फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Board Result OUT Live: छत्तीसगढ़ बोर्ड के नतीजे जारी, 10वीं में 76.53% तो इंटर में 81.87% विद्यार्थी पास

Wed, 07 May 2025 05:02 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Chhattisgarh Board 10th 12th Result Out live Updates: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्रों को उनके परिणाम ऑनलाइन मोड में उपलब्ध कराए गए हैं। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर की मदद से परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
CG Board Result 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:41 PM, 07-May-2025
CG Board 10th Topper 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

CGBSE Board 10th Toppers 2025: 10वीं के टॉपर्स

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणाम में विभिन्न जिलों से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स की सूची में इशिका बाला (कांकेर) ने 99.17% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद नमन कुमार कुंटिया (जशपुर) ने 99.7% और लिवांश देवांगन (बलौदा बाजार) ने 99% अंक प्राप्त किए। रिया केवट (बालोद) और हेमलता पटेल (रायगढ़) ने 98.83% अंक प्राप्त कर क्रमशः चौथा और पांचवां स्थान हासिल किया।

04:39 PM, 07-May-2025
CG Board 12th Topper 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

CGBSE Board 12th Toppers 2025: 12वीं के टॉपर्स

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं के टॉपर्स में अखिल सेन ने 98.20% अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया, जो कांकेर से हैं। श्रुति मंगथानी ने 97.40% के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया और वह महेंद्रगढ़ से हैं। वैशाली साहू ने 97.20% अंक हासिल किए और बेमेतरा जिले से हैं। हिमेश कुमार यादव और लुभी साहू दोनों ने 97% अंक के साथ क्रमशः बलौदा बाजार से टॉप किया। इसके अलावा, निशा इक्का ने 96% अंक प्राप्त किए और वह जशपुर जिले से हैं।

04:23 PM, 07-May-2025

CG Board Topper 2025: 10वीं में 2 विद्यार्थियों ने किया टॉप

छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा 10वीं के परिणामों में ईशिका बाला और नमन कुमार खूंटिया ने संयुक्त रूप से 99.17% अंक प्राप्त कर कक्षा 10वीं में टॉप किया, जबकि कक्षा 12वीं में अखिल सेन ने 98.20% अंक हासिल करके पहले स्थान पर अपनी जगह बनाई।

विज्ञापन
04:18 PM, 07-May-2025

CGBSE CG Board Result: कक्षा 12वीं में इतने छात्र रहे शामिल

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं में कुल 1,94,906 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 87% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इस परीक्षा में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 84.67% रहा, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.07% था।

03:57 PM, 07-May-2025

CGBSE: हाईस्कूल में इतने छात्र हुए पास

छत्तीसगढ़ हाईस्कूल परीक्षा 2025 में कुल 323,094 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 145,141 लड़के और 177,953 लड़कियां थीं। इस वर्ष कुल उत्तीर्ण छात्र 245,913 रहे, जिससे परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 76.53% रहा। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.70% रहा, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 71.39% रहा।

विज्ञापन
03:48 PM, 07-May-2025

कक्षा 12वीं पास का पास प्रतिशत

छत्तीसगढ़ बोर्ड में 12वीं कक्षा के परिणाम में लड़कियों का पास प्रतिशत 84.67% है, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 88.07% है।  

03:42 PM, 07-May-2025

इतने छात्र हुए पास

छत्तीसगढ़ बोर्ड (CG Board)10वीं कक्षा में 76.53% और इंटरमीडिएट (12वीं) में 81.87% विद्यार्थी पास हुए हैं।

03:35 PM, 07-May-2025

10वीं और 12वीं में लाखों छात्रों ने दी परीक्षा

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के तहत इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में रिकॉर्ड संख्या में छात्रों ने भाग लिया है। कक्षा 10वीं में 3.28 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि कक्षा 12वीं में 2.40 लाख से अधिक छात्रों ने अपनी किस्मत आजमाई।  

03:33 PM, 07-May-2025

10वीं और 12वीं के लिए बने परीक्षा केंद्र

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने इस साल कक्षा 10वीं के लिए कुल 2,053 केंद्र बनाए गए हैं, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए 2,400 केंद्रों का आयोजन किया गया है।  

02:40 PM, 07-May-2025

CGBSE Board Result: छत्तीसगढ़ बोर्ड के नतीजे जारी

Chhattisgarh Board 10th 12th Result Out: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। यह परिणाम ऑनलाइन मोड में उपलब्ध कराए गए हैं। छात्र अब छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर अपने रोल नंबर की मदद से अपने परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

इस वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से 24 मार्च तक और कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 से 28 मार्च तक आयोजित की थी।
 

02:35 PM, 07-May-2025

पास होने के लिए आवश्यक अंक

छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा 2025 में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।

02:15 PM, 07-May-2025

CGBSE CG Board Result 2025: 3 बजे जारी होगा रिजल्ट

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) आज दोपहर 3 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करेगा, जो छात्र इस परीक्षा में बैठे थे, वे अपनी रोल नंबर का उपयोग करके बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर अपने अंक देख सकेंगे।
 

01:28 PM, 07-May-2025

CG Board Result 2025: पिछले साल 12वीं में लड़कियों का शानदार प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने वर्ष 2024 के कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम 9 मई को घोषित किए। पिछले साल कुल 2,61,077 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 80.74% छात्र सफल रहे। लड़कियों ने 83.72% की सफलता दर के साथ लड़कों (76.91%) की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया।

01:00 PM, 07-May-2025

CGBSE: 10वीं में 2.40 लाख छात्रों ने लिया हिस्सा 

इस साल कक्षा 10वीं में कुल 2,40,422 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा के दौरान 519 विद्यार्थियों के परीक्षा निरस्त की गई, वहीं 16 विद्यार्थी नकल करते हुए पकड़े गए। इसके अलावा, 40 विद्यार्थियों के खिलाफ जांच चल रही है, जिससे कुल 575 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रोका जा सकता है।

12:17 PM, 07-May-2025
AIIMS NORCET-8 Stage 2 Result - फोटो : official website

आधिकारिक वेबसाइट

छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे नीचे दिए गए वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

 

11:57 AM, 07-May-2025

CGBSE Result: ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे:
सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए 'Student Corner' सेक्शन में जाएं और 'परीक्षा परिणाम 2024' लिंक पर क्लिक करें।
अब 'हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 2024' या 'हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम 2024' में से अपनी कक्षा के अनुसार विकल्प चुनें।
'मुख्य परीक्षा' विकल्प पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
अब आपका बोर्ड परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका एक प्रिंट आउट ले लें।

11:39 AM, 07-May-2025

CGBSE CG Board Result 2025: पिछले साल कुल इतना रहा पास प्रतिशत

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने वर्ष 2024 के कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम 9 मई को घोषित किए। पिछले साल कुल 2,61,077 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 80.74% छात्र सफल रहे। लड़कियों ने 83.72% की सफलता दर के साथ लड़कों (76.91%) की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया।

11:28 AM, 07-May-2025

CGBSE: पिछले साल इंटर के टॉपर

पिछले साल इंटर में महक अग्रवाल ने 97.40 फीसदी अंक पाकर टॉप किया है। वहीं कोपल ने दूसरे स्थान पर रहीं, उन्होंने 97.00 फीसदी अंक हासिल किए हैं। 

11:22 AM, 07-May-2025

CGBSE: इतने बजे से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल आज दोपहर 3 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित करेगा। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपने रोल नंबर के जरिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर अपने अंक देख सकेंगे।

11:16 AM, 07-May-2025

CGBSE Board Result 2025: पिछले साल हाई स्कूल के टॉपर

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2024 में हाई स्कूल की टॉपर जशपुर की सिमरन शब्बा रहीं, जिन्होंने 600 में से 597 अंक यानी 99.50% प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर गारियाबंद की होनिसा रहीं, जिन्होंने 98.83% अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर श्रेयांश कुमार यादव रहे, जिन्हें 98.33% अंक मिले। चौथे स्थान पर क्रमशः राहुल (98.17%), डॉली साहू, अंशिका और अर्पिता रहे।

11:03 AM, 07-May-2025

CG Board Result OUT Live: छत्तीसगढ़ बोर्ड के नतीजे जारी, 10वीं में 76.53% तो इंटर में 81.87% विद्यार्थी पास

CGBSE CG Board Result 2025 Live: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) आज 7 मई को दोपहर 3 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करेगा। करीब 5 लाख छात्र इस बार की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। सभी छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (cgbse.nic.in) या (results.cg.nic.in) पर जाकर देख सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर की जरूरत होगी।

पिछले साल छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा 10वीं परीक्षा में कुल 3,45,686 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 79.35% लड़कियां और 71.12% लड़के पास हुए थे, जबकि कुल पास प्रतिशत 75.61% रहा था।

वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा में लगभग 3 लाख छात्रों ने भाग लिया था और बोर्ड ने 80.74% का कुल पास प्रतिशत दर्ज किया था।  

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें