इस बीच परीक्षा में जिन छात्रों ने टॉप किया है उनके लिए एक और खुशखबरी की बात सामने आई है। बिहार बोर्ड परीक्षा परिणाम में टॉपर बनने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी करेगा।
12वीं की परीक्षा में कु़ल 13 लाख 45 हजार परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। इनमें से 80.15 फीसदी सफल हुए हैं। यानी कुल रिजल्ट 80.15 फीसदी रहा है। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2022 में कला संकाय का रिजल्ट 79.53%, वाणिज्य संकाय का परिणाम 90.38% तथा विज्ञान संकाय का रिजल्ट 79.81 फीसदी रहा है।
साल 2021 में बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से जारी किए गए 12वीं कक्षा के परिणाम में कुल 78.04 फीसदी छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की थी। इनमें 80.57 फीसदी लड़कियां और 75.71 फीसदी लड़कों ने बाजी मारी थी।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी, 2022 से लेकर 14 फरवरी, 2022 तक किया गया था। परीक्षा राज्य भर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए दो पाली में आयोजित की गई थी। बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में इस बार 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था।
Bihar Board 12th Result 2022 Declared Live:12वीं का परिणाम छात्र बड़ी संख्या में चेक कर रहे हैं। ऐसे में बोर्ड की वेबसाइट का क्रैश होना लाजमी हैं। हालांकि, अब बोर्ड की वेबसाइट दोबारा से जारी हो गई है। छात्र अपना परिणाम इसपर चेक कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड की बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में इस साल कुल 80.15 फीसदी छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। इनमें 82.39 फीसदी लड़कियां और 78.04 फीसदी लड़के शामिल हैं। यानी यह बात साबित हो गई है कि 12वीं बोर्ड में एक बार फिर से लड़कियों ने बाजी मार ली है।
बीएसईबी बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा दे चुके विद्यार्थी अपना रिजल्ट देखने के लिए तैयार रहे। आज उनका परीक्षाफल जारी हो गया है।
बिहार बोर्ड की ओर से जारी किए जा रहा परिणाम में छात्रों को अंतरिम मार्कशीट जारी की जाएगी। इस मार्कशीट में छात्रों के नाम, रोल नंबर, पंजीयन क्रमांक, विषय-वार अंक, सफलता की स्थिति और अन्य कई जानकारियां दी जाएंगी।
साल 2021 में 12वीं के परिणामों में 78.04 फीसदी छात्रों ने बाजी मारी थी। इनमें 80.57 फीसदी लड़कियों और 78.04 फीसदी लड़कों ने सफलता प्राप्त की थी।
बारहवीं कक्षा के परिणाम के बाद बिहार बोर्ड जल्द ही दसवीं कक्षा के परिणाम भी जारी कर सकता है। इसके लिए बोर्ड द्वारा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी की जाएगी।
आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही छात्र अपना डिजिटल स्कोर कार्ड भी देख सकेंगे। हालांकि, बिहार बोर्ड की ओर से परिणाम देखने के लिए एसएमएस और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। परिणाम की घोषणा संभवतया प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की उत्तर कुंजी को 3 मार्च, 2022 को जारी कर दिया था। परीक्षा में 50 फीसदी अंकों के प्रश्न बहुवैकल्पिक रूप में पूछे गए थे। छात्रों को इस उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई थी।
बिहार बोर्ड ने बारहवीं कक्षा के लिए कला, कॉमर्स और विज्ञान संकाय की थ्योरी परीक्षा 1 से 14 फरवरी, 2022 को किया गया था। बारहवीं की प्रायोगिक परीक्षा 10 से 20 जनवरी, 2022 के बीच हुई थी।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जारी किए जाएंगे। छात्र सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
Bihar Board 12th Result 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, बीएसईबी आज बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणामों की घोषणा करेगा। राज्य के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी आज दोपहर 3 बजे परिणाम जारी करेंगे।