फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE Result 2024 Live: गेट परीक्षा का परिणाम जारी, इस लिंक से अभी करें चेक; देखें अपना स्कोर कार्ड

Sat, 16 Mar 2024 06:29 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

IISc GATE Result 2024 Date, Scorecard Live Updates: भारतीय विज्ञान संस्थान ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा का परिणाम (GATE 2024 Result) जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
गेट परीक्षा परिणाम 2024, GATE Result 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:20 PM, 16-Mar-2024

GATE Result 2024 Out: रिजल्ट जारी कर दिया है।

IISc GATE Result 2024: भारतीय विज्ञान संस्थान ने आज ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा का परिणाम (GATE 2024 Result)  जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट goaps.iisc.ac.in. पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

01:03 PM, 16-Mar-2024

क्या गेट परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है?

नहीं, गेट परीक्षा का रिजल्ट अभी तक जारी नहीं किया गया है। आईआईएससी बैंगलोर, आज किसी भी समय गेट परीक्षा का परिणाम घोषित कर सकता है।

11:47 AM, 16-Mar-2024

इतने अभ्यर्थी हुए परीक्षा में शामिल

इस वर्ष, GATE 2024 का आयोजन IISc बैंगलोर द्वारा किया गया था। गेट परीक्षा के आवेदकों में इस वर्ष 25% की वृद्धि हुई। पिछले साल, लगभग 6.70 लाख उम्मीदवारों ने GATE परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। GATE 2024 के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों की अंतिम संख्या GATE परीक्षा परिणाम 2024 के साथ सामने आएगी।

विज्ञापन
08:27 AM, 16-Mar-2024

IISc GATE Result 2024: आज आएगा गेट परीक्षा का रिजल्ट

भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर आज, ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा का परिणाम जारी करेगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

05:57 PM, 15-Mar-2024

GATE 2024 Final Answer Key: गेट रिजल्ट 2024 स्कोरकार्ड कब तक वैध रहेगा?

आईआईएससी बैंगलोर द्वारा केवल योग्य उम्मीदवारों के लिए स्कोरकार्ड जारी किया जाएगा। स्कोरकार्ड गेट परीक्षा परिणाम की घोषणा की तारीख से तीन साल तक मान्य रहेगा।

विज्ञापन
03:30 PM, 15-Mar-2024

GATE 2024 Final Answer Key: गेट परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी

IISc बैंगलोर ने सभी 30 पेपरों के लिए अंतिम GATE उत्तर कुंजी जारी कर दी है। GATE 2024 अंतिम उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण की आवश्यकता नहीं है। GATE परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।

12:12 PM, 15-Mar-2024

GATE 2024 Scorecard: इस दिन आएगा गेट परीक्षा का स्कोर कार्ड

IISc बैंगलोर केवल योग्य उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड 23 मार्च को जारी करेगा। स्कोरकार्ड GATE परीक्षा परिणाम घोषणा की तारीख से तीन साल तक वैध रहेगा।

11:43 AM, 15-Mar-2024

GATE 2024 Result Date: कल जारी होगा गेट परीक्षा का रिजल्ट

आईआईएससी बैंगलोर, कल 16 मार्च को गेट परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार जारी होने के बाद अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट या GOAPS पोर्टल से चेक कर सकेंगे।

11:38 AM, 15-Mar-2024

Where to check GATE Result 2024: कहां चेक करें गेट परीक्षा का रिजल्ट?

आईआईएससी, बैंगलोर जल्द ही ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग का परिणाम घोषित करेगा। रिजल्ट जारी होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाकर इसे देख और डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने नामांकन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

11:32 AM, 15-Mar-2024

GATE Result 2024 Live: गेट परीक्षा का परिणाम जारी, इस लिंक से अभी करें चेक; देखें अपना स्कोर कार्ड

GATE 2024: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा का आयोजन 03, 04, 10 और 11 फरवरी, 2024 को किया गया था। IISc बैंगलोर ने GATE 2024 परिणाम तिथि की घोषणा भी कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें