फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main Admit Card (Out): जेईई मेन सत्र-1 के लिए प्रवेश पत्र हुआ जारी, तुरंत इस लिंक से करें डाउनलोड

Sat, 18 Jan 2025 03:57 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

JEE Main Admit Card 2025 Release Date: एनटीए जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (JEE Main 2025 Hall Ticket) जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

जेईई मेन सत्र 1 की परीक्षा 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी, 2025 को पेपर-I के लिए और 30 जनवरी, 2025 को पेपर-II के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा पेपर-I के लिए दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी- पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगी। पेपर-II के लिए, परीक्षा एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी- दोपहर 3 बजे से शाम 6.30 बजे तक।
 
विज्ञापन
JEE Main Admit Card 2025 Live - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:53 PM, 18-Jan-2025

JEE Main Exam: जेईई मेन के अभ्यर्थी आलोक अग्रवाल ने एनटीए से मांगी मदद

अभ्यर्थियों को परीक्षा छूटने का डर सता रहा है। इसी चिंता के साथ जेईई मेन के अभ्यर्थी आलोक अग्रवाल की ओर से एनटीए से इस विषय को संज्ञान में लेने और तात्कालिक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

अभ्यर्थी की ओर से कहा गया है, "आपको सूचित किया जाता है कि हमें 29 जनवरी 2025 को परीक्षा शहर प्रयागराज मिला है, इस दिन प्रयागराज में महाकुंभ में मौनी अमावस्या का स्नान है और प्राधिकरण द्वारा यहां "नो व्हीकल ज़ोन" घोषित किया गया है। इस प्रकार हमारे लिए परीक्षा केंद्र तक पहुंचना बहुत मुश्किल हो जाएगा।"

अभ्यर्थी ने एनटीए से मदद मांगी है। अभ्यर्थी ने कहा है कि या तो परीक्षा की तिथि में बदलाव किया जाना चाहिए या फिर प्रयागराज प्राधिकरण की ओर से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में मदद की जाए। फिलहाल एनटीए की ओर से इस विषय पर कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई है।

03:22 PM, 18-Jan-2025
JEE Main 2025 Admit Card - फोटो : Official website

JEE Main Admit Card 2025: एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

पहले जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in. पर जाएं। इसके बाद,  होम पेज पर उपलब्ध जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें। यहां अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा। सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा। उसे डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

01:50 PM, 18-Jan-2025

JEE Main Admit Card: शहर सूचना पर्ची जारी

एनटीए जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए शहर सूचना पर्ची पहले ही जारी कर चुका है। इसके माध्यम से उम्मीदवारों को उस शहर के बारे में पता चलता है, जिसमें उनका परीक्षा केंद्र स्थित होगा। अब उम्मीदवारों को सिर्फ एडमिट कार्ड का इंतजार है, जोकि बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
11:39 AM, 18-Jan-2025

JEE Main Hall Ticket 2025: परीक्षा में चार दिन बाकी

जेईई मेन परीक्षा में अब चार दिन से भी कम समय बाकी रह गया है। एनटीए के अनुसार, जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे परीक्षा से तीन दिन पहले अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर पाएंगे।

10:57 AM, 18-Jan-2025

JEE Main Hall Ticket 2025: 22 जनवरी से शुरू होगी परीक्षा

पंजीकरण प्रक्रिया 28 अक्तूबर को शुरू हुई और 22 नवंबर 2024 को समाप्त हुई। परीक्षा 22 जनवरी से देश भर के विभिन्न शहरों और भारत के बाहर 15 शहरों में स्थित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो पेपर शामिल हैं- पेपर 1 (बीई/बी.टेक) और पेपर 2 (बी.आर्क और बी.प्लानिंग)।

विज्ञापन
09:00 AM, 18-Jan-2025

JEE Mains Hall Ticket 2025: जेईई मेन परीक्षा के बारे में

जेईई मेन 2025 परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो पेपर शामिल हैं- पेपर 1 (बीई/बी.टेक) और पेपर 2 (बी.आर्क और बी.प्लानिंग)। परीक्षा पेपर-I के लिए दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी- पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगी। पेपर-II के लिए, परीक्षा एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी- दोपहर 3 बजे से शाम 6.30 बजे तक। पंजीकृत उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र बहुत जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

08:56 AM, 18-Jan-2025

JEE Main Admit Card Download: ए़डमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल

जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित विवरणों का उपयोग करना होगा-
  • आवेदन संख्या
  • जन्म तिथि

08:29 AM, 18-Jan-2025

JEE Main Admit Card 2025: ऐसे डाउनलोड करना होगा एडमिट कार्ड

जारी होने पर उम्मीदवार नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

  • जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in. पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

08:04 AM, 18-Jan-2025

JEE Main Admit Card (Out): जेईई मेन सत्र-1 के लिए प्रवेश पत्र हुआ जारी, तुरंत इस लिंक से करें डाउनलोड

JEE Main Admit Card 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 2025 सेशन-1 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण किया है, वे एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जा सकते हैं। 22, 23 और 24 जनवरी के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।

एनटीए सभी परीक्षा तिथियों के लिए परीक्षा शहर की पर्ची पहले ही जारी कर चुका है और यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें