कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले शीर्ष 0.1 प्रतिशत छात्रों को मेरिट प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा है कि अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में कोई मेरिट सूची या डिवीजन नहीं दिए जाएंगे।
सीबीएसई बोर्ड ने अपनी परिणाम वेबसाइट पर 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए लिंक एक्टिव कर दिया है। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र अब cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट चेक करने के पांच तरीके, कोई एक न करे काम तो बाकी चार आजमाएं
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं में 93.66 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। छात्राओं ने छात्रों की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस वर्ष छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.00% रहा। वहीं, छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.63% रहा।
रिजल्ट जारी होने पर कई बार हेवी ट्रैफिक होने के कारण वेबसाइट स्लो हो जाती है। यदि आपको भी ऐसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है या मोबाइल में इंटरनेट सही काम नहीं कर रहा है तो आप रिजल्ट देखने के लिए अन्य वैकल्पिक तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। छात्र रिजल्ट देखने के लिए यहां बताए पाचं तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं:
सीबीएसई बोर्ड 10वीं के छात्र इन तीन वेबसाइटों के माध्यम से अपने नतीजे देख सकते हैं:-
सीबीएसई दसवीं का पास प्रतिशत 93.66 फीसदी रहा। दसवीं कक्षा में 95 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं। 92.63 फीसदी छात्र पास हुए हैं।
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र यहां बताए पांच तरीकों से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है। 93.66% बच्चे पास हुए हैं। हाईस्कूल के सभी विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
डिजिलॉकर की ओर से यह सूचित करने के कुछ ही देर बाद नतीजे जारी कर दिए गए थे कि 12वीं का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा। अब चूंकि 10वीं के रिजल्ट पर भी आधिकारिक जानकारी आ गई है तो उम्मीद की जा सकती है कि नतीजे किसी भी समय घोषित किए जा सकते हैं।
डिजिलॉकर की ओर से सूचित किया गया है कि सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे बहुत जल्द आ रहे हैं। ऐसे में 10वीं के छात्रों का इंतजार किसी भी समय समाप्त हो सकता है।
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र यहां बताए पांच तरीकों से अपना रिजल्ट देख सकेंगे:
पिछले वर्षों के रूझानों को देखें तो सीबीएसई 10वीं और 12वीं, दोनों कक्षाओं के नतीजे एक ही दिन कुछ समयांतराल पर घोषित कर देता है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि 10वीं के नतीजे भी जल्द घोषित कर दिए जाएंगे।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) किसी भी समय 10वीं के नतीजों की घोषणा कर सकता है। गौरतलब है कि 12वीं के नतीजों की घोषणा की जा चुकी है।