हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है, साथ ही इस वर्ष के टॉपर्स की सूची भी घोषित कर दी गई है। इस खबर में आप संकायवार टॉपर्स के नाम और उनके प्राप्त अंकों की जानकारी देख सकते हैं।इस बार साइंस संकाय की मेरिट सूची में पहला स्थान साइला कश्यप (न्यूला स्कूल, छतड़ी) ने प्राप्त किया है, जिन्होंने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
हिमाचल बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। ऐसे में अगर कोई छात्र अपने परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट है तो वह उत्तर पुस्तिकाओं की पुन: जांच करवा सकता है। इसके लिए उसे आवेदन करना होगा।
इस वर्ष भी हिमाचल बोर्ड में छात्राएं-छात्र से आगे रही। इस वर्ष शायला कश्यप में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है।
साइंस टॉपर्स 2026 में शायला कश्यप ने 495 अंक (99%) के साथ पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर संचिता धीमान और काशी शर्मा ने 493 अंक (98.6%) प्राप्त किए, जबकि तीसरे स्थान पर तमन्ना शर्मा और नितिन कुमार ने 492 अंक (98.4%) के साथ जगह बनाई।
| रैंक | छात्र का नाम | अंक | प्रतिशत (%) | लिंग | जिला |
| 1 | अंशित कुमार | 496 | 99.2% | पुरुष | कांगड़ा |
| 2 | आरुषि | 495 | 99% | महिला | सिरमौर |
| 3 | शाम्या बड़जात्या | 494 | 98.8% | महिला | कांगड़ा |
आर्ट्स स्ट्रीम टॉपर्स 2026 में अंशित कुमार ने 496 अंक (99.2%) के साथ पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर आरुषि ने 495 अंक (99%) प्राप्त किए, जबकि तीसरे स्थान पर शाम्या बड़जात्या ने 494 अंक (98.8%) हासिल किए। इस सूची में कांगड़ा और सिरमौर जिलों के छात्रों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।
कुल 81,417 बच्चों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें से 74,637 छात्र सफल घोषित हुए, जबकि 308 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अगर लिंग के आधार पर देखें, तो कुल 40,828 पुरुष उम्मीदवारों में से 36,888 पास हुए, वहीं 40,281 महिला उम्मीदवारों में से 37,749 ने सफलता हासिल की। इसके अलावा, जनरल श्रेणी में कुल 40,462 अभ्यर्थियों में से 37,576 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। हिमाचल बोर्ड बारहवीं की परीक्षा 3 मार्च से 1 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की गईं।
| रैंक | नाम | प्रतिशत (%) |
| 1 | यशस्वी चौहान | 98.2% |
| 1 | ऋषिका | 98.2% |
| 1 | अयान | 98.2% |
| 2 | जाह्नवी | 97.8% |
| 2 | अंजली | 97.8% |
| 2 | मुस्कान | 97.8% |
| 3 | अक्षीमा पठानिया | 97.6% |
| 3 | मुस्कान ठाकुर | 97.6% |
| 3 | रिद्धिमा | 97.6% |
| 4 | राधिका शर्मा | 97.4% |
| 4 | गुंजन | 97.4% |
| 5 | तरुशी | 97.2% |
| 5 | कृतिका शर्मा | 97.2% |
| 6 | शिल्पा कालसी | 97.0% |
| 6 | अद्रिजा अवस्थी | 97.0% |
| 6 | सागर सिपहिया | 97.0% |
| 6 | दिव्या | 97.0% |
| 6 | अदिति | 97.0% |
| 7 | इशिका | 96.8% |
| 7 | कुसुम लता | 96.8% |
| 8 | शाइना | 96.6% |
| 8 | नव्या दस्ता | 96.6% |
| 8 | सेजल कटारिया | 96.6% |
| 8 | अंकिता चौधरी | 96.6% |
| 9 | कोमल शर्मा | 96.4% |
| 9 | मन्नत मोदगिल | 96.4% |
| 10 | सिमरनजीत कौर | 96.2% |
| 10 | सिमरन | 96.2% |
| 10 | श्रुति देवी | 96.2% |
| 10 | अंशिका | 96.2% |
| 10 | इशिता मोदगिल | 96.2% |
जनरल, SC, ST और OBC सभी वर्गों में इस साल बेहतर परिणाम देखने को मिला, इनमें जनरल में 40,462 में से 37,576, SC में 22,186 में से 20,095, ST में 5,023 में से 4,520 और OBC में 13,438 में से 12,446 छात्र पास हुए, जिससे कुल परिणाम मजबूत और संतोषजनक रहा।
इस वर्ष 12वीं के एग्जाम में कुल 40,828 लड़कों में से 36,888 पास हुए। वहीं, लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 40,281 में से 37,749 सफलता हासिल की।
इस वर्ष कुल 81,417 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 308 छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं 3,352 छात्र फेल हुए और 3,071 को कंपार्टमेंट मिला है।
इस वर्ष भी हिमाचल बोर्ड में छात्राएं-छात्र से आगे रही। इस वर्ष साइला कश्यप में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है।
रिजल्ट जारी होते ही बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट ठप हो गई, ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।
12वीं के विद्यार्थी यहां क्लिक करें...
