12:04 PM, 13-Feb-2024
JEE Mains Toppers List: इस राज्य से निकले रैंक होल्डर्स
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने आज रात करीब 03 बजे जेईई मेन सत्र 1 का परिणाम जारी किया है। एनटीए ने मंगलवार को घोषणा की है कि इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन में तेईस उम्मीदवारों ने परफेक्ट 100 अंक हासिल किए हैं, जिनमें से अधिकतम उम्मीदवार तेलंगाना से हैं। 100% एनटीए स्कोर हासिल करने वाले उम्मीदवारों में से सात तेलंगाना से, दो हरियाणा से, तीन-तीन आंध्र प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र से, दो दिल्ली से और एक-एक गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु से हैं।