MP Board 10th Result 2025 Direct Link Check Here
MP Board 12th Result 2025 Direct Link Check Here
एमपी बोर्ड द्वारा घोषित आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष भी कक्षा 10वीं और 12वीं की मेरिट सूची में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है। कक्षा 10 की मेरिट सूची में कुल 212 छात्रों में से 144 लड़कियां शामिल हैं, जबकि कक्षा 12 की मेरिट सूची में 159 में से 89 स्थान लड़कियों ने प्राप्त किए हैं।
यह भी पढ़ें:- MP Board 12th Stream Wise Topper: टॉप-3 पर विज्ञान संकाय का कब्जा; यहां देखें स्ट्रीम-वाइज 12वीं की टॉपर लिस्ट
एमपी बोर्ड की 10वीं क्लास में इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी है। टॉप-5 लिस्ट में 8 लड़कियां और 3 लड़कों ने अपनी जगह बनाई हैं।
इंटरमीडिएट की परीक्षा में पूरे प्रदेश में प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है। तीनों संकायों में उन्होंने सबसे अधिक अंक लाकर रैंक-1 हासिल की है। सतना की रहने वाली प्रियल इंटर की परीक्षा में सबसे अधिक अंक हासिल करने वाली छात्रा हैं।
| रैंक | संकाय | नाम | प्रतिशत | प्राप्तांक | जिला |
| 1 | विज्ञान | प्रियल द्विवेदी | 98.4 | 492 | सतना |
| 2 | वाणिज्य | रिमझिम करोठिया | 98.2 | 491 | ग्वालियर |
| 3 | विज्ञान | हर्ष पांडे | 98.0 | 490 | सतना |
एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से 500 अंक हासिल कर टॉप किया है। जबकि रीवा के आयुष द्विवेदी 499 अंक के साथ सेकेंड टॉपर बने। एमपी बोर्ड 10वीं में जबलपुर की शैजाह फातिमा 498 अंक के साथ थर्ड टॉपर रहीं।
| रैंक | छात्र/छात्रा का नाम | प्राप्त अंक | जिले का नाम |
|---|---|---|---|
| 1 | प्रज्ञा जायसवाल | 500 | सिंगरौली |
| 2 | आयुष द्विवेदी | 499 | रीवा |
| 3 | शैजाह फातिमा | 498 | जबलपुर |
| 4 | मानसी साहू | 497 | सीधी |
| 4 | सुहानी प्रजापति | 497 | उज्जैन |
| 4 | शिवांश पांडे | 497 | सतना |
| 4 | अजली शर्मा | 497 | रीवा |
| 5 | सुम्बुल खान | 496 | सागर |
| 5 | तुरन्नुम रंगरेज | 496 | दामोह |
| 5 | अनिमेष वर्मा | 496 | रीवा |
| 5 | अनुराग साहू | 496 | सिंगरौली |
| 5 | प्राची कौरव | 496 | नरसिंहपुर |
एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से 500 अंक हासिल कर टॉप किया है। जबकि रीवा के आयुष द्विवेदी 499 अंक के साथ सेकेंड टॉपर बने। वहीं एमपी बोर्ड 12वीं में सतना की प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है। 10वीं की मेरिट लिस्ट में 212 नाम शामिल है। जिसमें 144 छात्राएं और केवल 68 छात्र हैं।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE ) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे आज सुबह 10 बजे घोषित कर दिए गए है। हर बार की तरह इस बार भी एमपी बोर्ड का रिजल्ट प्रेस कांफ्रेंस के जरिए घोषित किया गया। इस दौरान राज्य के शिक्षा मंत्री, बोर्ड के अध्यक्ष व सचिव की मौजूद रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा समत्व भवन, भोपाल से नतीजों का ऐलान किया गया।
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों की धड़कने अब तेज हो चुकी हैं। परिणाम जारी होने में अब कुछ ही मिनट बाकी रह गए है। थोड़ी देर में सीएम डॉ मोहन यादव की प्रेस वार्ता शुरू होगी। ऐसे में छात्रों को रिजल्ट चेक करने की पूरी तैयारी कर लेनी चाहिए।
MP Board 10th Result 2025 Direct Link Check Here
MP Board 12th Result 2025 Direct Link Check Here
पिछले साल (2024) एमपी बॉर्ड 10वीं-12वीं टॉपर लिस्ट के अनुसार, कक्षा 10वीं में अनुष्का अग्रवाल ने टॉप किया था, जबकि 12वीं में जयंत यादव, अंशिका मिश्रा और मुस्कान दांगी ने रैंक-1 हासिल की थी।
MP Board 10th Result 2025 Direct Link Check Here
MP Board 12th Result 2025 Direct Link Check Here
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों की धड़कने अब तेज हो चुकी हैं। परिणाम जारी होने में अब कुछ ही मिनट बाकी रह गए है। ऐसे में छात्रों को रिजल्ट चेक करने की पूरी तैयारी कर लेनी चाहिए।
MP Board 10th Result 2025 Direct Link Check Here
MP Board 12th Result 2025 Direct Link Check Here
पिछले वर्ष एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 64.49 प्रतिशत जबकि 10वीं बोर्ड में 58.10 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा पास की थी। इस बार देखना होगा कि एमपी बोर्ड परीक्षा में कितने छात्र पास होते हैं।
छात्रों के दिल की धड़कने अब तेज हो चुकी हैं। परिणाम जारी होने में अब करीब आधे घंटे का समय बाकी रह गया है। ऐसे में छात्रों को रिजल्ट चेक करने की पूरी तैयारी कर लेनी चाहिए।
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
MPBSE MP Board 10th 12th Result 2025 Updates : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ( MPBSE ) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे आज सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। पहले रिजल्ट का समय शाम पांच बजे दिया गया था। बता दें कि इस साल करीब 16 लाख स्टूडेंट्स ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी है। अपना रिजल्ट बिना किसी असुविधा के देखने के लिए छात्र नीचे दिए लिंक पर पंजीकरण कर सकते हैं:
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें