05:55 PM, 12-May-2023
CBSE Result 2023 Live: 10वीं के रिजल्ट एनालिसिस
इस साल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में लगभग 21,86,940 छात्र शामिल हुए थे, जिनका उत्तीर्ण प्रतिशत 93.12% रहा है। त्रिवेंद्रम सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षाओं में सबसे अधिक उत्तीर्ण प्रतिशत वाले क्षेत्र के रूप में उभरा है, जिसमें प्रभावशाली 99.91% पास दर है। बेंगलुरु 99.18% पास प्रतिशत के साथ दूसरे, चेन्नई 99.14% तीसरे और अजमेर 97.27% के साथ चौथे स्थान पर है।