इस वर्ष 2026 में 12वीं बोर्ड में साइला कश्यप ने साइंस स्ट्रीम में 99% अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया है।
पहला स्थान: साइला कश्यप (99%) – न्यूला स्कूल, छतड़ी
दूसरा स्थान: संचिता धीमान, कांशी शर्मा (98.6%)
तीसरा स्थान: तमन्ना शर्मा, नितिन कुमार, वैशाली ठाकुर
हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। इस साल 92.02% छात्र पास हुए हैं। रोल नंबर डालकर तुरंत चेक करें। रिजल्ट देखनें के लिए 12वीं के विद्यार्थी यहां क्लिक करें...
धर्मशाला स्थित बोर्ड मुख्यालय पर आज रिजल्ट जारी हो चुका है। विद्यार्थी अमर उजाला की वेबसाइट पर देख सकते हैं। रिजल्ट देखनें के लिए यहां क्लिक करें...
हिमाचल बोर्ड कक्ष 12वीं के विद्यार्थी अमर उजाला पर ही अपना रिजल्ट देख पाएंगे। बिना रूकावट रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थी अमर उजाला की वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण करने के स्टेप्स नीचे बताए गए हैं:
कुछ ही देर में जारी होने वाले है नतीजे, सभी विद्यार्थी अपना एडमिट कार्ड लेकर तैयार हो जाएं।
बस कुछ ही देर में रिजल्ट घोषित होने वाला है। छात्र अपना रोलनंबर और मोबाइल या लैपटॉप लेकर तैयार हो जाएं।
रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर भारी संख्या में छात्र लॉग इन करते हैं, जिससे साइट धीमी हो सकती है। ऐसे में आपका इंटरनेट कनेक्शन तेज और स्थिर होना बेहद जरूरी है। बेहतर होगा कि आप रिजल्ट से पहले ही अपने मोबाइल डेटा या वाई-फाई की स्पीड जांच लें, ताकि परिणाम देखने में कोई रुकावट न आए।
12वीं के छात्र पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें
हिमाचल बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने जरूरी होते हैं। इसका मतलब है कि यदि किसी विषय में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों मिलाकर 33% या उससे अधिक अंक आ जाते हैं, तो छात्र उस विषय में पास माना जाएगा।
हिमाचल प्रदेश 12वीं के रिजल्ट जारी होने में महज कुछ ही मिनट शेष है। ऐसे में विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है, कि वे अपना रोल नंबर, एडमिट कार्ड अपने पास रख लें। जिससे रिजल्ट जारी होने पर कोई परेशानी न हो।
सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
अब यहां रिजल्ट्स वाले सेक्शन amarujala.com/results में जाएं।
अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से एचपी बोर्ड वाला विकल्प चुनें।
अब अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) चुनें।
मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
अब सबमिट कर दें।
आधिकारिक सूचना के मुताबिक, परिणाम की घोषणा आज सुबह 11 बजे धर्मशाला स्थित बोर्ड मुख्यालय में की जाएगी। इस दौरान औपचारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित होगी, जिसमें रिजल्ट से जुड़ी अहम जानकारी साझा की जाएगी। विद्यार्थी अमर उजाला पर ही अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बिना रूकावट रिजल्ट देखने के लिए पहले से पंजीकरण कर लें। एचपी बोर्ड 12वीं के विद्यार्थी पंजीकरण करने के लिए यहां क्लिक करें...
जो छात्र अपने HPBOSE 12वीं रिजल्ट 2026 से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) या री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।
अगर री-चेकिंग के बाद अंकों में वृद्धि होती है तो मार्कशीट को अपडेट कर दिया जाता है, लेकिन अगर अंकों में कमी आती है तो पहले वाले अंक ही मान्य रहते हैं और उनमें कोई बदलाव नहीं किया जाता।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं कक्षा के सर्टिफिकेट को आधार कार्ड से लिंक करने की नई व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य प्रमाण पत्रों की सुरक्षा बढ़ाना, फर्जी सर्टिफिकेट पर रोक लगाना और डुप्लीकेट सर्टिफिकेट प्राप्त करने की प्रक्रिया को आसान बनाना है। अधिकारियों के अनुसार, इस नई व्यवस्था से प्रमाण पत्रों की सत्यता सुनिश्चित की जा सकेगी।
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस वर्ष 10वीं और 12वीं कक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्रदेशभर में लगभग 41 केंद्र स्थापित किए थे। इन केंद्रों पर करीब 5,000 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी, जिन्होंने तय समय में कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा किया।
हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्र अमर उजाला की वेबसाइट - amarujala.com/results के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एचपी बोर्ड 12वीं के विद्यार्थी पंजीकरण करने के लिए यहां क्लिक करें...
जो छात्र अपनी वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में न्यूनतम 33% उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने में विफल रहते हैं, वे पूरक परीक्षाओं के लिए उपस्थित होते हैं। पूरक परीक्षाएं आमतौर पर जुलाई के महीने में आयोजित की जाती हैं। बोर्ड ने कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम अगस्त में घोषित कर देता है।
हिमाचल बाेर्ड बारहवीं की परीक्षा 3 मार्च से 1 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की गईं। जिसमें इस साल 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 81,411 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
पिछले साल हिमाचल बोर्ड की 12वीं परीक्षा में तीनों संकायों में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। कुल परीक्षा परिणाम 83.16 प्रतिशत रहा और हर स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप करके राज्य का नाम रोशन किया।विज्ञान संकाय में ऊना की महक ने 97.2% अंक लेकर ओवरऑल टॉप किया। कला संकाय में कांगड़ा की अंकिता ने 96.6% और कॉमर्स में कांगड़ा की पायल शर्मा ने 96.4% अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। पूरे प्रदेश में बेटियों का दबदबा साफ देखने को मिला।
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्रों को अपनी मार्कशीट में दर्ज सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांचना चाहिए। इसमें छात्र का नाम, रोल नंबर, विषयों के नाम, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल अंक और पास या फेल का स्टेटस शामिल होता है। यदि इनमें से किसी भी जानकारी में कोई गलती नजर आती है, तो बिना देर किए तुरंत अपने स्कूल या संबंधित बोर्ड कार्यालय से संपर्क करना चाहिए, ताकि समय रहते सुधार कराया जा सके।
आज घोषित होंगे हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं के नतीजे, बोर्ड मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।
इस वर्ष 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 81,411 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। आज 12वीं के सभी स्ट्रीम्स के परीक्षा परिणाम एक साथ ही जारी होंगे। विद्यार्थी अमर उजाला पर ही अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बिना रूकावट रिजल्ट देखने के लिए पहले से पंजीकरण कर लें। एचपी बोर्ड 12वीं के विद्यार्थी पंजीकरण करने के लिए यहां क्लिक करें...
| रैंक | नाम | प्राप्त अंक | प्रतिशत |
| 1 | महक | 486 | 97.2% |
| 2 | खुशी | 483 | 96.6% |
| 2 | जाह्नवी ठाकुर | 483 | 96.6% |
| 2 | अंकिता | 483 | 96.6% |
| 2 | कणिका | 482 | 96.4% |
| 3 | पलक ठाकुर | 482 | 96.4% |
| 3 | नवनीत कौर | 482 | 96.4% |
| 3 | कनक शर्मा | 482 | 96.4% |
| 3 | कृष लहोरिया | 482 | 96.4% |
| 3 | पायल शर्मा | 482 | 96.4% |
| 3 | रिया रंगरा | 482 | 96.4% |
2026 में आयोजित कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम जांच सकेंगे। इसके लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल के तौर पर सिर्फ रोल नंबर या फिर रोल कोड की आवश्यकता होगी।
एचपी बोर्ड 12वीं के विद्यार्थी पंजीकरण करने के लिए यहां क्लिक करें...
अपने परिणाम से असंतुष्ट छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को पुनर्मूल्यांकन के लिए एक ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा और आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
रिजल्ट के वक्त अक्सर अधिकारिक वेबसाइट ठप हो जाती है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है, कि बिना रुकावट सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए अमर उजाला पर अपना पंजीकरण कर लें।
रजिस्ट्रेशन के लिए यहां क्लिक करें...
| वर्ष | तिथि |
| 2025 | 17 मई, 2025 |
| 2024 | 7 मई, 2024 |
| 2023 | 25 मई, 2023 |
| 2022 | 29 जून, 2022 |
आज 11 बजे प्रेस कॉन्प्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। इसी दौरान शिक्षा बोर्ड धर्मशाला आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी करेगा। साथ ही तीनों संकाय की टॉपर्स लिस्ट भी जारी होगी।
सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट में वे अपना नाम, रोल नंबर, पिता का नाम , माता का नाम, घर का पता, स्कूल का नाम, विषय और कार्ड, हर विषय में हासिल अंक, कुल अंक, प्रतिशत, डिवीजन या ग्रेड, परीक्षा वर्ष और सत्र जरूर देखें।
हिमाचल प्रदेश 12वीं के रिजल्ट जारी होने में महज कुछ ही घंटें शेष है। ऐसे में विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है, कि वे अपना रोल नंबर, एडमिट कार्ड अपने पास रख लें। जिससे रिजल्ट जारी होने पर कोई परेशानी न हो।
डेटशीट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं मार्च महीने में शुरू हुईं और अप्रैल की शुरुआत में समाप्त हो गईं। बोर्ड की ओर से जारी डेटशीट के अनुसार, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 1 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की गईं।
नई व्यवस्था लागू होने के बाद विद्यार्थियों को अपने प्रमाण पत्रों के लिए बार-बार बोर्ड कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आधार से लिंक होने के बाद छात्र घर बैठे ही ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड के अनुसार इस डिजिटल पहल से फर्जी सर्टिफिकेट पर भी रोक लगेगी और दस्तावेजों की सत्यता सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही खोए या क्षतिग्रस्त सर्टिफिकेट के मामले में विद्यार्थियों को तुरंत डुप्लीकेट कॉपी मिल सकेगी। बोर्ड जल्द ही इस सेवा के लिए आधिकारिक पोर्टल पर सुविधा उपलब्ध करवाएगा, जहां छात्र अपने आधार नंबर के माध्यम से लॉगिन कर प्रमाण पत्र हासिल कर सकेंगे।
अमर उजाला वेबसाइट को पहले से ही अपने मोबाइल या लैपटॉप में ओपन करके रखें या बुकमार्क कर लें। इससे रिजल्ट जारी होते ही आपको वेबसाइट खोजने में समय नहीं लगेगा और आप तुरंत अपना परिणाम देख सकेंगे। यह छोटी सी तैयारी आपको बड़ी परेशानी से बचा सकती है।
रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर भारी संख्या में छात्र लॉग इन करते हैं, जिससे साइट धीमी हो सकती है। ऐसे में आपका इंटरनेट कनेक्शन तेज और स्थिर होना बेहद जरूरी है। बेहतर होगा कि आप रिजल्ट से पहले ही अपने मोबाइल डेटा या वाई-फाई की स्पीड जांच लें, ताकि परिणाम देखने में कोई रुकावट न आए।
12वीं के छात्र पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें
रिजल्ट देखने के समय सबसे ज्यादा जरूरी आपका रोल नंबर होता है, इसलिए विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपना एडमिट कार्ड पहले से ही सुरक्षित स्थान पर रखें।
| स्थान | छात्र/छात्रा का नाम | अंक | प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| प्रथम | महक | 486 | 97.2% |
| द्वितीय (संयुक्त) | खुशी | 483 | 96.6% |
| द्वितीय (संयुक्त) | जान्हवी ठाकुर | 483 (लगभग) | 96.6% |
| संयुक्त 3rd | पलक ठाकुर | 482/500 | 96.4% |
| संयुक्त 3rd | नवनीत कौर | 482/500 | 96.4% |
| संयुक्त 3rd | कनक शर्मा | 482/500 | 96.4% |
| संयुक्त 3rd | कृष लाहोरिया | 482/500 | 96.4% |
| संयुक्त 3rd | प्रिया | 482/500 | 96.4% |
जो छात्र अपने HPBOSE 12वीं रिजल्ट 2026 से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) या री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। अगर री-चेकिंग के बाद अंकों में वृद्धि होती है तो मार्कशीट को अपडेट कर दिया जाता है, लेकिन अगर अंकों में कमी आती है तो पहले वाले अंक ही मान्य रहते हैं और उनमें कोई बदलाव नहीं किया जाता।
सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
अब यहां रिजल्ट्स वाले सेक्शन में जाएं, जिसका पता है: amarujala.com/results
अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से एचपी बोर्ड वाला विकल्प चुनें।
अब अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) चुनें।
मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
अब सबमिट कर दें।
आपका पंजीकरण सफलतापूर्वक हो गया है।
परिणाम की घोषणा आज 11 बजे धर्मशाला स्थित बोर्ड मुख्यालय में की जाएगी। रिजल्ट जारी होते ही छात्र सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकेंगे।
हिमाचल बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने जरूरी होते हैं। इसका मतलब है कि यदि किसी विषय में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों मिलाकर 33% या उससे अधिक अंक आ जाते हैं, तो छात्र उस विषय में पास माना जाएगा।
विद्यार्थी अमर उजाला पर ही अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बिना रूकावट रिजल्ट देखने के लिए पहले से पंजीकरण कर लें। एचपी बोर्ड 12वीं के विद्यार्थी पंजीकरण करने के लिए यहां क्लिक करें...
आज हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी किए जाएंगे। ऐसे में सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि बिना किसी रुकावट के रिजल्ट देखने के लिए अमर उजाला की वेबसाइट पर पंजीकरण कर लें।
पिछले साल हिमाचल बोर्ड की 12वीं परीक्षा में तीनों संकायों में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। कुल परीक्षा परिणाम 83.16 प्रतिशत रहा और हर स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप करके राज्य का नाम रोशन किया।
विज्ञान संकाय में ऊना की महक ने 97.2% अंक लेकर ओवरऑल टॉप किया। कला संकाय में कांगड़ा की अंकिता ने 96.6% और कॉमर्स में कांगड़ा की पायल शर्मा ने 96.4% अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। पूरे प्रदेश में बेटियों का दबदबा साफ देखने को मिला।
हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 4 मई 2026 को जारी होने की संभावना है। बोर्ड की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, रिजल्ट सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा। इस बार साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर तैयार रखना होगा।
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्रों को अपनी मार्कशीट में दर्ज सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांचना चाहिए। इसमें छात्र का नाम, रोल नंबर, विषयों के नाम, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल अंक और पास या फेल का स्टेटस शामिल होता है। यदि इनमें से किसी भी जानकारी में कोई गलती नजर आती है, तो बिना देर किए तुरंत अपने स्कूल या संबंधित बोर्ड कार्यालय से संपर्क करना चाहिए, ताकि समय रहते सुधार कराया जा सके।
पिछले साल हिमाचल बोर्ड 12वीं की परीक्षा में महक ने 486 अंकों के साथ टॉप किया था और कुल पास प्रतिशत 83.16% रहा। वहीं कॉमर्स संकाय में कांगड़ा की पायल शर्मा ने 482 अंक (96.4%) हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि खुशी 481 अंक (96.2%) के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर सान्या ठाकुर, साक्षी डट्टा और तनिष्का शर्मा ने संयुक्त रूप से 479-479 अंक प्राप्त कर जगह बनाई। इ
इस साल 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 81,411 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि 10वीं की परीक्षा में 93,564 छात्र शामिल हुए। दोनों कक्षाओं के नतीजों को लेकर छात्र और उनके अभिभावक काफी उत्साहित हैं।
हिमाचल बोर्ड कक्ष 12वीं के विद्यार्थी अमर उजाला पर ही अपना रिजल्ट देख पाएंगे। बिना रूकावट रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थी अमर उजाला की वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण करने के स्टेप्स नीचे बताए गए हैं:
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस वर्ष 10वीं और 12वीं कक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्रदेशभर में लगभग 41 केंद्र स्थापित किए थे। इन केंद्रों पर करीब 5,000 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई, जिन्होंने तय समय में कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा किया।
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं कक्षा के सर्टिफिकेट को आधार कार्ड से लिंक करने की नई व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य प्रमाण पत्रों की सुरक्षा बढ़ाना, फर्जी सर्टिफिकेट पर रोक लगाना और डुप्लीकेट सर्टिफिकेट प्राप्त करने की प्रक्रिया को आसान बनाना है। अधिकारियों के अनुसार, इस नई व्यवस्था से प्रमाण पत्रों की सत्यता सुनिश्चित की जा सकेगी।