गंगा सभा के अध्यक्ष नीतिक गौतम ने खिलाड़ियों के मेडल गंगा में विसर्जन करने का विरोध किया है। उन्होंने कि गंगा को राजनीति का अखाड़ा न बनाएं।
आंदोलनकारी पहलवानों की समर्थन में काफी संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता भी हरिद्वार पहुंचे हैं।
पहलवान अपने मेडल गंगा में प्रवाहित करने के लिए हरिद्वार पहुंच गए हैं। विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया मेला नियंत्रण की तरफ से पैदल हर की पैड़ी की तरफ बढ़ रहे हैं।