फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Result Date: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट का इंतजार, पिछले साल 13 मई को हुआ था जारी; पढ़ें ताजा अपेडट

Sun, 11 May 2025 08:56 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Class 10th 12th Result 2025 Date Time: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल हुए 42 लाख से अधिक छात्र और उनके अभिभावक अब परिणाम जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र अपने मार्क्स cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, डिजिलॉकर और उमंग ऐप जैसे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स पर चेक कर सकेंगे।

इसी बीच, सीबीएसई ने एक जरूरी चेतावनी जारी की है। बोर्ड ने बताया है कि सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स पर एक फर्जी नोटिस तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि रिजल्ट दो हिस्सों में जारी होगा और डिजिलॉकर एक्सेस कोड के लिए "नई प्रक्रिया" अपनाई जाएगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह नोटिस पूरी तरह से फर्जी है और छात्रों से आग्रह किया है कि ऐसे किसी भी भ्रामक जानकारी से सावधान रहें।

हम आपको सीबीएसई परिणाम से जुड़ी हर ताजा जानकारी और अपडेट समय-समय पर प्रदान करते रहेंगे, ताकि आप किसी भी अफवाह से बच सकें।
विज्ञापन
CBSE Board Result 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE 10th 12th Result 2025 Date Time Updates: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल हुए 42 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम को लेकर छात्रों के मन में संशय बना हुआ है, लेकिन राहत की बात यह है कि रिजल्ट जल्द ही घोषित किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

सीबीएसई ने हाल ही में सभी संबद्ध स्कूलों को रिजल्ट के लिए एक्सेस कोड जारी कर दिया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि परिणाम प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अगर हम पिछले साल की बात करें, तो 2024 में बोर्ड ने 13 मई को रिजल्ट घोषित किया था। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर नजर बनाए रखें और किसी भी अपडेट के लिए नियमित रूप से चेक करते रहें। हम यहां आपको सीबीएसई रिजल्ट से जुड़ी हर ताजा जानकारी और अपडेट समय-समय पर उपलब्ध कराते रहेंगे।

CBSE Board Result 2025 Date: सीबीएसई रिजल्ट की तारीख

सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की तिथि को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए संभावना है कि रिजल्ट मई के मध्य तक घोषित किए जा सकते हैं।

CBSE Digilocker Result Check: डिजिलॉकर पर कैसे पाएं सीबीएसई बोर्ड की मार्कशीट?

सबसे पहले सीबीएसई के डिजिलॉकर पोर्टल पर जाएं और वहां 10वीं या 12वीं के लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद अपनी क्लास चुनें, अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और 6 अंकों का पिन दर्ज करें। अब आप मोबाइल पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज कर डॉक्यूमेंट सेक्शन में जाएं और अपना रिजल्ट देख लें। स्टेप-बाई-स्टेप पूरी प्रक्रिया समझने के लिए यहां क्लिक करें...

CBSE Board Result 2025: अब पुनर्मूल्यांकन से पहले मिलेगी उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2025 के परिणामों के बाद की प्रक्रियाओं में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। बोर्ड ने यह फैसला छात्रों को अधिक पारदर्शिता और आत्मनिर्भरता देने के उद्देश्य से लिया है। अब छात्र पुनर्मूल्यांकन या अंकों की पुष्टि से पहले अपनी जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी प्राप्त कर सकेंगे। इससे उन्हें यह समझने में आसानी होगी कि किस प्रश्न पर कितने अंक मिले हैं और क्या मूल्यांकन सही तरीके से किया गया है। पढ़ें खबर...

cbse 2025 results: ऐसे कर सकेंगे रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (cbseresults.nic.in या cbseresults.nic.in) पर जाएं।
  • होमपेज पर प्रदर्शित "सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक फील्ड में अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट ले लें। 

cbse 2025 result date time: 2020 से नहीं होती टॉपर्स की घोषणा

सीबीएसई बोर्ड ने पिछले कुछ वर्षों से मेरिट लिस्ट जारी करना बंद कर दिया है। 2024 में बोर्ड ने 13 मई को और 2023 में 12 मई को परिणाम घोषित किए थे, लेकिन दोनों ही वर्षों में मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई थी। बोर्ड ने यह परंपरा पहली बार 2020 में समाप्त की थी, जब कोरोना महामारी के चलते स्कूल बंद हो गए थे और परीक्षाएं भी प्रभावित हुई थीं। तब से सीबीएसई ने छात्रों पर अतिरिक्त दबाव कम करने के उद्देश्य से मेरिट लिस्ट प्रकाशित नहीं करने का निर्णय लिया, जो आज भी जारी है। इसलिए, इस साल भी सीबीएसई बोर्ड टॉपर्स की औपचारिक सूची जारी नहीं करेगा।

CBSE 10th-12th Results 2025: रिजल्ट चेक करने के वैकल्पिक तरीके

सीबीएसई रिजल्ट 2025 घोषित होने के बाद, छात्र अपने परिणाम कई सुविधाजनक तरीकों से देख सकते हैं। यदि किसी एक माध्यम में तकनीकी समस्या हो, तो छात्र नीचे दिए गए विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं:
  • आधिकारिक वेबसाइट: cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर रोल नंबर से परिणाम देखें।
  • SMS के जरिए: निर्धारित फॉर्मेट में SMS भेजकर मोबाइल पर सीधे रिजल्ट प्राप्त करें।
  • IVRS/कॉल: इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम के माध्यम से कॉल करके परिणाम सुना जा सकता है।
  • DigiLocker के माध्यम से: डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन कर मार्कशीट और प्रमाणपत्र प्राप्त करें।
  • UMANG ऐप: UMANG मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए भी छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं।

CBSE Exam 2025: इस दिन हुई परीक्षा

इस वर्ष सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 1 मार्च तक और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गईं।

CBSE Exam Time 2025: परीक्षा का समय

इस साल सभी बोर्ड परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गईं। परीक्षा समय के चलते देशभर के परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हुईं और प्रशासनिक समन्वय भी अधिक प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जा सका।

CBSE Board Result 2025: जानिए पिछले साल कब आया था रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजों का इंतजार लगभग 44 लाख छात्र-छात्राएं कर रहे हैं। यदि हम पिछले वर्ष के ट्रेंड की बात करें, तो सीबीएसई ने वर्ष 2024 में कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 13 मई को घोषित किए थे। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों की नजर इस साल भी मई के दूसरे सप्ताह पर टिकी हुई है।

cbse: एसएमएस से कर सकेंगे रिजल्ट चेक

सीबीएसई 10वीं और 12वीं के परिणाम 2025 को बिना इंटरनेट के भी एसएमएस के माध्यम से देखा जा सकेगा। छात्र अपने परिणाम जानने के लिए बोर्ड द्वारा निर्धारित नंबर पर अपना रोल नंबर भेज सकते हैं। इस सुविधा से छात्रों को इंटरनेट की आवश्यकता नहीं होगी और वे आसानी से एसएमएस द्वारा अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे। यहां जानें चेक करने का तरीका..

CBSE Board Result 2025: पिछले 6 सालों में कब-कब जारी हुआ रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। दोनों कक्षाओं का परिणाम एकसाथ जारी होगा। पिछले साल का रिजल्ट 13 मई को घोषित हुआ था। अगर हम पिछले 6 सालों पर नजर डालें तो सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट अक्सर मई में आता रहा है। लेकिन कोरोना के दौरान यह अगस्त और जुलाई महीने में आया।
  • 2019 में 6 मई
  • 2020 में 13 जुलाई
  • 2021 में 3 अगस्त
  • 2022 में 22 जुलाई
  • 2023 में 12 मई
  • 2024 में 13 मई

CBSE Class 10th-12th Results: यहां चेक कर सकेंगे नतीजे

अभी तक सीबीएसई की तरफ से परिणाम जारी करने की तिथि पर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। छात्र इन तीन वेबसाइटों के माध्यम से अपने नतीजे देख सकेंगे।
  • cbse.gov.in
  • results.cbse.nic.in
  • cbseresults.nic.in

CBSE Board 10th 12th Result 2025: रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों की बढ़ी बेसब्री

यूपी, एमपी और बिहार सहित कई अन्य बोर्ड्स ने बोर्ड परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है। इस बीच सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की बेसब्री बढ़ गई है। 42 लाख से अधिक छात्रों को अपने नतीजों का इंतजार है। सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित किया जाएगा, लेकिन बोर्ड की ओर से अभी रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

CBSE Result: ऐसे कर सकेंगे रिजल्ट चेक

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (cbseresults.nic.in या cbseresults.nic.in) पर जाएं।
होमपेज पर प्रदर्शित "सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2025" लिंक पर क्लिक करें।
आवश्यक फील्ड में अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट ले लें। 

CBSE Board 10th Result: पिछले वर्ष के आंकड़े

पिछले वर्ष 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 21,84,117 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 21,65,805 परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 20,16,779 ने 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। 2024 में 10वीं कक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.60% रहा। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला जिला त्रिवेंद्रम (99.75%) रहा।

CBSE: पुनर्मूल्यांकन और पुनर्जांच प्रक्रिया में बदलाव

अब छात्रों को पुनर्मूल्यांकन या अंकों की पुनर्जांच करवाने के लिए पहले मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए आवेदन करना होगा। इस प्रक्रिया के बाद ही वे अंकों के सत्यापन या पुनर्मूल्यांकन के अगले चरण में जा सकेंगे।जहां पहले अंकों का सत्यापन किया जाता था, फिर फोटोकॉपी प्राप्त होती थी और अंत में पुनर्मूल्यांकन किया जाता था। इस बदलाव का उद्देश्य प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और छात्रहित में बनाना है।

CBSE Result 2025 Update: रिजल्ट देखने के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

छात्रों को परिणाम देखने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि आदि की आवश्यकता होगी।

CBSE Board Result 2025: सीबीएसई ने स्कूलों को दिया एक्सेस कोड

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करने की अंतिम तैयारी में जुटा हुआ है। सीबीएसई ने रिजल्ट चेक करने के लिए स्कूलों को डिजिलॉकर के 6 डिजिट एक्सेस कोड भेज दिए हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है। अधिक जानकारी यहां पढ़ें...

CBSE 10th-12th Results 2025: रिजल्ट चेक करने के वैकल्पिक तरीके

सीबीएसई रिजल्ट 2025 घोषित होने के बाद, छात्र अपने परिणाम कई सुविधाजनक तरीकों से देख सकते हैं। यदि किसी एक माध्यम में तकनीकी समस्या हो, तो छात्र नीचे दिए गए विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं:
  • आधिकारिक वेबसाइट: cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर रोल नंबर से परिणाम देखें।
  • SMS के जरिए: निर्धारित फॉर्मेट में SMS भेजकर मोबाइल पर सीधे रिजल्ट प्राप्त करें।
  • IVRS/कॉल: इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम के माध्यम से कॉल करके परिणाम सुना जा सकता है।
  • DigiLocker के माध्यम से: डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन कर मार्कशीट और प्रमाणपत्र प्राप्त करें।
  • UMANG ऐप: UMANG मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए भी छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं।

CBSE Board Result 2025: पिछले साल इस दिन आया रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के रिजल्ट का इंतजार देशभर में लगभग 44 लाख छात्र-छात्राएं कर रहे हैं। यदि पिछले वर्ष के ट्रेंड पर नजर डालें, तो CBSE ने वर्ष 2024 में 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के परिणाम 13 मई को घोषित किए थे। ऐसे में इस साल भी छात्रों और अभिभावकों की निगाहें मई के दूसरे सप्ताह पर टिकी हुई हैं।

CBSE Board Result 2025: पासिंग मार्क्स

कक्षा 10 के छात्रों को थ्योरी और आंतरिक मूल्यांकन दोनों को मिलाकर कुल मिलाकर न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होते हैं, तभी वे उत्तीर्ण माने जाते हैं। वहीं, कक्षा 12 के छात्रों के लिए यह अनिवार्य है कि वे थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करें।

यदि कोई छात्र पासिंग मार्क्स से केवल 1 अंक या उससे भी कम अंतर से चूक जाता है, तो ऐसी स्थिति में उसे ग्रेस अंक देने का निर्णय लिया जा सकता है, जिससे वह परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित हो सके।

CBSE Result: पिछले साल इतने छात्रों ने दी परीक्षा

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 में कक्षा 10 के कुल 24.12 लाख छात्रों ने 84 विषयों में भाग लिया, वहीं कक्षा 12 में 17.88 लाख विद्यार्थियों ने 120 विषयों की परीक्षा दी। 

CBSE Result 10th-12th 2025: उमंग पर ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में उमंग ऐप डाउनलोड करें।
  • ऐप खोलें और एक नया खाता बनाएं या पहले से पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
  • ऐप में "CBSE Class 10/12 Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण भरें और सबमिट करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, जिसे आप सेव या स्क्रीनशॉट के रूप में सुरक्षित भी कर सकते हैं।

CBSE Result 2025: बोर्ड ने छात्रों-अभिभावकों को किया सतर्क

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं के परिणाम को लेकर एक झूठे नोटिस के बारे में छात्रों और अभिभावकों को सतर्क किया है। इस फर्जी सूचना में यह दावा किया गया है कि इस बार सीबीएसई एक नई प्रक्रिया अपनाकर बोर्ड परिणाम दो भागों में घोषित करेगा, जबकि यह पूरी तरह भ्रामक और असत्य है। पूरी खबर यहां क्लिक करके पढ़ें

CBSE Board Result 2025: बोर्ड इससे पहले भी कर चुका है झूठे दावों का खंडन

सीबीएसई ने साथ ही 2 मई को भी एक और झूठे दावे को नकारा था, जिसमें कहा जा रहा था कि कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। बोर्ड ने यह स्पष्ट किया कि रिजल्ट की तारीख अभी तय नहीं हुई है।

CBSE Results 2025: पिछले साल 13 मई को आया था रिजल्ट

सीबीएसई ने हाल ही में सभी संबद्ध स्कूलों को रिजल्ट के लिए एक्सेस कोड जारी कर दिया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि परिणाम प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अगर हम पिछले साल की बात करें, तो 2024 में बोर्ड ने 13 मई को रिजल्ट घोषित किया था।

CBSE Result 10th-12th 2025: कब हुईं परीक्षा?

सीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं इस वर्ष 15 फरवरी से 1 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। वहीं, कक्षा 12 की परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 के बीच संपन्न हुईं।

CBSE Result Digilocker: डिजिलॉकर पर ऐसे देख सकेंगे नतीजे

नतीजे घोषित होने के बाद, छात्र अपनी मार्कशीट डिजिलॉकर से डाउनलोड कर सकते हैं:
  • डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
  • अपने आवश्यक क्रेडेंशियल्स (यूज़र आईडी और पासवर्ड) के साथ लॉग इन करें या यदि आपका खाता नहीं है तो साइन अप करें।
  • अब, CBSE परिणाम 2025 अनुभाग देखें और उस पर क्लिक करें।
  • दिए गए निर्देशों के अनुसार अपना CBSE रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण भरें।
  • विवरण सही से भरने के बाद, आप अपनी कक्षा 10 या कक्षा 12 की मार्कशीट देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE Result: रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट्स

कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए सीबीएसई बोर्ड के परिणाम निम्नलिखित वेबसाइटों पर जारी किए जाएंगे:
  • cbse.gov.in
  • results.cbse.nic.in
  • cbseresults.nic.in
छात्र इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करके रिजल्ट देख सकते हैं।

CBSE: पिछले साल इस दिन जारी हुआ रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 के परिणाम 13 मई, 2024 को दोपहर 1:30 बजे घोषित किए जाएंगे। छात्र अपने कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट्स पर तय समय पर देख सकेंगे।

CBSE: अफवाहों से रहे सावधान

सीबीएसई ने छात्रों और अभिभावकों को सचेत किया है कि सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 2025 के बारे में एक फर्जी नोटिस फैलाया जा रहा है। इस झूठे नोटिस में दावा किया गया है कि परिणाम को दो हिस्सों में घोषित किया जाएगा और इसके लिए डिजिलॉकर एक्सेस कोड की "नई पद्धति" और "नए गठन" का उपयोग किया जाएगा। बोर्ड ने इस नोटिस को पूरी तरह से झूठा और आधारहीन बताया है और छात्रों से आग्रह किया है कि वे केवल सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत प्लेटफार्मों से ही परिणाम संबंधी जानकारी प्राप्त करें। पूरी खबर यहां पढ़ें..

CBSE Result 2025: पिछले साल इस दिन आया रिजल्ट

सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों को बोर्ड रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। पिछले साल परिणाम 13 मई को घोषित किए गए थे, ऐसे में छात्र इस साल भी उसी तारीख के आसपास रिजल्ट जारी होने की उम्मीद कर रहे हैं। 

CBSE Result 2025: रिजल्ट पर ये विवरण होंगे शामिल

स्कोरकार्ड में निम्नलिखित विवरण शामिल होंगे:
  • बोर्ड का नाम
  • परिणाम का नाम
  • रोल नंबर
  • छात्र का नाम
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • विषय का नाम और प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
  • विषय कोड
  • श्रेणी
  • योग्यता स्थिति 

CBSE Result 2025: कब आएगा सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट?

सीबीएसई (Central Board of Secondary Education) कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 2025 इस सप्ताह घोषित होने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक रूप से तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। 

CBSE Result 2025: रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब 'परिणाम' टैब पर क्लिक करें।
  • यहां उपलब्ध कक्षा 10वीं और 12वीं लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना लोगिन विवरण दर्ज करें।
  • इसके बाद आपका सीबीएसई परिणाम 2025 स्क्रिन पर दिखेगा।
  • अतं में भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम का एक प्रिंटआउट ले लें।

CBSE Result 2025: स्कूल-वार प्रदर्शन रिपोर्ट में क्या होगा शामिल

सीबीएसई 12वीं परिणाम घोषित होने के बाद, बोर्ड जल्द ही प्रत्येक संबद्ध स्कूल के लिए स्कूल परिणाम प्रदर्शन रिपोर्ट (SRPR) अपलोड करेगा। इस रिपोर्ट में स्कूल का औसत स्कोर, विषयवार प्रदर्शन और उत्तीर्ण प्रतिशत जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी।
 
CBSE Result 2025: अंकों का सत्यापन

सीबीएसई 12वीं परिणाम जारी होने के बाद, बोर्ड उम्मीदवारों को अंकों के सत्यापन, उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी प्राप्त करने और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने की सुविधा देता है। ये सेवाएं उन छात्रों के लिए हैं जो अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं और मूल्यांकन में पारदर्शिता चाहते हैं। हर सेवा के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किया गया है और आवेदन निर्धारित समय सीमा के भीतर ही स्वीकार किए जाते हैं। 

CBSE Result 2025: जानें सीबीएसई का ग्रेडिंग सिस्टम

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम के साथ छात्र अपने प्राप्त अंकों के आधार पर ग्रेड और ग्रेड पॉइंट्स भी देख सकेंगे। सीबीएसई का ग्रेडिंग सिस्टम छात्रों के प्रदर्शन को अलग-अलग श्रेणियों में बांटता है ताकि मूल्यांकन अधिक व्यापक और समावेशी हो। नीचे दी गई तालिका से आप आसानी से समझ सकते हैं कि किस रेंज के अंक पर कौन सी ग्रेड और ग्रेड पॉइंट मिलता है:
अंक सीमा ग्रेड ग्रेड पॉइंट
91–100 A1 10
81–90 A2 9
71–80 B1 8
61–70 B2 7
51–60 C1 6
41–50 C2 5
31–40 D 4
21–30 E1

CBSE Results 2025: सीबीएसई ने किया फर्जी नोटिस का खंडन, छात्रों और अभिभावकों को दी ये सलाह

सीबीएसई बोर्ड के नतीजों के इंतजार के बीच सोशल मीडिया पर फेक न्यूज भी वायरल होने लगी है। सीबीएसई ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक फर्जी नोटिस को खारिज किया है। इस नोटिस में दावा किया गया था कि इस बार बोर्ड परिणाम दो हिस्सों में जारी करेगा। बोर्ड ने इस फर्जी नोटिस का खंडन किया और छात्रों और अभिभावकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पूरी खबर यहां पढ़ें

CBSE Board Result 2025: जल्द खत्म होगा इंतजार

सीबीएसई ने पिछले सा 13 मई को कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का परीक्षाफल जारी किया था। पिछले वर्षों के रूझानों को देखें तो बोर्ड अक्सर मई में ही नतीजों की घोषणा करता आया है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि इस वर्ष की परीक्षा के नतीजों की घोषणा भी जल्द ही कर दी जाएगी। हालांकि, बोर्ड की ओर से परिणाम तिथि पर कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक साझा नहीं की गई है।

cbse 12th result 2025 date: सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा

सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा वे छात्र दे सकते हैं जो कक्षा 10 या 12 की बोर्ड परीक्षा में एक या दो विषयों में असफल हो जाते हैं। यह परीक्षा आमतौर पर जुलाई महीने में आयोजित की जाती है और इसकी तिथि बोर्ड परिणामों के साथ ही घोषित की जा सकती है।  हालांकि, अगले वर्ष से कंपार्टमेंट परीक्षा की व्यवस्था समाप्त की जा सकती है, क्योंकि बोर्ड साल में दो बार परीक्षा आयोजित करने की योजना पर काम कर रहा है।

CBSE Result 2025 Update: रिजल्ट देखने के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

छात्रों को परिणाम देखने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि आदि की आवश्यकता होगी।

CBSE Board 10th 12th Result 2025: रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों की बढ़ी बेसब्री

यूपी, एमपी और बिहार सहित कई अन्य बोर्ड्स ने बोर्ड परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है। इस बीच सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की बेसब्री बढ़ गई है। 42 लाख से अधिक छात्रों को अपने नतीजों का इंतजार है। सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित किया जाएगा, लेकिन बोर्ड की ओर से अभी रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

CBSE Result: ऐसे कर सकेंगे रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (cbseresults.nic.in या cbseresults.nic.in) पर जाएं।
  • होमपेज पर प्रदर्शित "सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक फील्ड में अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट ले लें। 

CBSE Board Result 2025: अब पुनर्मूल्यांकन से पहले मिलेगी उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2025 के परिणामों के बाद की प्रक्रियाओं में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। बोर्ड ने यह फैसला छात्रों को अधिक पारदर्शिता और आत्मनिर्भरता देने के उद्देश्य से लिया है। अब छात्र पुनर्मूल्यांकन या अंकों की पुष्टि से पहले अपनी जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी प्राप्त कर सकेंगे। इससे उन्हें यह समझने में आसानी होगी कि किस प्रश्न पर कितने अंक मिले हैं और क्या मूल्यांकन सही तरीके से किया गया है। पढ़ें खबर...

CBSE Board Result 2025 Date: सीबीएसई रिजल्ट की तारीख

सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की तिथि को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए संभावना है कि रिजल्ट मई के मध्य तक घोषित किए जा सकते हैं।

CBSE Digilocker Result Check: डिजिलॉकर पर कैसे पाएं सीबीएसई बोर्ड की मार्कशीट?

सबसे पहले सीबीएसई के डिजिलॉकर पोर्टल पर जाएं और वहां 10वीं या 12वीं के लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद अपनी क्लास चुनें, अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और 6 अंकों का पिन दर्ज करें। अब आप मोबाइल पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज कर डॉक्यूमेंट सेक्शन में जाएं और अपना रिजल्ट देख लें। स्टेप-बाई-स्टेप पूरी प्रक्रिया समझने के लिए यहां क्लिक करें...

CBSE 2025 Result Date: नहीं होगी टॉपर्स की घोषणा

सीबीएसई बोर्ड ने पिछले कुछ वर्षों से मेरिट लिस्ट जारी करना बंद कर दिया है। 2024 में बोर्ड ने 13 मई को और 2023 में 12 मई को परिणाम घोषित किए थे, लेकिन दोनों ही वर्षों में मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई थी। बोर्ड ने यह परंपरा पहली बार 2020 में समाप्त की थी, जब कोरोना महामारी के चलते स्कूल बंद हो गए थे और परीक्षाएं भी प्रभावित हुई थीं। तब से सीबीएसई ने छात्रों पर अतिरिक्त दबाव कम करने के उद्देश्य से मेरिट लिस्ट प्रकाशित नहीं करने का निर्णय लिया, जो आज भी जारी है। इसलिए, इस साल भी सीबीएसई बोर्ड टॉपर्स की औपचारिक सूची जारी नहीं करेगा।

CBSE Exam 2025: इस दिन हुई परीक्षा

इस वर्ष सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 1 मार्च तक और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गईं।

CBSE Exam Time 2025: परीक्षा का समय

इस साल सभी बोर्ड परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गईं। परीक्षा समय के चलते देशभर के परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हुईं और प्रशासनिक समन्वय भी अधिक प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जा सका।

CBSE 10th-12th Results 2025: रिजल्ट चेक करने के वैकल्पिक तरीके

सीबीएसई रिजल्ट 2025 घोषित होने के बाद, छात्र अपने परिणाम कई सुविधाजनक तरीकों से देख सकते हैं। यदि किसी एक माध्यम में तकनीकी समस्या हो, तो छात्र नीचे दिए गए विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं:
  • आधिकारिक वेबसाइट: cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर रोल नंबर से परिणाम देखें।
  • SMS के जरिए: निर्धारित फॉर्मेट में SMS भेजकर मोबाइल पर सीधे रिजल्ट प्राप्त करें।
  • IVRS/कॉल: इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम के माध्यम से कॉल करके परिणाम सुना जा सकता है।
  • DigiLocker के माध्यम से: डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन कर मार्कशीट और प्रमाणपत्र प्राप्त करें।
  • UMANG ऐप: UMANG मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए भी छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं।

CBSE Board Result 2025: जानिए पिछले साल कब आया था रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजों का इंतजार लगभग 44 लाख छात्र-छात्राएं कर रहे हैं। यदि हम पिछले वर्ष के ट्रेंड की बात करें, तो सीबीएसई ने वर्ष 2024 में कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 13 मई को घोषित किए थे। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों की नजर इस साल भी मई के दूसरे सप्ताह पर टिकी हुई है।

CBSE Board Result 2025: जानें पिछले 6 सालों में कब-कब जारी हुआ रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। दोनों कक्षाओं का परिणाम एकसाथ जारी होगा। पिछले साल का रिजल्ट 13 मई को घोषित हुआ था। अगर हम पिछले 6 सालों पर नजर डालें तो सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट अक्सर मई में आता रहा है। लेकिन कोरोना के दौरान यह अगस्त और जुलाई महीने में आया।
  • 2019 में 6 मई
  • 2020 में 13 जुलाई
  • 2021 में 3 अगस्त
  • 2022 में 22 जुलाई
  • 2023 में 12 मई
  • 2024 में 13 मई

CBSE Class 10th-12th Results: यहां चेक कर सकेंगे नतीजे

अभी तक सीबीएसई की तरफ से परिणाम जारी करने की तिथि पर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। छात्र इन तीन वेबसाइटों के माध्यम से अपने नतीजे देख सकेंगे।
  • cbse.gov.in
  • results.cbse.nic.in
  • cbseresults.nic.in

CBSE Board Result 2025 Date: सीबीएसई रिजल्ट की तारीख

सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की तिथि को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए संभावना है कि रिजल्ट मई के मध्य तक घोषित किए जा सकते हैं।

cbse 12th result 2025 date: सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा

सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा वे छात्र दे सकते हैं जो कक्षा 10 या 12 की बोर्ड परीक्षा में एक या दो विषयों में असफल हो जाते हैं। यह परीक्षा आमतौर पर जुलाई महीने में आयोजित की जाती है और इसकी तिथि बोर्ड परिणामों के साथ ही घोषित की जा सकती है।  हालांकि, अगले वर्ष से कंपार्टमेंट परीक्षा की व्यवस्था समाप्त की जा सकती है, क्योंकि बोर्ड साल में दो बार परीक्षा आयोजित करने की योजना पर काम कर रहा है।

CBSE Result 2025 Update: रिजल्ट देखने के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

छात्रों को परिणाम देखने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि आदि की आवश्यकता होगी।

CBSE Board Result 2025: सीबीएसई ने स्कूलों को दिया एक्सेस कोड

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करने की अंतिम तैयारी में जुटा हुआ है। सीबीएसई ने रिजल्ट चेक करने के लिए स्कूलों को डिजिलॉकर के 6 डिजिट एक्सेस कोड भेज दिए हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है। अधिक जानकारी यहां पढ़ें...

CBSE Result 2025: 2026 से वर्ष में दो बार होगी 10वीं की परीक्षा

सीबीएसई कक्षा 10वीं की दो बार होने वाली परीक्षाओं का ड्राफ्ट जारी कर चुका है। 2026 में होने वाली 10वीं की परीक्षा का पहला चरण 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 6 मार्च 2026 तक चलेगा। दूसरे चरण की बोर्ड परीक्षा 5 मई 2026 से 20 मई 2026 तक चलेगी। कंपार्टमेंट की परीक्षा अब नहीं होगी। जो छात्र पहले राउंड (सभी पेपर या कुछ पेपर) को क्लियर नहीं कर पाएंगे, उनके लिए मई में दूसरे बोर्ड एग्जाम में अपीयर होने का मौका रहेगा।

CBSE Board 10th 12th Result 2025: रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों की बढ़ी बेसब्री

यूपी, एमपी और बिहार सहित कई अन्य बोर्ड्स ने बोर्ड परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है। इस बीच सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की बेसब्री बढ़ गई है। 42 लाख से अधिक छात्रों को अपने नतीजों का इंतजार है। सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित किया जाएगा, लेकिन बोर्ड की ओर से अभी रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

CBSE Result 2025: यहां कर सकेंगे रिजल्ट चेक

सीबीएसई कक्षा 10वीं और12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाकर देख सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करनी होगी।

CBSE Board Result 2025: रिजल्ट चेक करने का तरीका

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में उमंग ऐप डाउनलोड करें।
  • ऐप खोलें और एक नया खाता बनाएं या पहले से पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
  • ऐप में "CBSE Class 10/12 Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण भरें और सबमिट करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, जिसे आप सेव या स्क्रीनशॉट के रूप में सुरक्षित भी कर सकते हैं।

CBSE Result 2025: जानें पिछले साल का पास प्रतिशत

पिछले साल सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 22,38,827 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96.60% रहा। इसमें लड़कों का पास प्रतिशत 94.75% और लड़कियों का पास प्रतिशत 92.71% दर्ज किया गया। वहीं, कक्षा 12 में कुल 16,21,224 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें 87.98% छात्र सफल हुए। इस वर्ग में लड़कों ने 91.52% और लड़कियों ने 85.12% उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल किया।

CBSE Result 2025: स्कोरकार्ड पर मौजूद जानकारियां

सीबीएसई द्वारा जारी किए जाने वाले कक्षा 10 और 12 के स्कोरकार्ड में कई महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होती हैं। इसमें बोर्ड का नाम, परिणाम का शीर्षक, छात्र का रोल नंबर, छात्र का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, अध्ययन किए गए विषयों के नाम, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, विषय कोड, ग्रेड और योग्यता स्थिति (पास/फेल) स्पष्ट रूप से दर्ज होती है। 
विज्ञापन

सीबीएसई ने हाल ही में सभी संबद्ध स्कूलों को रिजल्ट के लिए एक्सेस कोड जारी किया था, जिससे यह संकेत मिलता है कि परिणाम प्रक्रिया अंतिम चरण में है। पिछले वर्ष की बात करें, तो 2024 में बोर्ड ने 13 मई को रिजल्ट घोषित किया था। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर नजर बनाए रखें और किसी भी अपडेट के लिए नियमित रूप से चेक करते रहें। हम यहां आपको सीबीएसई रिजल्ट से जुड़ी हर ताजा जानकारी और अपडेट समय-समय पर उपलब्ध कराते रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें