 8वीं के 11 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। इस प्रकार, कुल 22 लाख 85 हजार से अधिक विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 322 केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 1 लाख 19 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं ने ऑनलाइन पोर्टल पर अंकों की प्रविष्टि की है।
एमपी बोर्ड 8वीं 5वीं रिजल्ट की घोषणा में अब सिर्फ 1 घंटे का समय रह गया है। छात्र व अभिभावकों के दिलों की धड़कने तेज हो गई हैं। विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक राज्य शिक्षा केंद्र के आधिकारिक पोर्टल (www.rskmp.in/result.aspx) पर अपने रोल नंबर/समग्र आईडी के माध्यम से परिणाम देख सकेंगे।
बोर्ड ने अभी तक पुष्टि नहीं की है कि एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं के परिणाम 2025 प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए घोषित किए जाएंगे या नहीं। पिछले साल, राज्य शिक्षा केंद्र के अधिकारी धनराजू एस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं के नतीजों की घोषणा की थी।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज शुक्रवार (28 मार्च) दोपहर 1 बजे एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम घोषित कर दिया है। जो छात्र एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं परीक्षा के लिए शामिल हुए थे, वे नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।
इस बीच, rskmp.in वेबसाइट में Service Unavailable आ गया है। भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट खुलने में समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।
जो छात्र अपने एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2025 और एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2025 से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपने स्कूलों के माध्यम से 3 अप्रैल 2025 से 17 अप्रैल 2025 तक विषयवार री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। स्कूल शिक्षा विभाग, म.प्र के ट्विटर हैंडल से रिजल्ट घोषित किए जाने को लेकर एक पोस्ट भी जारी की गई है। इस पोस्ट में एक QR कोड भी दिया गया है जिसको स्कैन करके रिजल्ट तक पहुंचा जा सकता है।
स्कूल शिक्षा विभाग बोर्ड पैटर्न पर हुई 5वीं-8वीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल कक्षा 8वीं में 90.02 फीसदी छात्र पास हुए है। जिसमें सरकारी स्कूल का 89.13 और निजी स्कूल का परीक्षा परिणाम 91.73 फीसदी रहा। वहीं मदरसों का परिणाम 67.72 फीसदी रहा।
इस साल कक्षा पांचवी में 92.20 फीसदी छात्र पास हुए है। जिसमें सरकारी स्कूल का 93.24 और निजी स्कूल का परीक्षा परिणाम 91.99 फीसदी रहा। वहीं मदरसों का परिणाम 76.83 फीसदी रहा।
राज्य शिक्षा केंद्र संचालक हरजिंदर सिंह ने परीक्षा पोर्टल पर रिजल्ट बटन दबाकर 5वीं और 8वीं परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस वर्ष कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम 92.70% रहा, जो पिछले वर्ष के 90.97% से बेहतर है। इसी तरह, कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम 90.02% रहा, जो पिछले वर्ष के 87.71% की तुलना में अधिक है।