फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board 12th Result OUT: बिहार बोर्ड 12वीं में 85.19% अभ्यर्थी पास, आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राएं अव्वल

Mon, 23 Mar 2026 03:51 PM IST
Jagriti एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Bihar Board Inter Result Released: बिहार बोर्ड ने आज, 23 मार्च को कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है, जो भी छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम देख सकते हैं। छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

इस बार भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है। बिहार बोर्ड 12वीं का कुल पास प्रतिशत 85.19% रहा, जिसमें 86.23% लड़कियां सफल हुईं, जबकि 84.09% लड़के पास हुए।

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
BSEB 12th Result 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:47 PM, 23-Mar-2026

BSEB: पिछले 7 वर्षों का पास प्रतिशत

परीक्षा का वर्ष उत्तीर्णता का प्रतिशत
2026 85.19%
2025 86.50%
2024 87.21%
2023 83.73%
2022 80.15%
2021 78.04%
2020 80.59%
2019 79.76%

03:41 PM, 23-Mar-2026

BSEB 12th Result 2026: कहां मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट?

ओरिजिनल मार्कशीट (Original Marksheet): बोर्ड की ओर से ओरिजिनल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट रिजल्ट जारी होने के 1 से 2 हफ्ते के भीतर आपके संबंधित स्कूल या कॉलेज में भेज दिए जाएंगे। इसे प्राप्त करने के लिए छात्रों को अपने स्कूल जाना होगा, जहां प्रिंसिपल के हस्ताक्षर और स्कूल की मुहर के बाद हार्ड कॉपी आपको सौंपी जाएगी।

03:19 PM, 23-Mar-2026

BSEB 12th Result: स्टेट टॉपर्स का शानदार प्रदर्शन

विज्ञान संकाय में आदित्य प्रकाश अमन ने 481 अंक (96.20%) हासिल कर पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कला संकाय में निशु कुमारी ने 479 अंक (95.80%) और वाणिज्य संकाय में अदिति कुमारी ने 480 अंक (96.00%) हासिल कर पूरे राज्य में प्रथम स्थान अपने नाम किए।
 

विज्ञापन
03:15 PM, 23-Mar-2026

BSEB 12th Result: तीनों संकायों में सबसे अधिक टॉपर्स किसमें?

बिहार बोर्ड ने तीनों संकायों में प्रथम 5 स्थान हासिल करने वाले परीक्षार्थियों की सूची जारी की है। इसमें विज्ञान संकाय में 6, कला संकाय में 13 और वाणिज्य संकाय में 7 परीक्षार्थी शामिल हैं। कुल मिलाकर तीनों संकायों में 26 छात्र टॉप 5 में शामिल हुए हैं, जिनमें 19 छात्राएं और 7 छात्र हैं।
 

03:04 PM, 23-Mar-2026

रिजल्ट के लिए आधुनिक तकनीक का हुआ इस्तेमाल

बिहार बोर्ड ने अपनी परीक्षा व्यवस्था में आधुनिक तकनीक का उपयोग कर इसे और बेहतर बनाया है। इंटरमीडिएट परीक्षा में प्री-प्रिंटेड कॉपियों और ओएमआर शीट (बारकोड और लिथोकोड के साथ) पर छात्रों की फोटो की व्यवस्था की गई। साथ ही, बोर्ड ने नए कंप्यूटरीकृत फॉर्मैट्स बनाए और बारकोड वाली कॉपियों के अंकों को सीधे कंप्यूटर के जरिए मूल्यांकन केंद्रों से दर्ज किया।

सभी विषयों के लिए 10-10 सेट प्रश्नपत्र तैयार किए गए और छात्राओं के लिए पूरे राज्य में 152 मॉडल परीक्षा केंद्र बनाए गए। इस साल भी बिहार बोर्ड के टॉपर्स ने अच्छे अंक हासिल किए और कुल उत्तीर्णता प्रतिशत 85.19% रहा।
 

विज्ञापन
02:55 PM, 23-Mar-2026

BSEB 12th Result 2026: रिकॉर्ड समय में जारी हुआ इंटर का रिजल्ट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। इसी का परिणाम है कि करीब 13 लाख से ज्यादा छात्रों का रिजल्ट सिर्फ 25 दिनों में जारी कर दिया गया। यह लगातार आठवां साल है जब बोर्ड ने इतने कम समय में परिणाम घोषित कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

गौरतलब है कि इंटरमीडिएट परीक्षा 13 फरवरी 2026 को खत्म हुई थी और 27 फरवरी से कॉपियों की जांच शुरू हो गई थी। इस दौरान 69 लाख से ज्यादा उत्तरपुस्तिकाएं और ओएमआर शीट्स की जांच की गई। इतनी बड़ी संख्या में कॉपियों का मूल्यांकन करने के बावजूद 25 दिनों के अंदर रिजल्ट जारी करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

02:49 PM, 23-Mar-2026

BSEB 12th Result 2026: पिछले साल के मुकाबले 1.37% की गिरावट

इस साल बिहार बोर्ड 12वीं में 85.19% अभ्यर्थी पास हुए हैं, जो पिछले साल 2025 के 86.56% के मुकाबले थोड़ा कम है। यानी इस बार पास प्रतिशत में करीब 1.37% की गिरावट
 

02:33 PM, 23-Mar-2026

BSEB 12th Result 2026 OUT: लड़कियों ने मारी बाजी

इस बार भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है। बिहार बोर्ड 12वीं का कुल पास प्रतिशत 85.19% रहा, जिसमें 86.23% लड़कियां सफल हुईं, जबकि 84.09% लड़के पास हुए। 
 

02:27 PM, 23-Mar-2026

BSEB 12th Result 2026 OUT: वाणिज्य संकाय का रिजल्ट 93.07%

वाणिज्य संकाय में कुल 27,721 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 18,509 छात्र और 9,212 छात्राएं थीं। परिणाम के अनुसार 15,687 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी, 8,568 द्वितीय श्रेणी और 1,545 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कुल 25,800 परीक्षार्थी सफल हुए और इस संकाय का पास प्रतिशत 93.07% रहा, जो तीनों संकायों में सबसे अधिक है।

 

02:25 PM, 23-Mar-2026

BSEB 12th Result 2026: विज्ञान संकाय में 87.46% अभ्यर्थी सफल

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के विज्ञान संकाय में कुल 6,14,710 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 3,67,798 छात्र और 2,46,912 छात्राएं थीं। परिणाम के अनुसार 3,04,307 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी, 2,27,694 द्वितीय श्रेणी और 5,608 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कुल मिलाकर 5,37,609 छात्र सफल हुए, जिससे इस संकाय का पास प्रतिशत 87.46% रहा।
 

02:21 PM, 23-Mar-2026

Bihar Board 12th Result: कला संकाय में 82.76% रहा पास प्रतिशत

कला संकाय में कुल 6,61,610 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 2,46,819 छात्र और 4,14,791 छात्राएं शामिल थीं। इनमें से 1,96,811 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी, 2,75,455 द्वितीय श्रेणी और 75,271 तृतीय श्रेणी में पास हुए। इस तरह कुल 5,47,537 परीक्षार्थी सफल रहे और पास प्रतिशत 82.76% दर्ज किया गया।

02:17 PM, 23-Mar-2026
कॉमर्स के टॉपर्स - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

BSEB 12th Topper List 2026: कॉमर्स के टॉपर्स

रैंक अंक प्रतिशत छात्र का नाम जिला
1 481 96.20% आदित्य प्रकाश अमन समस्तीपुर
2 479 95.80% साक्षी कुमारी सीतामढ़ी
2 479 95.80% सपना कुमारी नवादा
3 478 95.60% अनामिका कुमारी बेगूसराय
4 476 95.20% सत्यम कुमार दरभंगा
5 475 95.00% पलक कुमारी मुजफ्फरपुर

02:14 PM, 23-Mar-2026
आर्ट्स के टॉपर्स - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

BSEB 12th Arts Topper List 2026: आर्ट्स के टॉपर्स

पद अंक प्रतिशत छात्र का नाम जिला
1 479 95.80% निशु कुमारी गया
2 478 95.60% सिद्धि शिखा सीतामढ़ी
2 478 95.60% चंद्रदीप कुमार लखीसराय
2 478 95.60% एमडी लकी अंसारी पूर्णिया
3 477 95.40% नसरीन प्रवीण पश्चिमी चंपारण
3 477 95.40% साजिया अंसारी नालंदा
3 477 95.40% निसु कुमारी दरभंगा
3 477 95.40% आदर्श सहरसा
4 476 95.20% अमृता कुमारी सिवान
4 476 95.20% स्वीटी कुमारी दरभंगा
5 475 95.00% बीबी असराना अररिया
5 475 95.00% रौशनी कुमारी सारण
5 475 95.00% मनीष कुमार दरभंगा

02:09 PM, 23-Mar-2026

Bihar Board 12th Result 2026: लड़कियों के मारी बाजी

इस बार भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है। बिहार बोर्ड 12वीं का कुल पास प्रतिशत 85.19% रहा, जिसमें 86.23% लड़कियां सफल हुईं। वहीं, लड़कों का पास प्रतिशत 84.09% दर्ज किया गया, जिससे साफ है कि इस बार भी छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा है।
 

02:05 PM, 23-Mar-2026
विज्ञान के टॉपर्स - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

BSEB 12th Topper List 2026: विज्ञान के टॉपर्स

रैंक अंक प्रतिशत छात्र का नाम जिला
1 481 96.20% आदित्य प्रकाश अमन समस्तीपुर
2 479 95.80% साक्षी कुमारी सीतामढ़ी
2 479 95.80% सपना कुमारी नवादा
3 478 95.60% अनामिका कुमारी बेगूसराय
4 476 95.20% सत्यम कुमार दरभंगा
5 475 95.00% पलक कुमारी मुजफ्फरपुर

02:01 PM, 23-Mar-2026

BSEB 12th Result 2026: टॉपर्स में छात्राओं का दबदबा

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में तीनों संकाय को मिलाकर टॉप 5 मेधा सूची में कुल 26 परीक्षार्थियों ने जगह बनाई है, जिनमें 19 छात्राएं शामिल हैं। इस साल भी छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहा है और उन्होंने टॉपर्स लिस्ट में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। कुल मिलाकर इस बार का पास प्रतिशत 85.19% रहा, जो अच्छे परिणाम का संकेत देता है।
 

01:55 PM, 23-Mar-2026
BSEB: विज्ञान संकाय में आदित्य प्रकाश अमन ने किया टॉप - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

BSEB: विज्ञान संकाय में आदित्य प्रकाश अमन ने किया टॉप

विज्ञान संकाय में समस्तीपुर जिले के आदित्य प्रकाश अमन ने 481 अंक (96.20%) हासिल कर टॉप किया है। वहीं, वाणिज्य संकाय में सीतामढ़ी की साक्षी कुमारी और नवादा की सपना कुमारी ने 479 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया है।

01:53 PM, 23-Mar-2026

BSEB 12th Result 2026: देखें पास प्रतिशत और टॉपर्स डिटेल्स

बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। इस साल कुल पास प्रतिशत 85.19% रहा। छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करते हुए 86.23% पास प्रतिशत हासिल किया, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 84.09% दर्ज किया गया।

स्ट्रीम वाइज प्रदर्शन में आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राओं ने टॉप किया है, वहीं विज्ञान (Science) में छात्र टॉपर रहा। बोर्ड ने कुल 26 टॉपर्स के नाम घोषित किए हैं, जिनमें 19 छात्राएं शामिल हैं, जो उनके शानदार प्रदर्शन को दर्शाता है।
 

01:48 PM, 23-Mar-2026

Bihar Board 12th Result OUT: आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राओं ने मारी बाजी

बोर्ड ने तीनों संकायों का परिणाम जारी कर दिया है। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 85.19% रहा। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.23% है। वहीं, छात्रों का पास प्रतिशत 84.09% रहा।

01:45 PM, 23-Mar-2026

BSEB: कैसे देखें बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट?

  •  सबसे पहले आप अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
  • अब होमपेज पर " Bihar Board Class 12th Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपनी कक्षा (12वीं) का चयन करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे- रोल नंबर और जन्म तिथि भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

01:42 PM, 23-Mar-2026

Bihar Board 12th Result Out:

Bihar Board 12th Result Out: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 23 मार्च कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है और इसी के साथ बोर्ड ने टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी है, जो छात्र इस साल इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर बिना किसी परेशानी के सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

01:33 PM, 23-Mar-2026

Bihar Board 12th Result: इंटर रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी डिटेल्स

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र अपना परिणाम रोल नंबर और रोल कोड की मदद से चेक कर सकेंगे। ये दोनों जरूरी जानकारी छात्रों के एडमिट कार्ड पर दी गई होती है, इसलिए रिजल्ट देखने से पहले इन्हें तैयार रखें।

01:27 PM, 23-Mar-2026

Bihar Board 12th Result 2026: रिजल्ट के साथ मेरिट लिस्ट भी होगी जारी

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होते ही टॉपर्स की मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी। आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के टॉपर्स की सूची अलग-अलग घोषित होगी।

01:23 PM, 23-Mar-2026

BSEB: कैसे देखें बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट?

  • सबसे पहले आप अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
  • अब होमपेज पर " Bihar Board Class 12th Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपनी कक्षा (12वीं) का चयन करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे- रोल नंबर और जन्म तिथि भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

01:21 PM, 23-Mar-2026

Bihar Board 12th Result: पिछले साल का स्ट्रीम वाइज प्रदर्शन

पिछले साल (2025) बिहार बोर्ड 12वीं के परिणाम में स्ट्रीम वाइज प्रदर्शन काफी बेहतर रहा था। वाणिज्य (Commerce) स्ट्रीम में सबसे अधिक 94.77% छात्र सफल हुए, जबकि विज्ञान (Science) में 89.66% और कला (Arts) में 82.75% छात्र पास हुए।
 

01:18 PM, 23-Mar-2026

Bihar Board 12th Result 2026: पिछले 5 वर्षों के आंकड़ें

 

वर्ष (Year) पास प्रतिशत (Pass Percentage)
2025 86.50%
2024 87.21%
2023 83.73%
2022 80.15%
2021 78.04%

01:11 PM, 23-Mar-2026

BSEB 12th Result: शिक्षा मंत्री जारी करेंगे बिहार बोर्ड का रिजल्ट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज, 23 मार्च 2026 को दोपहर 1:30 बजे कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रही है। बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम घोषित करेंगे। इसके बाद छात्र अपना रिजल्ट अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर आसानी से चेक कर सकेंगे।

01:08 PM, 23-Mar-2026

BSEB Bihar Board 12th Result 2026: रोल नंबर रखें तैयार

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट बस कुछ ही मिनट में जारी होने वाला है। ऐसे में छात्रों को सलाह है कि वे अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी पहले से तैयार रखें, ताकि बिना किसी परेशानी के तुरंत परिणाम देख सकें।

01:05 PM, 23-Mar-2026

results.biharboardonline.com: टाॅपर्स को कितने मिलेगा इनाम

बिहार बोर्ड ने इस साल टॉपर्स के लिए पुरस्कार राशि को दोगुना कर दिया है

  • प्रथम स्थान: 2 लाख रुपये नगद, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर
  • द्वितीय स्थान: 1.5 लाख रुपये और एक लैपटॉप
  • तृतीय स्थान: 1 लाख रुपये और एक लैपटॉप
  • 4थी से 10वीं रैंक: 20 हजार रुपये और एक लैपटॉप

01:01 PM, 23-Mar-2026

Bihar Board 12th Result 2026: टॉपर्स पर मिलेंगे इनाम

बिहार बोर्ड इस बार टॉपर्स पर इनामों की बारिश करेगा। टॉपर्स को लाखों रुपये का इनाम दिया जाएगा और टॉप-10 में आने वाले छात्रों को भी नगदी में इनाम मिलेगा। 

रिजल्ट देखने के लिए पंजीकरण करें...

12:51 PM, 23-Mar-2026

BSEB 12th Result 2026: टॉपर्स का टेस्ट शुरू

बिहार बोर्ड के नतीजों से पहले पटना में टॉपर्स का टेस्ट शुरू हो चुका है। इससे कोई भी फर्जी टॉपर सामने नहीं आ सकेगा।

12:40 PM, 23-Mar-2026

results.biharboardonline.com: मार्कशीट कैसे डाउनलोड की जा सकती है?

छात्र परिणाम चेक करने लिए  लिंक पर पंजीकरण करके अपनी कक्षा 12वीं की मार्कशीट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। अमर उजाला की वेबसाइट पर छात्रों को अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी।

रिजल्ट देखने के लिए पंजीकरण करें...

12:23 PM, 23-Mar-2026

पिछले साल इंटर के टॉपर्स?

2025 में साइंस स्ट्रीम में पश्चिम चंपारण की प्रिया जायसवाल ने 484 अंक (96.8%) हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया था। वाणिज्य संकाय में वैशाली की रौशनी कुमारी ने 475 अंक (95%) हासिल कर पहला स्थान हासिल किया था। कला संकाय में अंकिता कुमारी और शाकिब शाह ने संयुक्त रूप से 473 अंक (94.6%) प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया था। पिछले वर्ष तीनों स्टेट टॉपर विज्ञान संकाय से थे।

अपना रिजल्ट सबसे पहले देखने के लिए यहां पंजीकरण करें...

12:17 PM, 23-Mar-2026

BSEB 12th Result 2026: री-इवैल्यूएशन की सुविधा

अगर कोई छात्र अपने परिणाम से असंतुष्ट है तो वह उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है। बिना रुकावट रिजल्ट सबसे पहले देखने के लिए

तुरंत पंजीकरण करें...
 

12:10 PM, 23-Mar-2026

BSEB 12th Result 2026: अगर कम अंक आए तो क्या करें

छात्रों के लिए सुझाव है कि अगर रिजल्ट में नंबर कम आने पर निराश न हों, वे पुनर्मूल्यांकन या अन्य विकल्पों का सहारा ले सकते हैं। 

 रिजल्ट देखने के लिए पंजीकरण करें...
 

11:53 AM, 23-Mar-2026

Bihar Board 12th Result 2026: किन स्ट्रीम का आएगा रिजल्ट

आज साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ जारी किए जाएंगे। सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए पंजीकरण करें...

11:46 AM, 23-Mar-2026

BSEB 12th Result 2026: दो शिफ्ट में हुई थी परीक्षा

परीक्षा सुबह 9:30 से 12:45 और दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक दो पालियों में हुई थी।

रिजल्ट देखने के लिए पंजीकरण करें...

11:29 AM, 23-Mar-2026

BSEB 12th Result 2026: कितने केंद्रो पर हुई थी परीक्षा?

बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) की ओर से इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 प्रदेश के 1,782 परीक्षा केंद्रों पर 2 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक हुई।

11:22 AM, 23-Mar-2026

BSEB 12th result 2026: 28 लाख से अधिक विद्यार्थियों को नतीजों का इंतजार

कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 28 लाख 30 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं पंजीकरण करवाया था। इसमें मैट्रिक परीक्षा (10वीं) के लिए 15,12,687 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। वहीं, 12वीं की परीक्षा कुल 13,17,846 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।

11:03 AM, 23-Mar-2026

results.biharboardonline.com: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट होने वाला है जारी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटरमीडिएट यानी कि कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज यानी 23 मार्च दोपहर 1:30 पर जारी कर दिया जायेगा। BSEB के ऑफिशियल X हैंडल पर जानकारी साझा की गई है। 

रिजल्ट देखने के लिए पंजीकरण करें...

11:02 AM, 23-Mar-2026

BSEB Inter Result Last Year: पिछले साल कब आया था रिजल्ट?

पिछले वर्ष 2025 में बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट 25 मार्च को जारी किया गया था। इस बार भी बोर्ड ने अपनी परंपरा को जारी रखते हुए जल्दी परिणाम घोषित करने की तैयारी की है।

10:54 AM, 23-Mar-2026

BSEB Bihar Board Inter Result 2026: यहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट

रिजल्ट जारी होते ही छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना परिणाम देख सकेंगे।  रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स पहले से तैयार रखें।

10:45 AM, 23-Mar-2026

results.biharboardonline.com कैसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट?

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर Results वाले सेक्शन में जाएं।
  • यहां विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से बिहार बोर्ड का चयन करें।
  • अब कक्षा 12वीं परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम की कॉपी डाउनलोड कर लें।

10:37 AM, 23-Mar-2026

Bihar 12th result 2026 date: इंटरनेट और डिवाइस चेक करें

आपका मोबाइल या लैपटॉप सही तरीके से काम कर रहा हो और इंटरनेट कनेक्शन तेज व स्थिर हो। खराब नेटवर्क की वजह से रिजल्ट देखने में परेशानी आ सकती है।

10:33 AM, 23-Mar-2026

BSEB Bihar Board Inter Result 2026: रिजल्ट पेज को बुकमार्क करें

रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक रहता है। ऐसे में अमर उजाला के रिजल्ट पेज को पहले से ओपन या बुकमार्क कर लें ताकि आप सीधे लिंक के जरिए जल्दी परिणाम देख सकें।

रिजल्ट देखने के लिए पंजीकरण करें...

10:31 AM, 23-Mar-2026

Bihar Board 12th Result 2026: अमर उजाला वेबसाइट पर पंजीकरण करें

रिजल्ट जल्दी और आसानी से देखने के लिए अमर उजाला की वेबसाइट पर पहले से रजिस्ट्रेशन कर लें। इससे नतीजे जारी होते ही आपको तुरंत अपडेट मिल जाएगा और आप आसानी से अपनी मार्कशीट देख सकेंगे।

10:29 AM, 23-Mar-2026

results.biharboardonline.com इन क्रेडेंशियल्स को रखें तैयार

रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों के पास आवश्यक क्रेडेंशियल होना आवश्यक है। रिजल्ट चेक करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल्स में रोल नंबर, रोल कोड, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम आदि विवरण शामिल होते हैं। ये सभी विवरण आपको अपने एडमिट कार्ड पर मिल जाएंगे। इसलिए अपने एडमिट कार्ड को खोजकर अपने पास रखें।

10:25 AM, 23-Mar-2026

Bihar Board 12th Result 2026: शिक्षा मंत्री कर सकते हैं संबोधन

संभावना है कि राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार आज दोपहर 1:30 बजे के करीब 12वीं के परीक्षा परिणाम घाेषित करेंगे।

रिजल्ट देखने के लिए पंजीकरण करें...

10:19 AM, 23-Mar-2026

Bihar Board 12th Result 2026: इतने छात्रों को था इंतजार

इस साल बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में करीब 13,17,846 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी।

10:19 AM, 23-Mar-2026

biharboardonline.bihar.gov.in: दोपहर 1:30 बजे जारी होगा रिजल्ट

बीएसईबी इंटर मैट्रिक रिजल्ट 2026 की घोषणा आज लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी, जिसमें बोर्ड के अधिकारी कुल पास परसेंटेज, टॉपर्स की लिस्ट और सभी जरूरी आंकड़े शेयर करेंगे।

10:10 AM, 23-Mar-2026

Bihar Board 12th Result OUT: बिहार बोर्ड 12वीं में 85.19% अभ्यर्थी पास, आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राएं अव्वल

BSEB Bihar Board Inter Result 2026 Live Updates in Hindi:  बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) आज कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। 

 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें