CTET December Result 2021 Live Updates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई जल्द ही सीटीईटी 2021 दिसंबर परीक्षा, और टर्म 1 बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा करने वाला है। रिजल्ट के समय पर अपडेट, रिजल्ट देखना का तरीका, स्कोर देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in, ctet.nic.in, और cbseresults.nic.in के लिंक समेत सीबीएसई की अन्य महत्वपूर्ण घोषणाओं के बारे में लाइव अपडेट भी यहां दिए गए हैं।
CTET 2021 Live: नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी में अपलोड होंगे सर्टिफिकेट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा-2021 (CTET) सीटेट या सीटीईटी के सफल उम्मीदवारों के सर्टिफिकेट को नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी में अपलोड करने का निर्णय किया है।
07:51 PM, 16-Feb-2022
सीटीईटी परिणाम: क्या है नैड और कैसे बनाएं नि:शुल्क आईडी?
केंद्र सरकार ने विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए एकेडमिक अवॉर्ड्स और दस्तावेजों के लिए नैड यानी नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी पोर्टल की शुरुआत की थी। इस पोर्टल पर मार्कशीट्स और सर्टिफिकेट्स को डिजिटलाइजेशन के जरिये सुरक्षित रखा जाता है। नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और आईडी बनाना पूरी तरह से निशुल्क है। नैड पोर्टल पर उपलब्ध दस्तावेजों को आप 24x7 कभी भी कहीं भी देख और उपयोग कर सकते हैं।
07:30 PM, 16-Feb-2022
Ctet result: सीटेट स्कोरकार्ड और सर्टिफिकेट में नहीं हो सकेगी छेड़खानी
नियुक्तियों के दौरान कई अभ्यर्थियों द्वारा सर्टिफिकेट में जालसाजी और दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ के मामले सामने आते हैं। लेकिन नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी में सुरक्षित किए गए दस्तावेजों में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है।
सरकारी रिजल्ट : CTET Results पास होने के लिए इतने अंक लाना जरूरी
सीटेट परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य श्रेणी के आवेदकों को कम से कम 60 फीसदी अंक यानी 150 में से 90 अंक प्राप्त करना जरूरी है। वहीं, ओबीसी, एससी और एसटी श्रेणी के आवेदकों के 55 फीसदी यानी 150 में से 82 अंक लाने आवश्यक होते हैं।
06:00 PM, 16-Feb-2022
CBSE CTET Result 2022: ऐसे चेक कर सकेंगे स्कोर कार्ड
सीटेट का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार स्कोर देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in, ctet.nic.in, और cbseresults.nic.in आदि पर विजिट कर सकते हैं।
विज्ञापन
05:00 PM, 16-Feb-2022
CBSE CTET Results 2022: प्रश्न पत्र और रिस्पांस शाट जारी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2021 के प्रश्न पत्र और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।
04:08 PM, 16-Feb-2022
CBSE CTET Result Certificates
सीबीएसई ने इस बार भी सफल उम्मीदवारों के सर्टिफिकेट को नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी में अपलोड करने का निर्णय किया है। दिसंबर 2020 और जनवरी 2021 सेशन के सीटेट प्रमाण-पत्र नैड डिजिलॉकर में अपलोड किए गए थे।
03:29 PM, 16-Feb-2022
CTET 2021 Result: इनके रिजल्ट नहीं होंगे जारी
ऐसे कोई भी उम्मीदवार जिन्होंने सीबीएसई के नियमों के खिलाफ जाकर एक से अधिक शिफ्ट की परीक्षा दी है, उनके परिणाम नहीं घोषित किए जाएंगे।
02:47 PM, 16-Feb-2022
CTET Sarkari Result: डिजिलॉकर पर अपलोड होंगे सीटेट सर्टिफिकेट
सीटेट परीक्षा में सफल उम्मीदवार अपना प्रमाण-पत्र और स्कोरकार्ड डिजिटल लॉकर से भी डाउनलोड कर सकेंगे। सीबीएसई द्वारा जल्द ही इन्हें डिजिलॉकर पर अपलोड कर दिया जाएगा।
01:58 PM, 16-Feb-2022
CBSE Results: फाइनल आंसर की भी जारी होगी
सीबीएसई द्वारा सीटेट रिजल्ट के साथ ही सीटीईटी की फाइनल आंसर की भी ctet.nic.in पर जारी की जाएगी। यह उत्तर कुंजी उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के बाद तैयार की जाती है। इसी के आधार पर ही फाइनल रिजल्ट तैयार होता है।
12:55 PM, 16-Feb-2022
CTET Result 2021-22: सफल उम्मीदवारों को दिया जाएगा सीटेट प्रमाण-पत्र
सीबीएसई सीटीईटी दिसंबर 2021 परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को बोर्ड की ओर से स्कोर कार्ड और सीटीईटी क्वालीफाई करने का प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। सफल उम्मीदवार अपना प्रमाण-पत्र और स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
12:34 PM, 16-Feb-2022
Central Teacher Eligibility Test Result 2022
सीटेट परीक्षा के पेपर-1 में सफल उम्मीदवार प्राथमिक कक्षाओं और पेपर-2 में सफल रहे अभ्यर्थी उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए पात्र माने जाते हैं।
11:57 AM, 16-Feb-2022
sarkari result 2022: CBSE CTET Results 2021
सीटीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य श्रेणी के आवेदकों को कम से कम 60 फीसदी अंक यानी 150 में से 90 अंक प्राप्त करना जरूरी है। वहीं, ओबीसी, एससी और एसटी श्रेणी के आवेदकों के 55 फीसदी यानी 150 में से 82 अंक लाने आवश्यक होते हैं।
11:25 AM, 16-Feb-2022
CTET Result 2021 LIVE Update: हर साल दो बार होती है सीटीईटी की परीक्षा
सीबीएसई की ओर से सीटीईटी परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। इस पात्रता परीक्षा के जरिये सफल उम्मीदवारों को केंद्रीय विद्यालय, आर्मी स्कूल और जवाहर नवोदय विद्यालयों में शिक्षक बनने की पात्रता दी जाती है।
10:53 AM, 16-Feb-2022
CBSE CTET Results: उत्तर कुंजी हो चुकी है जारी
सीबीएसई ने सीटेट 2021 परीक्षा की उत्तर कुंजी को पहले ही जारी कर दिया था। उम्मीदवारों को आंसर की पर चार फरवरी, 2022 तक आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी थी। दर्ज कराई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद ही अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी होते हैं।
10:32 AM, 16-Feb-2022
Sarkari Results: यहां चेक कर सकेंगे CTET Result
जो भी उम्मीदवार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट 2021) में शामिल हुए थे, वह सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने रोल नंबर और जन्मतिथि आदि को दर्ज करना होगा।
10:03 AM, 16-Feb-2022
CTET Result 2021 जल्द ही जारी होंगे परिणाम
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटीईटी दिसंबर 2021 की परीक्षाओं के लिए परिणाम मंगलवार, 15 फरवरी, 2022 को जारी किए जाने थे। हालांकि, कुछ कारणों से यह जारी नहीं हो पाए। इसलिए इसके आज जारी होने की उम्मीद है।
09:20 AM, 16-Feb-2022
CTET Result Dec 2021 Live: जल्द जारी होंगे सीटेट दिसंबर सीटेट दिसंबर और सीबीएसई टर्म 1 के परिणाम
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से आज बुधवार 16 फरवरी, 2022 को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटीईटी या सीटेट 2021 दिसंबर परीक्षा के परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। इसके साथ ही सीबीएसई कक्षा दसवीं और बारहवीं के टर्म-1 परीक्षा के परिणाम भी किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं।