एनटीए की ओर से जारी किए गए नोटिस के अनुसार कुल 14 छात्रों को जेईई मेन जून सत्र की परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल प्राप्त हुआ है।
असम की स्नेहा पारीक को जेईई मेन परीक्षा में 100 परसेंटाइल यानी 300 में से 300 अंक प्राप्त हुए हैं। स्नेहा ने अपनी जेईई मेन की पढ़ाई कोटा से की है। उनकी कामयाबी की चर्चा अब देश भर में हो रही है।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से जेईई मेन की जून सत्र की परीक्षाओं का आयोजन 23 जून 2022 शुरू किया गया था। पहले दिन बी आर्किटेक्चर पाठ्यक्रम के लिए परीक्षा हुई थी। इसके बाद 24 जून से 30 जून, 2022 तक बीटेक व बीई पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा का आयोजन हुआ था।
जल्द ही पहले चरण का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। जेईई मेन परीक्षा परिणाम में देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण क्रमांक और पासवर्ड की जरूरत होगी।
जिन उम्मीदवारों ने इस बार इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दाखिला परीक्षा जेईई मेन सत्र-1 परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी/NTA ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी JEE Main 2022 की सत्र एक परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम को ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है।
इस बार पहले चरण के लिए सिर्फ जेईई मेन रिजल्ट पर्सेंटाइल जारी किया जाएगा। जबकि एनटीए स्कोर ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट दूसरे चरण के परिणाम के साथ जारी की जाएगी।
देशभर में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होने वाली जेईई मेन 2022 के पहले चरण का परिणाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही घोषित किया जाना है।
एनटीए ने JEE Main पहले चरण के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर फाइनल आंसर की भी जारी कर दी थी। इसमें चार प्रश्नों के बोनस अंक देने की घोषणा की गई है। जिनके अंक सामान्यीकरण में जोड़े जाएंगे।
जल्द ही पहले चरण का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। जेईई मेन परीक्षा परिणाम में देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण क्रमांक और पासवर्ड की जरूरत होगी।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से आज रात तक जेईई मेन (JEE Main) के पहले चरण का रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन 2022) के लिए परिणाम दो चरणों में जारी किए जाएंगे।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही जेईई मेन (JEE Main) के पहले चरण का रिजल्ट जारी किया जाना है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से पहले चरण के लिए परीक्षा 23, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 जून, 2022 को आयोजित की गई थी। इसके बाद अंतरिम उत्तर कुंजी दो जुलाई को जारी की गई थी और उसके खिलाफ आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 04 जुलाई, 2022 तक थी।
जेईई मेन के दूसरे चरण की होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन 9 जुलाई, 2022 को समाप्त हो गई है।
जो उम्मीदवार इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे NTA JEE की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से अपना परिणाम देख एवं डाउनलोड कर सकेंगे।
पहले चरण के लिए एनटीए ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है। इसमें चार प्रश्नों को ड्रॉप कर दिया गया है। जिनके अंक सामान्यीकरण में जोड़े जाएंगे।
जल्द ही पहले चरण का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। जेईई मेन परीक्षा परिणाम में देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण क्रमांक और पासवर्ड की जरूरत होगी।
JEE Main Result 2022 Live: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही जेईई मेन (JEE Main) के पहले चरण का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन 2022) के लिए परिणाम दो चरणों में जारी किए जाएंगे।