02:17 PM, 25-Aug-2025
CS Executive Result 2025: आईसीएसआई ने जारी किए नतीजे
भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षा जून 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर चेक कर सकते हैं।
इस बार के नतीजे के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। उम्मीदवारों को रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और 17 अंकों का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा। रिजल्ट के साथ उम्मीदवार अपनी सब्जेक्ट-वाइज मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे।