फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET Result Live: सीयूईटी यूजी का रिजल्ट घोषित, जानें मेधावियों को कितने अंक मिले; डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Fri, 04 Jul 2025 04:50 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

NTA CUET UG 2025 Results scorecard at cuet.nta.nic.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने  सीयूईटी यूजी 2025 का परिणाम 4 जुलाई को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले 13 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म हो गया है। उम्मीदवार cuet.nta.nic.in पर जाकर अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिए लॉग इन करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

स्कोरकार्ड में विषयवार अंक, पर्सेंटाइल और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी के महत्वपूर्ण जानकारियां होंगी।

इस परीक्षा के जरिए देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों (UG Courses) में दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जाती है। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने विभिन्न विषयों के लिए परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
Cute ug Result - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:49 PM, 04-Jul-2025

CUET UG Result: सबसे अधिक रहा टॉप स्कोर

नतीजों में इस बार कुछ विषयों में छात्रों ने असाधारण प्रदर्शन किया है। खास तौर पर पंजाबी, उर्दू, मनोविज्ञान, बिजनेस स्टडीज, जियोग्राफी और फाइन आर्ट्स जैसे विषयों में अधिकतम NTA स्कोर 250 तक पहुंचा, जो इस साल का सर्वोच्च स्कोर है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

03:43 PM, 04-Jul-2025

CUET UG Result 2025: सीयूईटी यूजी में प्रतिशत कैसे निकाला जाता है?

सीयूईटी यूजी परीक्षा में सभी विषयों और शिफ्टों के लिए अलग-अलग प्रतिशत (Percentile) स्कोर निकाले जाते हैं। अगर आपने किसी शिफ्ट में परीक्षा दी है, तो आपका प्रतिशत यह बताता है कि उस शिफ्ट में आपके जितने या आपसे कम अंक कितने लोगों को मिले हैं। उदाहरण के लिए, अगर आपका प्रतिशत 90 है, तो इसका मतलब है कि आपसे कम या बराबर अंक 90% परीक्षार्थियों को मिले हैं।

03:02 PM, 04-Jul-2025

 CUET UG Result: माध्यम-वार पंजीकृत और उपस्थित उम्मीदवारों की लिस्ट

माध्यम पंजीकृत उम्मीदवार उपस्थित उम्मीदवार
असमिया 3,164 1,493
बंगाली 9,968 4,869
अंग्रेजी 11,11,037 8,73,115
गुजराती 354 233
हिंदी 2,20,703 1,85,605
कन्नड़ 70 46
मलयालम 544 412
मराठी 146 113
उड़िया 323 214
पंजाबी 124 78
तमिल 4,992 3,450
तेलुगु 182 128
उर्दू 275 215

विज्ञापन
03:00 PM, 04-Jul-2025

NTA CUET UG Result 2025: लिंग के आधार पर अभ्यर्थियों की भागीदारी

परीक्षा में कुल 13,54,699 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 10,71,735 ने परीक्षा में भाग लिया। इनमें 6,47,934 महिला उम्मीदवारों ने आवेदन किया, जिनमें से 5,23,988 उपस्थित रहीं। वहीं, पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 7,06,760 रही, जिनमें से 5,47,744 परीक्षा में शामिल हुए। तीसरे लिंग से 5 उम्मीदवार पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 3 ने परीक्षा दी। 

CUET UG Topper List: सीयूईटी यूजी में 20 अभ्यर्थियों ने किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, एनटीए ने जारी की टॉपर लिस्ट
 

02:53 PM, 04-Jul-2025

CUET UG Result 2025: श्रेणीवार परीक्षा में भागीदारी के आंकड़े

सीयूईटी यूजी 2025 के लिए कुल 13,54,699 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 10,71,735 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। श्रेणियों के अनुसार देखें तो सामान्य वर्ग से सबसे अधिक 6,08,705 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 4,75,051 उपस्थित रहे। ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) वर्ग से 4,44,227 पंजीकृत थे, जिनमें 3,59,264 ने परीक्षा दी। वहीं, ईडब्ल्यूएस श्रेणी से 73,017 उम्मीदवारों ने आवेदन किया और 60,315 उपस्थित हुए।

एससी वर्ग से 1,44,289 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया, जिनमें से 1,14,751 परीक्षा में शामिल हुए। एसटी श्रेणी में पंजीकरण की संख्या 84,461 रही, जिसमें से 62,354 अभ्यर्थी उपस्थित हुए।

 

विज्ञापन
02:51 PM, 04-Jul-2025

CUET Result UG: 300 परीक्षा शहरों में आयोजित हुई परीक्षा 

सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा देशभर के 300 शहरों में आयोजित की गई, जिसमें भारत के अलावा 15 विदेशी शहरों को भी शामिल किया गया था। इन विदेशी शहरों में अबू धाबी, दोहा, दुबई, म्यूनिख, काठमांडू, कुआलालंपुर, कुवैत सिटी, लागोस, मनामा, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर, पश्चिम जावा और वाशिंगटन शामिल हैं। 

02:47 PM, 04-Jul-2025

NTA CUET UG Result 2025: 13 भाषाओं में हुआ परीक्षा का आयोजन

CUET UG 2025 परीक्षा 19 दिनों में 35 शिफ्टों में आयोजित की गई, जिसमें कुल 1,059 प्रश्न पत्र शामिल थे। इन प्रश्न पत्रों में 322 अलग-अलग पेपर थे और कुल मिलाकर 57,940 प्रश्न पूछे गए। परीक्षा 13 भाषाओं यानी अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की गई।

02:41 PM, 04-Jul-2025

CUET UG: पांच विषयों में उच्चतम स्कोर प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की सूची

आवेदन संख्या स्कोर
253510212904 1225.93
253510482971 1210.10
253510237965 1205.17
253510131343 1203.40
253510914850 1200.12
253510344583 1194.37
253510459608 1193.77
253510359031 1191.25
253510422569 1191.06
253510498544 1190.76
253510041548 1190.09
253510414993 1187.84
253510265376 1186.34
253510368205 1185.62
253510338363 1184.97
253510078529 1184.30
253510438176 1181.93
253510320081 1179.91
253510069616 1179.04
253510783726 1176.44

02:40 PM, 04-Jul-2025

CUET UG Result 2025: 13.54 लाख में से 10.71 लाख छात्र हुए परीक्षा में शामिल

परीक्षा 13 मई से 4 जून 2025 तक आयोजित की गई थी। इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में कुल 13,54,699 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन इनमें से केवल 10,71,735 अभ्यर्थी ही परीक्षा में उपस्थित हुए। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जो कि केंद्रीय, राज्य और निजी विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अनिवार्य है।

02:39 PM, 04-Jul-2025

CUET UG Result 2025: सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

  • केवल 1 उम्मीदवार ने अपने चुने हुए 5 विषयों में से 4 में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
  • कुल 17 उम्मीदवारों ने 3 विषयों (अपने चुने हुए विषयों में से) में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
  • कुल 150 उम्मीदवारों ने 2 विषयों (अपने चुने हुए विषयों में से) में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
  • कुल 2679 उम्मीदवारों ने 1 विषय (अपने चुने हुए विषयों में से) में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

02:33 PM, 04-Jul-2025

CUET Result 2025: ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड 

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • 'Common University Entrance Test [CUET (UG)-2025]' लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नई विंडो खुलेगी।
  • अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका CUET UG 2025 स्कोरकार्ड दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

02:28 PM, 04-Jul-2025

CUET UG Result 2025: रिजल्ट जारी

NTA CUET UG Result 2025 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 4 जुलाई 2025 को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए 13 लाख से अधिक छात्रों के लिए परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर उपलब्ध है।



उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि की मदद से CUET UG 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

02:00 PM, 04-Jul-2025

CUET UG Result Website Link: कहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट

सीयूईटी यूजी का रिजल्ट जारी होने पर छात्र सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in या एनटी की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट देखने लिए नीचे बताए स्टेप्स का पालन करें:

  • सबसे पहले ऊपर बताई किसी भी वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब सीयूईटी यूजी परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • भविष्य की आवश्यकता के लिए परिणाम को पीडीएफ प्रारूप में सेव कर लें।

01:58 PM, 04-Jul-2025

CUET UG Result 2025: क्या सीयूईटी यूजी का रिजल्ट जारी हो चुका है?

नहीं, अभी तक आधिकारिक वेबसाइट पर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। हालांकि, नतीजे बहुत जल्द जारी होने की उम्मीद है।

01:57 PM, 04-Jul-2025

CUET UG 2025: किसी भी वक्त आ सकते हैं नतीजे

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी किसी भी वक्त सीयूईटी यूजी के नतीजे जारी कर सकता है।

12:49 PM, 04-Jul-2025

CUET UG Result Date: इस दिन हुई परीक्षा

सीयूईटी यूजी 2025 का आयोजन 13 मई से 3 जून तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में किया गया था। इस परीक्षा का उद्देश्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों द्वारा प्रस्तावित स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रदान करना था। कुछ विशेष विषयों के लिए पुनः परीक्षा का आयोजन भी किया गया। अकाउंटेंसी पेपर के लिए परीक्षा 2 से 4 जून तक कराई गई, जबकि तमिल और उर्दू भाषा के पेपर 4 जून को आयोजित किए गए।

12:14 PM, 04-Jul-2025

CUETUG Result 2025: काउंसलिंग के लिए जरूरी होगा स्कोरकार्ड

उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि की मदद से लॉग इन करके CUET UG 2025 का स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। यह स्कोरकार्ड काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान आवश्यक दस्तावेज होगा, इसलिए सभी उम्मीदवारों को समय पर इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखना चाहिए।

11:23 AM, 04-Jul-2025

CUET UG 2025: डेमो स्कोर लिंक जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी यूजी 2025 के डेमो परिणाम लिंक को आधिकारिक वेबसाइट demo.nta.nic.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी इस लिंक के माध्यम से सीयूईटी यूजी 2025 डेमो रिजल्ट लिंक तक पहुंच सकते हैं। 


10:44 AM, 04-Jul-2025

CUET NTA Result: विवादित या गलत प्रश्नों पर क्या पूरे अंक मिलेंगे?

सीयूईटी यूजी 2025 में अगर किसी प्रश्न के एक से अधिक उत्तर सही पाए जाते हैं, तो NTA उन सभी छात्रों को पूरे अंक देता है जिन्होंने सही विकल्पों में से कोई भी एक उत्तर चुना हो। इसी तरह, अगर किसी प्रश्न को त्रुटियों के कारण रद्द कर दिया जाता है, तो उस स्थिति में भी सभी अभ्यर्थियों को उस प्रश्न के पूर्ण अंक दिए जाते हैं, चाहे उन्होंने उस प्रश्न का उत्तर दिया हो या नहीं। 

10:05 AM, 04-Jul-2025

CUET UG Result 2025: क्या दाखिले के लिए कक्षा 12 के नंबर भी हैं जरूरी?

सीयूईटी यूजी स्कोर से एडमिशन जरूर होता है, लेकिन सभी विश्वविद्यालय सिर्फ इसी पर निर्भर नहीं रहते। कुछ कॉलेजों में कक्षा 12 के अंकों को भी देखा जाता है, जबकि कुछ केवल सीयूईटी स्कोर के आधार पर ही एडमिशन देते हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले, यह जरूर जांच लें कि आप जिस यूनिवर्सिटी में जाना चाहते हैं, वहां की पात्रता और नियम क्या हैं। इससे बाद में कोई परेशानी नहीं होगी।

09:26 AM, 04-Jul-2025

CUET UG: सीयूईटी स्कोर स्वीकार करने वाले प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालय

सीयूईटी यूजी 2025 के स्कोर के आधार पर देश के कई प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। जैसे ही CUET UG 2025 के परिणाम घोषित होंगे और प्रवेश प्रक्रिया आरंभ होगी, छात्र संबंधित विश्वविद्यालयों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

सीयूईटी यूजी स्कोर स्वीकार करने वाले प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया, हैदराबाद विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, विश्वभारती विश्वविद्यालय, तेजपुर विश्वविद्यालय, पांडिचेरी विश्वविद्यालय, और राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय शामिल हैं।

09:00 AM, 04-Jul-2025

CUET UG Result Date: कब जारी होगा रिजल्ट?

 एनटीए आज सीयूईटी यूजी 2025 का रिजल्ट जारी करेगा, हालांकि अभी तक समय की घोषणा नहीं की गई है। रिजल्ट किसी भी समय घोषित किया जा सकता है।

08:29 AM, 04-Jul-2025

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब 'CUET UG परिणाम 2025' लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपनी विवरण (जैसे आवेदन संख्या और जन्मतिथि) दर्ज करें।
  • अब 'सबमिट' पर क्लिक करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर दिखेगा इसे डाउनलोड कर लें और इसका एक प्रिंटआउट अपने रख लें।

08:10 AM, 04-Jul-2025

CUETUG Result: 37 विषयों में आयोजित हुई परीक्षा

CUET UG 2025 परीक्षा ने छात्रों को उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए एक समान मंच प्रदान किया। इस बार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कुल 37 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की, जिनमें 13 भाषाएं, 23 डोमेन-विशिष्ट विषय और 1 सामान्य योग्यता परीक्षा शामिल थी।

07:52 AM, 04-Jul-2025

CUET Result Live: सीयूईटी यूजी का रिजल्ट घोषित, जानें मेधावियों को कितने अंक मिले; डायरेक्ट लिंक से करें चेक

CUET UG Result: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) 4 जुलाई को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी-यूजी) परिणाम 2025 घोषित करेगी। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in के माध्यम से सीयूईटी यूजी परिणाम 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के विवरण की जरूरत होगी। एनटीए ने सीयूईटी यूजी 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी से 27 प्रश्न हटा दिए हैं। परीक्षा 13 मई से 4 जून तक भारत और विदेशों में 388 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें