एनटीए की ओर से जेईई मेन सत्र-2 परीक्षा, 2022 के परिणाम को देर रात जारी किया गया है। परिणाम को चेक करने के लिए छात्रों को उनके आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि आदि का प्रयोग करना होगा। ये जानकारियां उम्मदवारों को उनके आवेदन पत्र या प्रवेश पत्र पर आसानी से मिल जाएंगी।
मूल रूप से असम की रहने वाली स्नेहा पारीक की चर्चा अब देश भर में हो रही है। स्नेहा ने अपनी पढ़ाई कोटा से की है। जेईई से पहले स्नेहा किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (KPVY) की स्कॉलर भी रह चुकी हैं। उन्होंने 10वीं कक्षा 95 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। इसका मतलब साफ है कि स्नेहा शुरू से ही पढ़ाई में काफी आगे रही हैं।
एनटीए की ओर से जारी किए गए ओवरऑल परिणीाम में असम की स्नेहा पारीक को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। जेईई मेन जून सत्र की परीक्षा में स्नेहा को 100 पर्सेंटाइल यानी 300 में से 300 अंक प्राप्त हुए थे।
पर्सेंटाइल निकालने की विधि बेहद सरल है। उदाहरण के लिए मान लीजिए आपने जेईई परीक्षा में 70 पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैं। इसका मतलब है कि आपने परीक्षा में शामिल हुए 70 फीसदी उम्मीदवारों से अधिक अंक हासिल किए हैं।
सबसे पहले छात्रों को यह बात समझने की जरूरत है कि पर्सेंटाइल का मतलब पर्सेंटेज को बिल्कुल भी नहीं होता। इनका दूर-दूर तक कोई भी नाता नही है। पर्सेंटेज का मतलब है कि आपको हर विषय में 100 में से कितने अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं, पर्सेंटाइल का मतलब है कि परीक्षा में कितने उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके अंक आपसे कम आए हैं।
| कैटेगरी | कट ऑफ |
| कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) | 88.4121383 |
| सामान्य/ईडब्लूएस | 63.1114141 |
| ओबीसी (NCL) | 67.0090297 |
| एससी | 43.082096 |
| एसटी | 26.7771328 |
| दिव्यांग | 0.0031029 |
अगर आईआईटी में ही दाखिला लेना चाहते हैं तो जी जान से जेईई एडवांस की तैयारी में जुट जाएं। यह ध्यान रखें कि जेईई के पहले चरण में अगर आपका स्कोर कम रहा है तो दूसरे चरण में स्कोर सुधारने के लिए एक प्रयास अवश्य करें। हालांकि, राज्य विश्वविद्यालयों के इंजीनियरिंग कॉलेज में तो आसानी से एडमिशन मिल जाएगा। लेकिन टॉप कॉलेज और सरकारी कॉलेज में सीट की उपलब्धता आपके एनटीए जेईई स्कोर पर ही निर्भर करेगी।
जेईई मेन के रिजल्ट जारी हो चुके हैं। अब उम्मीदवारों के सामने दाखिला लेने को लेकर कई ऑप्शन हैं। चाहे तो वे आईआईटी में प्रवेश के लिए JEE ADVANCED में आवेदन कर सकते हैं, लेकिन जो नहीं देना चाहते वे एनआईटी (NIT) और आईआईआईटी यानी ट्रिपल आईटी (IIIT) आदि शीर्ष संस्थानों में दाखिले के लिए आगे बढ़ सकते हैं।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी/NTA की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा/JEE Main Session 2 की फाइनल आंसर की को जारी कर दिया गया है। यह उत्तर कुंजी पेपर-1 यानि बीई और बीटेक के लिए है।
जेईई मेन जुलाई सत्र की परीक्षा में कुल 6 लाख 29 हजार छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल हुए छात्र एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in या nta.ac.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। नतीजे देख सकेंगे।
छात्रों को जेईई मेन सेशन-2 परीक्षा परिणाम को चेक करने के लिए अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि आदि का प्रयोग करना होगा। यह सभी जानकारी उम्मीदवारों के आवेदन पत्र पर दी गई है।
JEE Main 2022 के सत्र एक का परिणाम पहले ही जारी किया जा चुका है। कुल 14 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किया था।
जेईई मेन रिजल्ट 2022 में टॉप रैंक पाने वाले छात्रों को आइआइटी संस्थानों में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस 2022 परीक्षा के लिए पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण की प्रक्रिया 07 अगस्त 2022 से शुरू हो जाएगी।
लाखों उम्मीदवार बड़ी आतुरता के साथ जेईई मेन 2022 के दूसरे चरण एवं अंतिम चरण के परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे थे। इस बार एनटीए जेईई मेन का स्कोर भी जारी किया जाएगा, जिसके आधार पर ऑल इंडिया रैंक निर्धारित होगी।
इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन 2022) के लिए परिणाम दो चरणों में जारी किए गए हैं। जेईई मेन 2022 के पहले चरण यानी जून सत्र की परीक्षा के परिणाम तो 11 जुलाई को ही जारी कर दिए गए थे।
JEE Main Result 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन (JEE Mains) के दूसरे चरण का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है।