फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board 12th Result 2024 Live: जारी हुआ बिहार बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक

Sat, 23 Mar 2024 05:12 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

BSEB 12th Result 2024, Topper List Out Live Update: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 01 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बिहार बोर्ड ने लगभग सवा महीने के बाद इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट (Bihar Board 12th Result 2024) जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

रिजल्ट जारी होने के बाद आप अपना रिजल्ट कैसे चेक कर सकेंगे, साइट बिजी होने पर रिजल्ट कैसे देख सकेंगे (How to Check Bihar Board Inter Result 2024), इस बारे में नीचे बताया गया है। रिजल्ट से जुड़ी हर ताजा अपडेट के लिए इस लाइव पर नजर बनाकर रखें।
विज्ञापन
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट्स - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:05 PM, 23-Mar-2024

BSEB Bihar Board 12th Scrutiny 2024: बीएसईबी कक्षा 12वीं स्क्रूटनी की तारीखें जारी कर दी हैं

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बीएसईबी कक्षा 12वीं स्क्रूटनी की तारीखें जारी कर दी हैं। जो छात्र अपने अंकों से असंतुष्ट हैं, वे 28 मार्च, 2024 से बिहार 12वीं स्क्रूटनी 2024 अंकों की पुनर्गणना के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्र बीएसईबी आधिकारिक वेबसाइट  biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

05:10 PM, 23-Mar-2024

Bihar Board 12th Result 2024: टॉपर्स को मिलेंगे ये पुरस्कार

  • प्रत्येक संकाय (वाणिज्य, कला एवं विज्ञान) में प्रथम स्थान - 1 लाख रुपये, लैपटॉप, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र।
  • प्रत्येक संकाय (वाणिज्य, कला एवं विज्ञान) में द्वितीय स्थान - 75 हजार रुपये, लैपटॉप, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र।
  • प्रत्येक संकाय (वाणिज्य, कला एवं विज्ञान) में तृतीय स्थान - 50 हजार रुपये, लैपटॉप, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र।
  • चतुर्थ, पंचम एवं छठा स्थान प्राप्त करने वालों को - 15 हजार रुपये, लैपटॉप, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र।

03:34 PM, 23-Mar-2024

Bihar Board 12th Topper Award: टॉपर्स के लिए अवार्ड

वाणिज्य, कला एवं विज्ञान में से प्रत्येक संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को 1 लाख रुपये, लैपटॉप, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को 75 हजार रुपये, लैपटॉप, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को 50 हजार रुपये, लैपटॉप, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त, इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के तीनों संकायों में चतुर्थ, पंचम एवं छठा स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को 15 हजार रुपया, लैपटॉप, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा।

विज्ञापन
03:13 PM, 23-Mar-2024

Bihar Board 12th Toppers: लड़कों से ज्यादा लड़किया टॉपर

इस वर्ष तीनों संकाय की टॉप 5 की लिस्ट में 24 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इन 24 टॉपर्स में आधे से ज्यादा, 13 लड़किया हैं।

02:57 PM, 23-Mar-2024

Bihar Board result 2024 Class 12: 87.21% परीक्षार्थी उत्तीर्ण

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2024 में कुल 87.21% परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जिसमें 5,24,939 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में 5,04,897 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में तथा 96,595 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। 

विज्ञापन
02:01 PM, 23-Mar-2024

ये रहे विज्ञान के टॉपर्स

विज्ञान
रैंक   नाम   शहर   प्राप्तांक   प्रतिशत
1 मृत्युंजय कुमार   सीवान   481   96.20%
2 सिमरन गुप्ता   सारण   477   95.40%
2 वरुण कुमार   सीतामढ़ी   477   95.40%
3 प्रिंस कुमार   गोपालगंज   476   95.20%

कला
रैंक     नाम         शहर         प्राप्तांक     प्रतिशत
1 तुषार कुमार     पटना         482     96.40%
2 निशी सिन्हा         पटना         473     94.60%
3 तनु कुमारी         पटना         472     94.40%

वाणिज्य
रैंक     नाम शहर         प्राप्तांक     प्रतिशत
1 प्रिया कुमारी   शेखपुरा         478     95.60%
2 सौरव कुमार     पटना         470     94%        
3 गुलशन कुमार     पटना         469     93.80%
4 कुणाल कुमार     नवादा         469     93.80%


01:48 PM, 23-Mar-2024

Bihar Board 12th Result 2024: उत्तीर्णता का प्रतिशत

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट में उत्तीर्णता प्रतिशत 2019 में 79.56, वर्ष 2020 में 80.59, वर्ष 2021 में 78.04, वर्ष्ज्ञ 2022 में 80.15, वर्ष 2023 में 83.73 और इस वर्ष 87.21 प्रतिशत रिकॉर्ड दर्ज किया गया।

01:39 PM, 23-Mar-2024

Bihar Board 12th Topper: तुषार कुमार रहे टॉपर

37 हजार 629 परीक्षार्थी पास हुए हैं। विज्ञान में 87 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं। इस साल विज्ञान के टॉपर जीएम उच्च विद्यालय सीवान के मृत्युंजय कुमार रहे। उन्होंने 481 अंकों के साथ 96.20% हासिल किए। आर्ट्स स्ट्रीम में तुषार कुमार ने टॉप ने किया है। तुषार ने 482 अंकों के साथ 96.40% प्राप्त किए। वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम में प्रिया कुमारी ने टॉप किया है। प्रिया ने 478 अंको के साथ 95.60% हासिल किए। स्टेट टॉपर का ताज तुषार के सर बंधा है।

01:34 PM, 23-Mar-2024

Bihar Board 12th Result Out: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स biharboardonline.bihar.gov.in, secondary.biharboardonline.com, results.biharboardonline.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

01:31 PM, 23-Mar-2024

Bihar Board 12th Result 2024: मुख्य सभागर पहुंचे बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर मुख्य सभागर पहुंच चुके हैं। थोड़ी ही देर में इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

01:24 PM, 23-Mar-2024

Bihar Board result 2024 Class 12: कण्ट्रोलर संजीव सुमन पहुंचे बिहार बोर्ड

कण्ट्रोलर संजीव सुमन बिहार बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में पहुंच चुके हैं। जल्द ही सभी प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होगी और रिजल्ट जारी किया जाएगा।

01:16 PM, 23-Mar-2024

Bihar Board 12th Result 2024: जल्द जारी होगा रिजल्ट

थोड़ी ही देर में बिहार बोर्ड की प्रेस कॉन्फेंस शुरू होगी। इसके बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स biharboardonline.bihar.gov.in, secondary.biharboardonline.com, results.biharboardonline.com पर जाना होगा।

12:58 PM, 23-Mar-2024

Bihar Board Result 2024 Class 12: डेढ़ बजे शुरू होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

बिहार बोर्ड आज 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। 01.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। बिहार बोर्ड की ओर से शुक्रवार को दी गई जानकारी के अनुसार अध्यक्ष आनंद किशोर रिजल्ट जारी करेंगे। लेकिन, परंपरा के अनुसार शिक्षा मंत्री रिजल्ट जारी करते हैं और नई सरकार के नए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का कार्यक्रम उसी हिसाब से बदल रहा है। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर प्रयासरत हैं कि शिक्षा मंत्री मौजूद रहें। अबतक की जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने अपने बाकी कार्यक्रमों में बदलाव कर यहां जाने की तैयारी रखी है। सुनील कुमार भारतीय पुलिस सेवा के रिटायर्ड अफसर हैं।

12:47 PM, 23-Mar-2024

Bihar Board 12th Result 2024: फर्जी कॉल्स से रहें सावधान

अगर किसी भी छात्र के पास कोई भी इस तरह की कॉल आती है, जिसमें सामने वाला खुद को बोर्ड का सदस्य बताकर पैसों के बदले आपको नंबर बढ़वाने का ऑफर देता है, तो उसपर बिल्कुल यकीन करें। छात्रों और अभिभावकों को ऐसे कॉल्स के प्रति सावधान करने के लिए बोर्ड पहले ही एडवाइजरी जारी कर चुका है।

12:15 PM, 23-Mar-2024

BSEB 12th Result 2024: नहीं बचा है ज्यादा समय

बिहार बोर्ड के पटना स्थित मुख्यालय में शनिवार को डेढ़ बजे प्रेस कांफ्रेंस का समय रखा गया है। पौने दो बजे के आसपास वह सूची आ जाएगी, जिसमें टॉपर्स का नाम होगा।

12:01 PM, 23-Mar-2024

Bihar Board 12th Result 2024: रिजल्ट में होंगी ये डिटेल्स

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में छात्र का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, पर्सनल डिटेल्स, स्कूल का नाम और पता, रोल नंबर, प्रत्येक विषयों के नंबर, कुल प्राप्तांक और डिवीजन सहित अन्य डिटेल्स मेंशन होंगी। 

11:47 AM, 23-Mar-2024

BSEB 12th Result 2024: टॉपर्स को मिलता है पुरस्कार

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को पुरस्कार दिए जाते हैं। स्टूडेंट्स को लैपटॉप और नकद राशि भी दी जाती है। संभव है कि इस साल भी ऐसा ही किया जाए और टॉपर्स को पुरस्कृत किया जाए। 

11:31 AM, 23-Mar-2024

Bihar Board Result 2024 Class 12: कौन हो सकता है बिहार बोर्ड कक्षा 12 का टॉपर?

सीएम नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट सिमुलतला आवासीय विद्यालय से भी टॉपर रह सकते हैं। दरअसल, झारखंड बंटवारे से नेतरहाट आवासीय स्कूल वहां चला गया तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की सत्ता संभालने के बाद जमुई के वन आच्छादित क्षेत्र में सिमुलतला आवासीय विद्यालय की स्थापना कराई थी। हर साल उस स्कूल से टॉपर (Bihar Board  निकलते हैं। इस बार भी 20-21 मार्च को हुई वेरीफिकेशन की प्रक्रिया में उस स्कूल से परीक्षार्थी आए थे।

11:15 AM, 23-Mar-2024

BSEB Bihar board 12th Result 2024: टॉपर्स का हुआ था वेरिफिकेशन

20 और 21 मार्च को टॉपर्स में शामिल सभी परीक्षार्थियों को बुलाया गया था। इनसे मौखिक सवाल-जवाब किए गए और लिखवाकर भी देखा गया। सभी से पांच-पांच शिक्षकों ने औसतन चार-पांच सवाल पूछे। बिहार बोर्ड टॉपर्स घोटाले के बाद से ही वेरिफिकेशन की यह प्रक्रिया अपना रहा है।

11:08 AM, 23-Mar-2024

BSEB 12th Result 2024: अवकाश वाले दिन भी हुआ काम

बिहार बोर्ड में शुक्रवार को बिहार दिवस का अवकाश होने के बावजूद काम किया गया, ताकि शनिवार को रिजल्ट जारी किया जा सके।

10:48 AM, 23-Mar-2024

Bihar Board 12th Result 2024: स्कूलों से मिलेगी मार्कशीट

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद बीएसईबी स्कूलों को मार्कशीट और प्रमाणपत्र भेजेगा। वेबसाइट पर उपलब्ध स्कोरकार्ड प्रोविजनल होगा। छात्रों को अपनी मार्कशीट स्कूल से प्राप्त करनी होगी।

10:09 AM, 23-Mar-2024

Bihar board 12th result 2024 OUT in a few hours: रिजल्ट जारी होने में कुछ ही घंटे बाकी

बीएसईबी इंटर परिणाम की घोषणा में अब सिर्फ कुछ घंटे ही बाकी रह गए हैं। इसके साथ ही, छात्रों की धड़कने भी तेज होती जा रही हैं। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर दोपहर 01:30 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार बोर्ड कक्षा 12 परिणाम की घोषणा करेंगे। ताजा अपडेट के लिए इस लाइव पर नजर बनाकर रखें।

09:32 AM, 23-Mar-2024

Bihar Board 12th Result Copy Re-checking: नंबरों से संतुष्ट न होने पर करा सकते हैं पुनर्मूल्यांकन

कक्षा 12वीं के छात्रों के पास रिजल्ट जारी होने के बाद पुनर्मूल्यांकन (Bihar Board 12th Copy Re-Checking) का विकल्प भी उपल्बध होगा। यदि उम्मीदवार रिजल्ट में मिले अंको से संतुष्ट नहीं है, तो वह कुछ निर्धारित फीस का भुगतान करके अपनी कॉपी रीचेक करा सकता है।

09:00 AM, 23-Mar-2024

BSEB 12th Result Passing Marks: पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

कुल 13,04,352 स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। पास होने के लिए छात्रों को थ्योरी एग्जाम्स में 30% और प्रैक्टिकल एग्जाम्स में 40% अंकों की आवश्यकता होगी।

08:48 AM, 23-Mar-2024

How to Check Bihar board 12th Result: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज, दोपहर 01.30 बजे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा पटना स्थित मुख्य सभागार में जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे:
  • सबसे पहले उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें  उसके बाद परिणाम सामने प्रदर्शित हो जाएगा।
  • परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

08:34 AM, 23-Mar-2024

Bihar Board Result on SMS: फोन पर ऐसे पाएं बिहार बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट

  • एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट के लिए सबसे पहले BIHAR10 space>ROLLNUMBER टाइप करें।
  • अब मैसेज टाइप करने के बाद इसे 56263 पर भेज दें।
  • कुछ ही सेकंड्स में रिजल्ट आपके फोन पर एसएमएस के जरिए प्राप्त हो जाएगा।

08:03 AM, 23-Mar-2024

How to Download Bihar Board 12th Result 2024: ऐसे चेक करें बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट

बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर हेवी ट्राफिक की वजह से वह स्लो भी हो सकती है। ऐसे में, स्टूडेंट्स के पास फौरन रिजल्ट चेक करने का एक दूसरा विकल्प भी है। छात्र SMS द्वारा (How to Get BSEB 12th Result on SMS) अपने फोन पर ही रिजल्ट पा सकते हैं।

07:18 AM, 23-Mar-2024

Bihar Board Inter Result Login Credential: इनकी मदद से कर सकेंगे डाउनलोड

उम्मीदवार बीएसईबी अपना कक्षा 12वीं का परिणाम (Where to Check BSEB 12th Result 2024) आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com या results.biharboardonline.com/secondary23 पर जाकर देख सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, रोल कोड (BSEB 12th Result Login Credentials) दर्ज करना होगा और कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट करना होगा।

07:07 AM, 23-Mar-2024

Bihar Board 12th Result 2024: आज 1.30 बजे जारी होगा बिहार बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज, 23 मार्च को 01:30 बजे घोषित किया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष  श्री आनन्द किशोर द्वारा आज दिनांक 23.03.2024 को अपराह्न 01:30 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2024 का परीक्षाफल जारी किया जायेगा।

06:51 AM, 23-Mar-2024

Bihar Board 12th Result 2024 Live: जारी हुआ बिहार बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक

Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज जारी होने वाला है। बोर्ड रिजल्ट जारी करने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा, जिसमें सभी टॉपर्स के नाम, पास प्रतिशत, रिजल्ट का डेटा, पुनर्मूल्यांकन लिए आवेदन करने की प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में बताया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें