फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HBSE 12th Result OUT: हरियाणा बोर्ड 12वीं परिणाम घोषित, 89.41 फीसदी छात्राएं सफल; जानें कितने छात्र हुए पास

Tue, 13 May 2025 12:58 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BSEH Haryana Board 12th Result Out, HBSE Result 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने आज 13 मई, 2025 को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। एचबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2025 तक पहुंचने के लिए बच्चों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन
Haryana Board 12th result 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Haryana Board Class 12th Result, HBSE Result 2025: हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित होने पर संशय अभी बना हुआ है। बोर्ड के सचिव चंडीगढ़ गए हुए हैं। ऐसे में कल सुबह रिजल्ट आने की संभावना है। छात्रों और अभिभावकों को रिजल्ट घोषित होने का अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन

HBSE Result 2025: ऐसे देख सकेंगे परिणाम

हरियाणा बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध "12वीं कक्षा का परिणाम" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • फिर "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे भविष्य के उपयोग के लिए डाउनलोड या सेव कर लें।

hbse result class 12: कब हुई थी परीक्षाएं?

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) द्वारा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से 2 अप्रैल 2025 तक राज्यभर के 1434 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थीं। इस वर्ष दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाओं में कुल 5,22,529 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था।

Haryana Board 12th result 2025: पिछले साल हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट कैसा था?

पिछले साल हरियाणा बोर्ड (HBSE) कक्षा 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी किया गया था। 2024 में ओवरऑल पास प्रतिशत 85.31% रहा। इस बार लड़कों का प्रदर्शन बेहतर रहा और उन्होंने 88.14% पास प्रतिशत हासिल किया, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 82.52% रहा। इस बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि 2025 में भी हरियाणा बोर्ड के नतीजे पिछले साल की तरह शानदार रहेंगे।

HBSE 12th Result 2025: प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जाएगी 12वीं रिजल्ट की सभी जानकारी 

हरियाणा बोर्ड 12वीं के परिणामों की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाती है। इस प्रेस वार्ता में टॉपर्स के नाम, कुल पास प्रतिशत, लड़कों और लड़कियों का प्रदर्शन, रीचेकिंग और कंपार्टमेंट परीक्षा से जुड़ी अन्य अहम जानकारियां साझा की जाती हैं।

HBSE 12th Result 2025: पिछले साल निजी स्कूलों का प्रदर्शन बेहतर

पिछले साल हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) कक्षा 12वीं में कुल 85.31% विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। परिणाम के अनुसार निजी स्कूलों का प्रदर्शन बेहतर रहा, जहां पास प्रतिशत 88.12% रहा, जबकि राजकीय विद्यालयों में यह दर 83.35% रही। जिलेवार आंकड़ों में महेंद्रगढ़ जिले ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, जबकि नूंह जिला सबसे पीछे रहा।

HBSE Result Class 12: कब हुई थी परीक्षाएं?

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) द्वारा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से 2 अप्रैल 2025 तक राज्यभर के 1434 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थीं। इन परीक्षाओं में कुल 5,22,529 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था।

Haryana Board result: 22 जिलों में हुआ अंकन कार्य 

बोर्ड की ओर से सभी 22 जिलों में अंकन कार्य करवाया गया है। प्रदेशभर में 10वीं के लिए 78 और 12वीं के लिए 48 अंकन केंद्र बनाए गए थे। 10वीं के लिए करीब 7030 अध्यापक और 12वीं के लिए 4812 प्राध्यापक अंकन कार्य में लगे हुए थे।

Haryana Board 12th result 2025: 45 दिनों में परीक्षा परिणाम घोषित करने का था वादा

बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया था कि एग्जाम के 45 दिनों में परीक्षा परिणाम घोषित करने का वादा किया गया था। इसी के तहत बोर्ड 15 मई के आसपास तक 10वीं और 12 मई के आसपास 12वीं के परीक्षा परिणामों को घोषित कर सकता है, जिसकी तैयारियां की जा रही हैं।

Haryana Board 12th Result 2025: रिजल्ट जारी होने के समय को लेकर अभी संशय की स्थिति

हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड  कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित होने पर संशय अभी बना हुआ है। बोर्ड के सचिव चंडीगढ़ गए हुए हैं। ऐसे में कल सुबह रिजल्ट आने की संभावना है।

CBSE Results 2025: लाखों छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) द्वारा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से 2 अप्रैल 2025 तक राज्यभर के 1434 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थीं। इस वर्ष दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाओं में कुल 5,22,529 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था।

BSEH 2025 Results: कब जारी होगा हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड 12वीं के नतीजे कल, मंगलवार को जारी किए जा सकते हैं।

Haryana Board Result 2025: आज नतीजे जारी होने की संभावना बेहद कम, कल आ सकता है रिजल्ट

बोर्ड सचिव के भिवानी में नहीं होने से आज हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम जारी होने की संभावना काफी कम है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि बोर्ड मंगलवार को ही रिजल्ट जारी कर पाएगा।

Haryana Board Class 12th Result: आज घोषित होंगे 12वीं के परिणाम

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 12वीं की परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर बाद बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर देगा। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसी तरह 15 मई को दसवीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे।

HBSE Result 2025: बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम की घोषणा आज

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि मंगलवार को बोर्ड की ओर से बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। इसकी तैयारी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बोर्ड की ओर से 22 जिलों में अंकन केंद्र बनाए गए थे। इसमें 10वीं के 78 और 12वीं के 48 अंकन केंद्र थे। इस बार सीबीएसई के नतीजों से पहले हरियाणा बोर्ड बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर देगा।

HBSE Result 2025: ऐसे देख सकेंगे परिणाम

हरियाणा बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध "12वीं कक्षा का परिणाम" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • फिर "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे भविष्य के उपयोग के लिए डाउनलोड या सेव कर लें।

Haryana Class 12 Result 2025: दस बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे बोर्ड अध्यक्ष

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार और सचिव मुनीश नागपाल ने भिवानी में बोर्ड के ऑफिस में 10 बजे प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है। इसमें 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।

HBSE Board Result 2025: रिजल्ट में क्या विवरण उल्लिखित होते हैं?

हरियाणा बोर्ड परीक्षा के परिणाम में अभ्यर्थी का नाम, अभ्यर्थी का रोल नंबर, जन्म तिथि, विषय के अंक, कुल प्राप्त अंक, अंतिम परिणाम और डिविजन आदि विवरण लिखे होते हैं।

HBSE Result 2025: पिछले साल रिजल्ट कैसा था?

पिछले साल 12वीं में कुल 85.31% स्टूडेंट्स पास हुए। लड़कों का प्रदर्शन बेहतर रहा। उन्होंने 88.14% पास प्रतिशत हासिल किया, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 82.52% रहा। उम्मीद की जा रही है कि 2025 में भी हरियाणा बोर्ड के नतीजे पिछले साल की तरह शानदार रहेंगे।

HBSE 12th Result 2025: 80 फीसदी से अधिक अंक वालों की डबल वेरिफिकेशन

हरियाणा बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि जिन बच्चों के 80 फीसदी से अधिक अंक हैं, उनके रिजल्ट का डबल वेरिफिकेशन किया गया है, ताकि कोई कमी न रहे। 

HBSE 12th Result 2025: हरियाणा में कक्षा 12 का रिजल्ट जारी

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार और सचिव मुनीश नागपाल ने आज सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षा 2025 के परिणामों की घोषणा कर दी है। बोर्ड अध्यक्ष ने सफल छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं और हार्दिक बधाई दी है। परीक्षार्थी अपना परिणाम नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

HBSE Haryana Board Result: 85.66 फीसदी रहा परिणाम

डॉ. पवन कुमार ने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 85.66 फीसदी और स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 63.21 फीसदी रहा है।

HBSE Haryana Board Result 2025: 89.41 प्रतिशत छात्राएं सफल

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम 2025 में कुल 85.66 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। इस वर्ष भी छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। परीक्षा में कुल 89.41 प्रतिशत छात्राएं सफल रहीं, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 81.86 रहा। इस प्रकार छात्राओं ने छात्रों से 7.55 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता दर्ज कर बढ़त हासिल की है।

Haryana Board 2025: देखें संकाय-वाइज परिणाम

बोर्ड ने अध्यक्ष ने बताया कि कला संकाय में पास प्रतिशतता 85.31, विज्ञान संकाय में 83.05 तथा कॉमर्स संकाय में 92.20 रही है।

HBSE Class 12th Result: प्राईवेट विद्यालयों का प्रदर्शन शानदार

उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 84.67 रही तथा प्राईवेट विद्यालयों की पास प्रतिशतता 86.98 रही है। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 85.94 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 85.03 रही है। उन्होंने बताया कि पास प्रतिशतता में जिला जीन्द टॉप तथा जिला नूंह पायदान पर सबसे नीचे रहा।

Haryana Board Result 2025 Class 12: कब से कर सकेंगे चेक?

बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक एक्टिव नहीं किया है। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि परिणाम आज शाम से संबंधित विद्यालयों/संस्थाओं द्वारा बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड द्वारा लॉगिन करते हुए डाउनलोड भी किया जा सकेगा। कोई विद्यालय अगर समय पर परिणाम प्राप्त नहीं करता है तो इसके लिए वह स्वयं जिम्मेवार होगा।

HBSE Result 2025: स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का भी परिणाम जारी

बोर्ड उपाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 63.21 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 3419 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए जिनमें से 2161 पास हुए।

HBSE Class 12th Result 2025: कॉमर्स संकाय में ज्यादा स्टूडेंट हुए पास

हरियाणा बोर्ड एग्जाम में कॉमर्स संकाय में ज्यादा स्टूडेंट्स पास हुए। इनका पास प्रतिशत 92.20% रहा। दूसरे नंबर पर आर्ट्स स्ट्रीम रहा, जिसका पास प्रतिशत 85.31% रहा। वहीं साइंस स्ट्रीम में 83.05% स्टूडेंट्स पास हुए।
विज्ञापन

HBSE Class 12th Result: ऐसे देखें रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध "12वीं कक्षा का परिणाम" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • फिर "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे भविष्य के उपयोग के लिए डाउनलोड या सेव कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें