इस परिणाम में केवल छात्रों के थ्योरी परीक्षा के अंक दिए गए थे। हालांकि, टर्म-2 परीक्षा के परिणाम छात्रो को सीधे आधिकारिक वेबसाइट पर उपब्ध कराया जाएगा।
परिणाम को इस बार ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा। छात्र अपने परिणाम को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
देश के लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड/CBSE की ओर से कक्षा दसवीं के परिणाम की घोषणा अब कभी भी की जा सकती है। इसके साथ ही परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्रों को अब राहत मिलने की उम्मीद है।
सीबीएसई की ओर से इस बार 10वीं बोर्ड के टर्म-2 परीक्षा के परिणाम को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परिणाम के जारी होने के बाद छात्र इसे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
cbseresults.nic.in
results.gov.in
results.amarujala.com
छात्र डिजीलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाकर भी अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट एसएमएस के जरिए भी मिलेगा। 10वीं परिणाम एसएमएस के माध्यम से प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर न्यू मैसेज में 'OR10 रोल नंबर>' टाइप करना होगा और 5676750 पर भेजना होगा।
इस साल 29 अप्रैल से 07 मई तक आयोजित कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए 5,85,730 छात्र उपस्थित हुए। कक्षा 10वीं की परीक्षा राज्यभर में 3,540 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षाएं कोविड सेफ्टी प्रोटोकॉल के अनुसार ऑफलाइन मोड में आयोजित की गईं थीं।
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) की ओर से जारी होने वाले कक्षा 10वीं के अंतिम परिणाम में टर्म 1 और टर्म 2 दोनों परीक्षाओं के अंक शामिल होंगे। पीएसईबी की 10वीं कक्षा की परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित होने के लिए छात्रों को दोनों टर्म परीक्षाओं में 33 फीसदी अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी।
एक बार जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट- pseb.ac.in से पीएसईबी कक्षा 10वीं रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 04 लाख छात्र पीएसईबी 10वीं परीक्षा 2022 में शामिल हुए थे। कक्षा 10वीं की परीक्षा 29 अप्रैल से 19 मई, 2022 के बीच आयोजित की गई थी।
सभी परीक्षार्थी, जो पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
इससे पहले पीएसईबी की ओर से कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 का परिणाम जारी किया गया था। 28 जून, 2022 को घोषित नतीजों के अनुसार, कुल 96.96 फीसदी परीक्षार्थियों ने कक्षा 12वीं में सफलता प्राप्त की है।
छात्र अपना रिजल्ट वेबसाइट pseb.ac.in, punjab.indiaresults.com, ssapunjab.org से डाउनलोड कर सकेंगे।
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) जल्द ही कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 के लिए परिणाम जारी करने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 के परिणाम सोमवार, 04 जुलाई, 2022 को शाम तक जारी होने की उम्मीद है।
PSEB Class 10th Result: आज जारी होगा पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट! ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
सीबीएसई कॉपियों की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद टर्म 1 और टर्म 2 दोनों की परीक्षा में छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर परिणाम को तैयार करेगा। बोर्ड की ओर से अब तक इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि परिणाम में टर्म-1 और टर्म-2 का वेटेज क्या होगा।
सीबीएसई की ओर से अब परिणाम के तारीखों की घोषणा कभी भी की जा सकती है। दसवीं के परिणाम आज जारी किए जा सकते हैं।
सीबीएसई की ओर से अब तक परिणाम जारी करने को लेकर कोई भी आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दसवीं कक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है।
दसवीं की परीक्षा में करीब 21 लाख छात्रों ने भाग लिया था। बता दें कि सीबीएसई ने कोरोना महामारी के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा को दो सत्र टर्म-1 और टर्म-2 में आयोजित कराने का फैसला लिया था।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की टर्म-2 बोर्ड परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल, 2022 से लेकर 24 मई, 2022 तक किया था।
CBSE, BSE Odisha 10th Result Live: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई (CBSE) की ओर से भी कक्षा दसवीं की टर्म-2 बोर्ड परीक्षा के परिणाम की भी घोषणा आज की जा सकती है।