फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 10th Supplementary Result 2025 LIVE: 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा में 48.68% बच्चे पास, जारी हुए नतीजे

Tue, 05 Aug 2025 04:46 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

CBSE Board Class 10 Compartment Result 2025 Date LIVE Updates in Hindi: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 10वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परिणाम के मुताबिक, कुल 48.68% बच्चों ने परीक्षा पास की है। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

सीबीएसई ने यह परीक्षा 15 जुलाई से 22 जुलाई 2025 के बीच आयोजित की थी। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए रखी गई थी जो मुख्य परीक्षा में एक या अधिक विषयों में फेल हो गए थे।
विज्ञापन
CBSE Class 10th Supplementary Result 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:44 PM, 05-Aug-2025

CBSE 10th Supplementary Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले results.cbse.nic.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Secondary School Examination (Class X) (Supplementary) Results 2025 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और सिक्योरिटी पिन भरना होगा।
  • "Submit" पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करके सेव कर लें।

04:41 PM, 05-Aug-2025

CBSE 10th Supplementary Result 2025: जुलाई में हुई थी परीक्ष

10वीं सप्लीमेंट्री की परीक्षा 15 जुलाई से शुरू हुई थी और 22 जुलाई तक चली थी। परीक्षा 10:30 बजे से शुरू हुई थी और 1:30 बजे तक चली थी।

04:22 PM, 05-Aug-2025

CBSE 10th Supplementary Result: छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर

छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत छात्रों की तुलना में बेहतर रहा। 51.04 फीसदी छात्राओं ने परीक्षा पास की, जबकि 47.41 फीसदी छात्रों ने परीक्षा पास की है।

विज्ञापन
04:20 PM, 05-Aug-2025

CBSE 10th Supplementary Result: इतने छात्रों ने पास की परीक्षा

सीबीएसई कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए पंजीकृत कुल 1,43,648 छात्रों में से 1,38,898 उपस्थित हुए और 67,620 पास हुए।

04:18 PM, 05-Aug-2025

CBSE Class 10th Supplementary Result OUT: 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा में 48.68% बच्चे पास

सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। 48.68% बच्चों ने परीक्षा पास की है।

विज्ञापन
12:39 PM, 05-Aug-2025

CBSE Class 10th Compartment Result 2025: डिजिटल मार्कशीट के लिए यह भी करें इस्तेमाल

  • DigiLocker एप
  • UMANG एप
छात्र अपने स्कूल से प्राप्त 6 अंकों के कोड और पंजीकृत मोबाइल नंबर की मदद से डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट देख सकते हैं।

11:27 AM, 05-Aug-2025

CBSE 10th Compartment Result: 15 जुलाई से 22 जुलाई तक हुई परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 15 जुलाई से 22 जुलाई 2025 तक आयोजित की गईं।

10:39 AM, 05-Aug-2025

CBSE Class 10th Supplementary Result 2025: ऐसे स्टेप-बाय-स्टेप चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • अब “Class 10 School Supplementary Examination Results 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी जानकारी दर्ज करें।
  • जानकारी जांचने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • PDF में डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।

09:44 AM, 05-Aug-2025

CBSE 10th Supplementary Exam Results: कंपार्टमेंट परीक्षा में फेल होने पर क्या होगा?

अगर छात्र CBSE 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 पास नहीं कर पाते हैं, तो उन्हें उसी विषय की परीक्षा अगले वर्ष दोबारा देनी होगी। यानी, असफल होने की स्थिति में छात्र को अगले साल फिर से उसी विषय की मुख्य परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा।

09:13 AM, 05-Aug-2025

CBSE 10th Compartment Result 2025: ऐसे मिलेगी मार्कशीट

जैसे ही सीबीएसई कक्षा 10 कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित होगा, उत्तीर्ण घोषित किए गए छात्रों की मूल अंकपत्र DigiLocker पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा, पुनः परीक्षा के लिए जारी की गई अलग मार्कशीट भी सीबीएसईद्वारा जारी की जाएगी, जिसे छात्र अपने-अपने स्कूलों से प्राप्त कर सकेंगे।

08:21 AM, 05-Aug-2025

CBSE Board 10th Compartment Result: इस बार कितने छात्रों को मिला था कंपार्टमेंट?

सीबीएसई ने इस साल 10वीं कक्षा का मुख्य बोर्ड रिजल्ट 13 मई 2025 को जारी किया था। 23.71 लाख पंजीकृत छात्रों में से 22.21 लाख छात्र पास हुए थे। कुल पास प्रतिशत 93.66% रहा, लेकिन 1,41,353 छात्रों को कंपार्टमेंट की कैटेगरी में रखा गया था। 

07:46 AM, 05-Aug-2025

CBSE Class 10th Compartment Result: जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल

  • रोल नंबर
  • स्कूल नंबर
  • एडमिट कार्ड आईडी
  • जन्म तिथि

08:17 PM, 04-Aug-2025

CBSE 10th Supply Result: सीबीएसई 10वीं कम्पार्टमेंट रिजल्ट कैसे चेक करें?

सीबीएसई कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम चेक करने के लिए छात्रों को इन चरणों का पालन करना होगा:

  • सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं।
  • सीबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 लिंक खोजें  और उस पर क्लिक करें।
  • अभ्यर्थी लॉगिन पृष्ठ पर,  दिए गए फ़ील्ड में रोल नंबर , स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
  • सीबीएसई कक्षा 10 कम्पार्टमेंट परिणाम 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • भविष्य में संदर्भ के लिए परिणाम को सुरक्षित रखें या प्रिंट करें। 

06:45 PM, 04-Aug-2025

CBSE 10th Supplementary Result 2025: 12वीं का परिणाम जारी, अब 10वीं की बारी

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षा के नतीजे घोषित कर चुका है। अब 10वीं के छात्रों का इंताजर भी जल्द ही समाप्त होने वाला है। उम्मीद लगाई जा रही है कि बोर्ड जल्द ही 10वीं कक्षा की पूरक परीक्षा के नतीजे भी घोषित करने वाला है। हालांकि, परिणाम तिथि के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

04:59 PM, 04-Aug-2025

CBSE 10th Compartment Result: 15 जुलाई से 22 जुलाई तक हुई परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 15 जुलाई से 22 जुलाई 2025 तक आयोजित की गईं।

04:35 PM, 04-Aug-2025

CBSE Board 10th Compartment Result: इस बार कितने छात्रों को मिला था कंपार्टमेंट?

सीबीएसई ने इस साल 10वीं कक्षा का मुख्य बोर्ड रिजल्ट 13 मई 2025 को जारी किया था। 23.71 लाख पंजीकृत छात्रों में से 22.21 लाख छात्र पास हुए थे। कुल पास प्रतिशत 93.66% रहा, लेकिन 1,41,353 छात्रों को कंपार्टमेंट की कैटेगरी में रखा गया था। 

04:14 PM, 04-Aug-2025

CBSE Supplementary Result 2025: पिछले 5 वर्षों की तारीखें

पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों की बात करें तो सप्लीमेंट्री रिजल्ट आमतौर पर अगस्त के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किया जाता है। साल 2020 और 2021 में कोविड-19 के चलते रिजल्ट देरी से आया था, लेकिन 2023 और 2024 में यह अगस्त के पहले सप्ताह में ही घोषित कर दिया गया था।
 
वर्ष कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट
2024 5 अगस्त, 2024
2023 4 अगस्त, 2023
2022 9 सितंबर, 2022
2021 30 सितंबर, 2021
2020 12 अक्तूबर, 2020

04:00 PM, 04-Aug-2025

CBSE Class 10th Compartment Result 2025: डिजिटल मार्कशीट के लिए यह भी करें इस्तेमाल

  1. DigiLocker एप
  2. UMANG एप
छात्र अपने स्कूल से प्राप्त 6 अंकों के कोड और पंजीकृत मोबाइल नंबर की मदद से डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट देख सकते हैं।

03:41 PM, 04-Aug-2025

CBSE Class 10th Supplementary Result 2025: ऐसे स्टेप-बाय-स्टेप चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • अब “Class 10 School Supplementary Examination Results 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी जानकारी दर्ज करें।
  • जानकारी जांचने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • PDF में डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।

03:32 PM, 04-Aug-2025

CBSE 10th Supplementary Result 2025 LIVE: 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा में 48.68% बच्चे पास, जारी हुए नतीजे

CBSE Board Class 10 Compartment Result 2025 Date LIVE Updates in Hindi: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 10वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें