फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSE 10th Result 2022 LIVE: आईसीएसई टॉप-3 में 110 छात्र, यहां देखें अपना परिणाम

Sun, 17 Jul 2022 10:00 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

ICSE Board Class 10th Result Live Updates in Hindi: CISCE की ओर से आईसीएसई बोर्ड यानी 10वीं कक्षा परीक्षा के परिणाम रविवार, 17 जुलाई को जारी कर दिए गए हैं। छात्रों के लिए हम लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग जहां आपको परिणाम से जुड़ा हर अपडेट प्राप्त होगा। आइए पढ़ते हैं-:   
विज्ञापन
ICSE 10th Result 2022 Out - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:00 PM, 17-Jul-2022

Board Exam Results 2022: ICSE Results Out

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने ICSE कक्षा दसवीं के परिणाम को जारी कर दिया है। रिजल्ट में 99.80 फीसदी अंकों के साथ चार छात्रों ने टॉप किया है।

07:03 PM, 17-Jul-2022

ICSE 10th Result 2022 Out: जानें पास प्रतिशत

इस साल आईसीएसई 10वीं रिजल्ट के आंकड़े बताते हैं कि कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.97 फीसदी दर्ज किया गया है। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.98 फीसदी रहा, जबकि लड़कों का 99.97 फीसदी रहा है।

यह भी पढ़ें: ICSE Results 2022: 10वीं के नतीजों में यूपी का दबदबा, पहले पायदान पर तीन बेटियों समेत चार ने बनाई जगह  

06:36 PM, 17-Jul-2022

ICSE Result 2022: परीक्षा में 2,31,063 छात्रों ने हिस्सा लिया था

परीक्षा कोरोना महामारी से सावधानी बरतते हुए ली गई थी। इस परीक्षा में 2,31,063 छात्रों ने हिस्सा लिया था। अब इन सभी छात्रों का इंतजार समाप्त हो गया है। 

यह भी पढ़ें: ICSE 10th Result 2022 LIVE: आईसीएसई रिजल्ट टॉप-3 में 110 छात्र, ऐसे देखें अपना परिणाम

विज्ञापन
06:35 PM, 17-Jul-2022

CISCE Results 2022: ICSE Results Live

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने देश के विभिन्न केंद्रों पर कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल, 2022 से लेकर 23 मई, 2022 तक किया था।

06:15 PM, 17-Jul-2022

ICSE Resuts 2022: देखें किसे कितने अंक मिले

देखें किसे कितने अंक मिले

क्रसं मेरिट यूनिक आईडी स्कूल कोड छात्र का नाम स्कूल का नाम स्कोर पर्सेंटाइल
1 1 7544245 MA037 हरगुन कौर मथारू सेंट मैरी स्कूल, पुणे, महाराष्ट्र 499 99.8
2 1 7678104 UP041 अनिका गुप्ता शेलिंग हाउस स्कूल, कानपुर 499 99.8
3 1 7677169 UP138 पुष्कर त्रिपाठी जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज, बलरामपुर 499 99.8
4 1 7684571 UP140 कनिष्का मित्तल सिटी मोंटेसरी स्कूल, कानपुर रोड, लखनऊ 499 99.8

विज्ञापन
05:52 PM, 17-Jul-2022

ICSE 10th Result 2022 LIVE: टॉप-3 में 110 छात्र शामिल

आईसीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। टॉप-3 पोजिशन में 110 छात्र- छात्राओं ने जगह बनाई है। 

05:27 PM, 17-Jul-2022

CISCE ICSE Result Out: पहले स्थान पर यूपी की दो बेटियों समेत तीन ने बनाई जगह

05:23 PM, 17-Jul-2022

Sarkari Result 2022: डिजीलॉकर पर ऐसे चेक करें ICSE परिणाम

  • digilocker.gov.in पर जाएं।
 
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी को वेरिफाई करें। 
 
  • ई-मेल आईडी, पासवर्ड आदि जानकारी को दर्ज करें। 
 
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर पाएंगे।

05:17 PM, 17-Jul-2022

Sarkari Results 2022: CISCE ICSE Result Out

CISCE की ओर से परिणाम की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। जो भी उम्मीदवार इस साल ICSE की 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। 
 

05:04 PM, 17-Jul-2022

ICSE Result Out : कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित

आईसीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित हो गए हैं। उम्मीदवार इस वेबसाइट cisceresults.trafficmanager.net पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं। 

04:39 PM, 17-Jul-2022

ICSE Result 2022: डिजीलॉकर पर ऐसे चेक करें अपना परिणाम

  • digilocker.gov.in पर जाएं।
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी को वेरिफाई करें। 
  • ईमेल आईडी, पासवार्ड आदि जानकारी को दर्ज करें। 
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर पाएंगे।

04:07 PM, 17-Jul-2022

Sarkari Result 2022: इनके परिणाम नहीं जारी होंगे

जो छात्र पहले या दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा में उपस्थित नहीं हुए उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा और उनके परिणाम घोषित नहीं किये जाएंगे।

03:29 PM, 17-Jul-2022

ICSE 10th 2022 Live: दो टर्म में हुई परीक्षा

इस साल CISCE ने बोर्ड परीक्षा का आयोजन दो टर्म में आयोजित की थी। सेमेस्टर 1 की परीक्षा दिसंबर 2021- जनवरी 2022 में और सेमेस्टर 2 की परीक्षा अप्रैल- मई 2022 में आयोजित की गई थी।

03:13 PM, 17-Jul-2022

CISCE ICSE 10th Results 2022: बीते साल ऐसा रहा था परिणाम

बीते साल 2021 में CISCE की ओर से जारी किए गए कक्षा 10वीं में 99.98 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की थी।  

02:53 PM, 17-Jul-2022

CISCE Result 2022: केवल सेमेस्टर-2 के रिजल्ट ही होंगे 

केवल सेमेस्टर-2 के रिजल्ट को ही रीचेक किया जाएगा। यह सुविधा 17 जुलाई से शुरू होगी और 23 जुलाई तक आवेदन किया जा सकेगा। 
 

02:29 PM, 17-Jul-2022

ICSE Result 2022: रीचेक की मिलेगी सुविधा, 17 जुलाई से 23 जुलाई तक आवेदन

बोर्ड एक बार फिर से विद्यार्थियों को रिजल्ट रीचेक कराने की सुविधा प्रदान करने जा रहा है। इसकेलिए विद्यार्थियों को बोर्ड की वेबसाइट से आवेदन करना होगा। विद्यार्थियों को इसकेलिए प्रति विषय एक हजार रुपये का भुगतान करना होगा। 

02:16 PM, 17-Jul-2022

ICSE Sarkari Result: इनके परिणाम नहीं जारी होंगे

बोर्ड उन्हीं विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी करेगा जोकि दोनों परीक्षाओं में उपस्थित हुए होंगे। जो विद्यार्थी सेमेस्टर-एक या सेमेस्टर-दो दोनों परीक्षाओं में से किसी एक के लिए उपस्थित नहीं हुए होंगे उन्हें अनुपस्थित मानते हुए उनके परिणाम को घोषित नहीं किया जाएगा। 

02:00 PM, 17-Jul-2022

ICSE 10th Result 2022: सेमेस्टर-एक और सेमेस्टर-दो दोनों परीक्षाओं को समान महत्व

बोर्ड ने रिजल्ट की गणना में दोनों सेमेस्टर (सेमेस्टर-एक और सेमेस्टर-दो) दोनों को समान महत्व दिया है। दोनों सेमेस्टर और प्रोजेक्ट के अंक प्रत्येक विषय के पेपर में अंतिम अंक प्राप्त करने के लिए जोड़े गए हैं। 

01:30 PM, 17-Jul-2022

ICSE Sarkari Result: पहली बार दो टर्म में परीक्षा

इस बार सीआईएससीई बोर्ड के इतिहास में पहली बार परीक्षाएं दो टर्म में आयोजित की गईं थीं। पहले टर्म की परीक्षा नवंबर-दिसंबर व दूसरे टर्म की परीक्षा अप्रैल-मई में आयोजित की गई थी।
 

01:02 PM, 17-Jul-2022

CISCE ICSE 10th Result 2022 LIVE: इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट

  • cisce.org
  • results.cisce.org
  • digilocker.gov.in
  • Umang App

 

12:39 PM, 17-Jul-2022

ICSE Result 2022 LIVE: शाम 5 बजे जारी होंगे नतीजे

CISCE दसवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम को आज रविवार 17 जुलाई 2022 को शाम 5 बजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट  cisce.org पर जारी करेगा।
 

12:11 PM, 17-Jul-2022

ISCE ICSE 10th Result 2022: डिजीलॉकर पर ऐसे चेक करें अपना परिणाम

  • digilocker.gov.in पर जाएं।
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी को वेरिफाई करें। 
  • ईमेल आईडी, पासवार्ड आदि जानकारी को दर्ज करें। 
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर पाएंगे।

11:58 AM, 17-Jul-2022

ICSE Result 2022: इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट

  • cisce.org
  • results.cisce.org
  • digilocker.gov.in
  • Umang App

11:40 AM, 17-Jul-2022

CISCE ICSE Result: डिजिलॉकर पर भी मिलेंगे परिणाम

CISCE ICSE कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षा के परिणाम छात्रों को डिजिलॉकर पर भी मिलेंगे।  

11:26 AM, 17-Jul-2022

ICSE Result: sms के माध्यम से भी चेक कर सकेंगे परिणाम

मोबाईल पर ICSE लिखें, फिर अपनी यूनिक आईडी लिखें और 09248082883 पर भेज दें। आपका परिणाम एसएमएस पर आ जाएगा।  

11:14 AM, 17-Jul-2022

ICSE Result 2022: इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत

छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करना होगा।

10:56 AM, 17-Jul-2022

CISCE Result: पास होने के लिए इतने अंक जरूरी 

CISCE दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम  33 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है। 

10:39 AM, 17-Jul-2022

ICSE Result 2022: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

  • छात्र अपना परिणाम नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के चेक कर सकेंगे-: 
  • छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - results.cisce.org या cisce.org पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे आईसीएसई के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे आईडी, रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
  • परिणाम को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।

10:32 AM, 17-Jul-2022

ICSE Result 2022: इन वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे नतीजे

  • cisce.org
  • results.cisce.org
  • results.nic.in

10:27 AM, 17-Jul-2022

CISCE Result 2022: दो टर्म में हुई थी परीक्षा

कोरोना महामारी के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए परीक्षा का आयोजन दो टर्म में किया गया था। परीक्षा देश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर सावधानीपूर्वक आयोजित की गई थी। 
 

10:11 AM, 17-Jul-2022

ICSE Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने कक्षा दसवीं की टर्म-2 परीक्षा का आयोजन बीते 25 अप्रैल, 2022 से लेकर 23 मई, 2022 तक किया गया था। 
 

09:32 AM, 17-Jul-2022

ICSE 10th Result 2022: दोनों टर्म के अंक जुड़ेंगे

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने परिणाम से जुड़ा नोटिस जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि छात्रों के परिणाम टर्म-1 और टर्म-2 दोनों ही परीक्षाओं में छात्रों द्वारा किए गए प्रदर्शन के आधार पर तैयार किए जाएंगे। इसके साथ ही आंतरिक मूल्यांकन के भी अंकों को छात्रों के अंतिम परिणाम में जोड़ा जाएगा। 

09:17 AM, 17-Jul-2022

CISCE Result 2022: यहां चेक कर सकेंगे परिणाम

बोर्ड की ओर से परिणाम की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। जो भी उम्मीदवार इस साल CISCE की दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। 

09:03 AM, 17-Jul-2022

ICSE 10th Result 2022 LIVE: आईसीएसई टॉप-3 में 110 छात्र, यहां देखें अपना परिणाम

ICSE 10th Result 2022 LIVE: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से आईसीएसई (कक्षा दसवीं) की बोर्ड परीक्षा के परिणाम को जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी गई है। परिणाम को आज 17 जुलाई, 2022 को शाम पांच बजे जारी किया जाएगा।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें