CTET December Result 2021 Live Updates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई, मंगलवार, 15 फरवरी, 2022 को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटीईटी या सीटेट 2021 दिसंबर परीक्षा के परिणाम की घोषणा करने वाला है। रिजल्ट के समय पर अपडेट, रिजल्ट देखना का तरीका, स्कोर देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in, ctet.nic.in, और cbseresults.nic.in के लिंक समेत सीबीएसई की अन्य महत्वपूर्ण घोषणाओं के बारे में लाइव अपडेट भी यहां दिए गए हैं।
सीटेट 2021 परिणाम: विशेष क्यूआर कोड से होता है वेरीफिकेशन
सीबीएसई द्वारा डिजिलॉकर पर अपलोड कर दिए जाने के बाद उनके मोबाइल नंबर पर इनकी सूचना और लॉग इन डिटेल भेजी जाती है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीटेट मार्कशीट और प्रमाण-पत्र पर एक विशेष क्यूआर कोड बनाया जाता है। इस कोड को डिजिलॉकर मोबाइल एप्लीकेशन की मदद से स्कैन करके सर्टिफाइड और वेरीफाई किया जा सकता है।
09:56 PM, 15-Feb-2022
CTET 2021 Live: नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी में अपलोड होंगे सर्टिफिकेट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा-2021 (CTET) सीटेट या सीटीईटी के सफल उम्मीदवारों के सर्टिफिकेट को नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी में अपलोड करने का निर्णय किया है।
08:57 PM, 15-Feb-2022
CTET Result live: निशुल्क बनाए आईडी
नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और आईडी बनाना पूरी तरह से निशुल्क है। नैड पोर्टल पर उपलब्ध दस्तावेजों को आप 24x7 कभी भी कहीं भी देख और उपयोग कर सकते हैं।
सीटीईटी परिणाम: क्या है नैड और कैसे बनाएं नि:शुल्क आईडी?
केंद्र सरकार ने विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए एकेडमिक अवॉर्ड्स और दस्तावेजों के लिए नैड यानी नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी पोर्टल की शुरुआत की थी। इस पोर्टल पर मार्कशीट्स और सर्टिफिकेट्स को डिजिटलाइजेशन के जरिये सुरक्षित रखा जाता है।
07:17 PM, 15-Feb-2022
CTET Result: सीटेट स्कोरकार्ड और सर्टिफिकेट में नहीं हो सकेगी छेड़खानी
नियुक्तियों के दौरान कई अभ्यर्थियों द्वारा सर्टिफिकेट में जालसाजी और दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ के मामले सामने आते हैं। लेकिन नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी में सुरक्षित किए गए दस्तावेजों में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
06:17 PM, 15-Feb-2022
सरकारी रिजल्ट : CTET Results इतने अंक लाना जरूरी
सीटेट परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य श्रेणी के आवेदकों को कम से कम 60 फीसदी अंक यानी 150 में से 90 अंक प्राप्त करना जरूरी है। वहीं, ओबीसी, एससी और एसटी श्रेणी के आवेदकों के 55 फीसदी यानी 150 में से 82 अंक लाने आवश्यक होते हैं।
06:00 PM, 15-Feb-2022
Sarkari Result 2022: CBSE CTET Result Final Answer Key Soon
सीटेट रिजल्ट से पहले सीटीईटी की फाइनल आंसर की भी ctet.nic.in पर जारी की जाएगी। इसके आधार पर ही फाइनल रिजल्ट तैयार होता है।
05:50 PM, 15-Feb-2022
CBSE CTET Result 2022: यहां देख सकेंगे स्कोर कार्ड
सीटेट का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार स्कोर देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in, ctet.nic.in, और cbseresults.nic.in आदि पर विजिट कर सकते हैं।
05:47 PM, 15-Feb-2022
CBSE CTET Result: सीटीईटी परिणाम 2021 जल्द होंगे जारी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट आज जारी होने की उम्मीद है।
05:10 PM, 15-Feb-2022
CBSE CTET Results 2022: सीटेट के पुराने प्रश्न पत्र भी उपलब्ध
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सीटेट के पुराने प्रश्न पत्र भी उम्मीदवारों के अभ्यास के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं। उम्मीदवार आवश्यकतानुसार इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।
04:56 PM, 15-Feb-2022
CBSE CTET Results 2022: सीटेट दिसंबर 2021 रिजल्ट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2021 के प्रश्न पत्र और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।
04:51 PM, 15-Feb-2022
CBSEs CTET Result 2022: सीबीएसई सीटेट रिजल्ट जल्द
इससे पहले दिसंबर 2020 और जनवरी 2021 सेशन के सीटेट प्रमाण-पत्र नैड डिजिलॉकर में अपलोड किए गए थे।
04:43 PM, 15-Feb-2022
CBSEs CTET Result Certificates:
सीबीएसई ने इस बार भी नवाचार को आत्मसात करते हुए सफल उम्मीदवारों के सर्टिफिकेट को नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी में अपलोड करने का निर्णय किया है।
04:27 PM, 15-Feb-2022
CTET Result 2021 LIVE Update: कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
अब होम पेज पर दिखाई दे रहे CTET Dec 2021 के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
यहां मांगी जा रही जानकारी जैसै अपने रोल नंबर और जन्मतिथि का प्रयोग कर के लॉगिन करें।
अब आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
04:20 PM, 15-Feb-2022
CTET 2021 Result: इनके रिजल्ट नहीं होंगे जारी
ऐसे कोई भी उम्मीदवार जिन्होंने सीबीएसई के नियमों के खिलाफ जाकर एक से अधिक शिफ्ट की परीक्षा दी है, उनके परिणाम नहीं घोषित किए जाएंगे।
04:11 PM, 15-Feb-2022
CTET Sarkari Result: डिजिलॉकर पर अपलोड होंगे सीटेट सर्टिफिकेट
सफल उम्मीदवार अपना प्रमाण-पत्र और स्कोर कार्ड डिजिटल लॉकर से डाउनलोड कर सकेंगे। सीबीएसई द्वारा जल्द ही इन्हें डिजिलॉकर पर अपलोड कर दिया जाएगा।
03:59 PM, 15-Feb-2022
CBSE Results: CTET Final Answer Key Soon
सीबीएसई द्वारा सीटेट रिजल्ट से पहले सीटीईटी की फाइनल आंसर की भी ctet.nic.in पर जारी की जाएगी। इसके आधार पर ही फाइनल रिजल्ट तैयार होता है।
03:55 PM, 15-Feb-2022
CTET Result 2021-22: सफल उम्मीदवारों को मिलेगा सीटेट प्रमाण-पत्र
सीबीएसई सीटीईटी दिसंबर 2021 परीक्षा को क्लीयर करने वाले उम्मीदवारों को स्कोर कार्ड और सीटीईटी क्वालीफाई करने का प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। सफल उम्मीदवार अपना प्रमाण-पत्र और स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
03:46 PM, 15-Feb-2022
Central Teacher Eligibility Test Result 2022
पेपर-1 के सफल उम्मीदवार कक्षा प्राथमिक कक्षाओं और पेपर-2 में सफल रहे अभ्यर्थी उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाते हैं।
03:34 PM, 15-Feb-2022
CTET Dec 2021 Result Live: थोड़ी देर में जारी हो सीटेट रिजल्ट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा सीटीईटी यानी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा दिसंबर 2021 के नतीजे कुछ ही देर में जारी किए जाने वाले हैं। परिणाम संबंधी नवीनतम अपडेट पाने के लिए हमारे साथ यहां बने रहें।
03:12 PM, 15-Feb-2022
CTET Result 2021 Live Updates: शिक्षक भर्ती के लिए पात्रता परीक्षा है सीटेट
इस परीक्षा को पास करने वाले परीक्षार्थी देशभर के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों में शिक्षकों के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
02:23 PM, 15-Feb-2022
sarkari result 2022: CBSE CTET Results 2021
सीटीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य श्रेणी के आवेदकों को कम से कम 60 फीसदी अंक यानी 150 में से 90 अंक प्राप्त करना जरूरी है। वहीं, ओबीसी, एससी और एसटी श्रेणी के आवेदकों के 55 फीसदी यानी 150 में से 82 अंक लाने आवश्यक होते हैं।
02:02 PM, 15-Feb-2022
CTET Result 2021 LIVE Update: दो बार होती है सीटीईटी परीक्षा
सीबीएसई की ओर से सीटीईटी परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। इस पात्रता परीक्षा के जरिये केंद्रीय विद्यालय, आर्मी स्कूल और जवाहर नवोदय विद्यालयों में शिक्षक नियुक्त किए जाते हैं।
01:15 PM, 15-Feb-2022
CBSE CTET Results: सीबीएसई सीटेट 2021 उत्तर कुंजी
सीबीएसई ने सीटेट 2021 परीक्षा की उत्तर कुंजी को पहले ही जारी कर दिया था। उम्मीदवारों को आंसर की पर चार फरवरी, 2022 तक आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी थी। दर्ज कराई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद ही अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी होते हैं।
सरकारी रिजल्ट : सीटीईटी परिणाम शाम चार बजे तक अपेक्षित
पिछले रुझानों के अनुसार, सीबीएसई द्वारा आज शाम चार बजे तक सीटीईटी दिसंबर 2021 के परिणाम जारी करने की उम्मीद है। बोर्ड ने अभी समय जारी नहीं किया है। आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि परिणाम 15 फरवरी तक जारी किया जाएगा।
12:37 PM, 15-Feb-2022
Sarkari Results: यहां देख सकेंगे CTET Result
जो उम्मीदवार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल हुए थे, वह सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें रोल नंबर और जन्मतिथि आदि दर्ज करने होंगे।
12:17 PM, 15-Feb-2022
Sarkari Result : CTET Result 2021 जल्द
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटीईटी दिसंबर 2021 की परीक्षाओं के लिए परिणाम मंगलवार, 15 फरवरी, 2022 को जारी किए जाने की उम्मीद है। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक अधिसूचना में कहा था कि परिणाम 15 फरवरी, 2022 तक घोषित करने की बात कही थी।
11:38 AM, 15-Feb-2022
CTET Dec 2021 Result Live: जल्द जारी होंगे सीटेट दिसंबर 2021 के परिणाम, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट्स
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई, मंगलवार, 15 फरवरी, 2022 को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटीईटी या सीटेट 2021 दिसंबर परीक्षा के परिणाम की घोषणा करने वाला है।