04:58 PM, 28-Jun-2022
PSEB Result 2022: क्या रहा सफलता प्रतिशत?
पंजाब बोर्ड बारहवीं बोर्ड परीक्षा में कुल 96.96 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। बता दें कि 12वीं की परीक्षा में कुल 3,01,725 छात्रों ने हिस्सा लिया था। वहीं, कुल 2,92,520 छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं। इनमें से 97.78 फीसदी लड़कियां हैं और 96.27 फीसदी लड़के पास हुए हैं। वहींं, ट्रांसजेंडरों का सफलता प्रतिशत 90 फीसदी रहा है। यानी की इस परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है।