फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल ट्रेड फेयर: राष्ट्रपति बोलीं- भारत तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनने को संकल्पित, यूपी को निभानी अहम भूमिका

Thu, 21 Sep 2023 08:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

Up International Trade Show Live: इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में यूपी के पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला का शुभारंभ हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसकी शुरुआत की। पांच दिनी व्यापार मेले में दो हजार से अधिक उत्पादक और 300 ब्रांड भाग ले रहे हैं। इसमें 22 से 25 सितंबर तक आम जनता को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। सरकार को उम्मीद है कि मेले में 60 देशों समेत करीब दो से ढाई लाख लोग पहुंचेंगे। यहां पढ़िए कार्यक्रम से जुड़ा पल-पल का अपडेट...
विज्ञापन
उत्पादों को देखते सीएम योगी और राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्यक्रम की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद शाम 5 बजे से मेले में आम जनता को निशुल्क प्रवेश मिलेगा, जबकि 22 से 25 सितंबर तक दोपहर तीन से रात आठ बजे तक आम जनता को निशुल्क प्रवेश मिलेगा।

विज्ञापन

सीएम योगी ने इंडिया एक्सपो सेंटर में प्रदर्शनी का निरीक्षण किया

मेले के शुभारंभ से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यक्रम स्थल यानी इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल समेत अन्य विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहे।

22 से 25 सितंबर तक आम जनता को मिलेगा निशुल्क प्रवेश

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में 22 से 25 सितंबर तक आम जनता को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। यहां मिनी ऑटो एक्सपो भी देखने को मिलेगा। इसमें ऑटोमोबाइल जगत की 32 कंपनियां अपने वाहन प्रदर्शित करेंगी।

उद्घाटन कार्यक्रम के बाद शाम 5 बजे से मेले में आम जनता को निशुल्क प्रवेश मिलेगा जबकि 22 से 25 सितंबर तक दोपहर तीन से रात आठ बजे तक आम जनता को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। 

कल से आम जनता को दोपहर तीन से रात आठ बजे तक मिलेगा प्रवेश

उद्घाटन कार्यक्रम के बाद शाम 5 बजे से मेले में आम जनता को निशुल्क प्रवेश मिलेगा जबकि 22 से 25 सितंबर तक दोपहर तीन से रात आठ बजे तक आम जनता को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। 

सरकार को उम्मीद है कि मेले में 60 देशों के पहुंचेंगे लोग

मेले में आने वाले लोगों को पार्किंग स्थल से लेकर कई होटल और बॉटेनिकल गार्डेन व ओखला पक्षी विहार मेट्रो स्टेशन से शटल बस सेवा की सुविधा मिलेगी। सरकार को उम्मीद है कि मेले में 60 देशों समेत करीब दो से ढाई लाख लोग पहुंचेंगे।

सीएम योगी और राज्यपाल ने राष्ट्रपति का किया स्वागत

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के उद्घाटन से पहले राष्ट्रपति का सीएम योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने ट्रेड शो का शुभारंभ किया।

दो हजार से अधिक उत्पादक और 300 ब्रांड ले रहे हैं भाग

पांच दिवसीय व्यापार मेले में दो हजार से अधिक उत्पादक और 300 ब्रांड भाग ले रहे हैं। एक्सपो मार्ट के अलग-अलग हॉल में सभी के स्टॉल लगे हैं। सरकार ने सभी प्रकार के उत्पादकों को मेले में बुलाया है। प्रदेश सरकार अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मेले में यूपी के 75 जिलों के उद्यमी अपने उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे। प्रदेश से निर्यात होने वाले सभी उत्पाद मेले में मौजूद रहेंगे।

प्रतिष्ठित उद्यमियों के साथ नए उद्यमियों को भी मौका

प्रतिष्ठित उद्यमियों के साथ-साथ उन नए उद्यमियों को मौका दिया गया है। जिन्होंने पिछले दो से तीन साल में अपना कारोबार (स्टार्टअप) शुरू किया है। इनके अलावा महिला उद्यमियों को भी अलग से एक मंच मिलेगा।

मेले में 54 जीआई उत्पाद भी देखने को मिलेंगे

प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि एक जनपद एक उत्पाद योजना के साथ 54 जीआई उत्पाद भी मेले में देखने को मिलेंगे। मेले में 60 से अधिक देशों के बायर्स आ रहे हैं। जबकि बिजनेस ऑवर के लिए अब तक 68 हजार से अधिक पंजीकरण हो चुके है।

रजिस्ट्रेशन के आधार पर मिलेगा प्रवेश

अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बिजनेस ऑवर सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक होगा। रजिस्ट्रेशन के आधार पर उनको प्रवेश मिलेगा। वहीं दोपहर तीन बजे से शाम आठ बजे तक आम जनता को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। लोगों को किसी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। इसकी पूरी व्यवस्था की गई है।

देखने को मिलेगा मिनी ऑटो एक्सपो

यूपी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में लोगों को हॉल नंबर 12 में मिनी ऑटो एक्सपो भी देखने को मिलेगा। वहां पर ऑटोमोबाइल जगत की 32 कंपनियां अपने वाहनों का प्रदर्शन करेंगी। ज्यादातर वाहन इलेक्टि्रक होंगे। इनमें कीया, एमजी मोर्ट्स, टाटा, मारुति, रेनॉल्ट, हुंडई समेत अन्य बड़ी-बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां है। कई दोपहिया कंपनियों के वाहन भी देखने को मिलेंगे।

यूपी ने बिमारू राज्य से उभरकर समृद्ध राज्य बनने की ओर बढ़ाए कदम: सीएम योगी

पहले उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार शो के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "यह उत्तर प्रदेश का पहला ट्रेड शो है... उत्तर प्रदेश ने पिछले 6 वर्षों में एक बिमारू राज्य से उभरकर आज देश की अर्थव्यवस्था के एक समृद्ध राज्य की ओर कदम बढ़ाया है और उसको प्रदर्शन करने का अवसर अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो हमारे सामने है..."

70 देशों की सहभागिता नए भारत के नए यूपी को प्रस्तुत करती है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "इसमें 2,000 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं और करीब 70 देशों की सहभागिता इस अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो के सामने नए भारत के नए उत्तर प्रदेश को प्रस्तुत करती है।"

विभिन्न जिलों के स्वादिष्ट व्यंजन का स्वाद

मेले में आने वाले लोगों को यूपी के विभिन्न जिलों के स्वादिष्ट व्यंजन का स्वाद भी मिलेगा। हॉल नंबर 15 के बाहर खाने के स्टाल होंगे। जहां पर बृज की गली, अवध का जायका समेत अन्य जगह के लजीज खाना खाने को मिलेगा।

मेट्रो स्टेशन से मिलेगी शटल बस सेवा
आयोजकों ने बताया कि मेले में आने वाले लोगों के लिए निशुल्क शटल बस सेवा होगी। नोएडा के बॉटेनिकल गार्डन और ओखला पक्षी विहार मेट्रो स्टेशन से शटल बस सेवा होगी। यहां हर 30 से 40 मिनट में शटल बस सेवा लाने और वापस छोड़ेंगी।

यहां पार्किंग की निशुल्क सुविधा होगी

शहर के मुख्य होटल से भी पिकअप एंड ड्राप की सुविधा मिलेगी। उधर नॉलेज पार्क के बड़े गोल चक्कर में पार्किंग की निशुल्क सुविधा होगी। वहां से भी लोगों को शटल बस सेवा मिलेगी। यहां 16 शीटर आठ ट्रेवलर चलेंगे।

गेट नंबर एक और तीन से मिलेगा प्रवेश

आयोजकों ने बताया कि इंडिया एक्सपो मार्ट के गेट नंबर एक और तीन से लोगों को मेले में प्रवेश मिलेगा। लोगों को अपने वाहन पार्किंग में खड़े करने होंगे। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले की वेबसाइट पर जाकर पार्किंग पास डाउनलोड कर सकते है। वाहन खड़ा करने के बाद पैदल या शटल बस सेवा से गेट नंबर एक और तीन पर पहुंचना होगा।

भारत जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए संकल्पित

उत्तर प्रदेश के पहले इंटरनेशनल ट्रेड शो के उद्घाटन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, आज भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए संकल्पित हैं... इस संकल्प को प्राप्त करने के लिए, यूपी को अहम भूमिका निभानी है। यूपी ने अपनी अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया है।
 

किस हॉल में क्या होगा
हॉल 1: इंवेस्टर्स यूपी, बिग कारपोरेट्स, यूपीसीडा
हॉल 2: यूपी एट ए ग्लांस
हॉल 3: ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण का स्टॉल
हॉल 5: स्टार्टअप, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स के स्टॉल

किस हॉल में क्या होगा

हॉल 7: नोएडा प्राधिकरण, टूरिज्म, पर्यावरण, वन विभाग के स्टॉल
हॉल 8: शिक्षा, स्वच्छ भारत मिशन, स्किल डेवलपमेंट, कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर
हॉल 9: ओडीओपी के स्टॉल
हॉल 10: न्यू स्मॉल वेंचर्स वोमेन एंड बुडिंग इंटरप्राइजेज, टॉय, जीआई प्रोडेक्ट
हॉल 11: कृषि, फूड प्रोसेसिंग, उद्यान, मंडी एंड अग्री एक्सपोर्ट के स्टॉल
विज्ञापन

किस हॉल में क्या होगा

हