सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा समय सारणी 2024 जारी की है, जिसमें परीक्षा तिथि, परीक्षा समय और महत्वपूर्ण निर्देश शामिल हैं। सीबीएसई डेटशीट के अनुसार, कक्षा 10, 12 की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और दूसरी पाली सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
07:57 PM, 12-Dec-2023
जेईई को ध्यान में रखकर तैयार हुई डेटशीट
डेट शीट तैयार करते समय, बोर्ड ने क्रमिक विषयों के बीच पर्याप्त अंतराल की आवश्यकता को ध्यान में रखा है। कक्षा 12वीं परीक्षाओं का शेड्यूल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) जैसी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तारीखों को भी ध्यान में रखा गया है।
07:53 PM, 12-Dec-2023
CBSE Exam 2024
पिछले साल, 10वीं कक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.12 प्रतिशत था। परीक्षा में कुल 21,658,05 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 20,167,79 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए।
बता दें कि पिछले साल 2023 में सीबीएसई डेटशीट दिसंबर में जारी की गई थी और परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हुईं। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 मार्च को समाप्त हुईं और कक्षा 12 की परीक्षाएं 5 अप्रैल को समाप्त हुईं। पेपर एक ही पाली में सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित किए गए थे।
06:58 PM, 12-Dec-2023
CBSE Class 10th and 12th Time Table 2024
पिछले साल दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 15 फरवरी को शुरू हुईं थी। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 मार्च को समाप्त हुईं, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 05 अप्रैल तक जारी रहीं।
विज्ञापन
06:41 PM, 12-Dec-2023
CBSE Date Sheet 2024 महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षाएं
19 फरवरी: संस्कृत
21 फरवरी: हिंदी
26 फरवरी: अंग्रेजी
2 मार्च: विज्ञान
7 मार्च: सामाजिक विज्ञान
11 मार्च: गणित स्टैंडर्ड और बेसिक
06:22 PM, 12-Dec-2023
06:20 PM, 12-Dec-2023
06:19 PM, 12-Dec-2023
06:18 PM, 12-Dec-2023
06:17 PM, 12-Dec-2023
CBSE Date Sheet 2024 12वीं की डेटशीट
06:16 PM, 12-Dec-2023
06:16 PM, 12-Dec-2023
06:10 PM, 12-Dec-2023
यहां देखें 10वीं की डेटशीट
06:05 PM, 12-Dec-2023
CBSE Date Sheet 2024
सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की फाइनल परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी, ये परीक्षाएं लगभग 55 दिनों तक चलेंगी और 02 अप्रैल, 2024 तक समाप्त होगी।
05:52 PM, 12-Dec-2023
दो पालियों में होंगी परीक्षाएं
सीबीएसई द्वारा जारी डेटशीट के मुताबिक परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी जो दोपहर 1.30 बजे तक चलेगी। दूसरी परीक्षा सुबह 10.30 से 12.30 बजे तक चलेगी।
05:50 PM, 12-Dec-2023
CBSE Date Sheet 2024 Live: सीबीएसई 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, यहां जानें कब-कौन सी परीक्षा
CBSE Class 10th and 12th Time Table 2024 Live: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी कर दी है। जारी डेटशीट के मुताबिक परीक्षा 15 फरवरी को होगी जो दो अप्रैल तक चलेगी। वहीं 10वीं की परीक्षा 13 मार्च को समाप्त हो जाएगी।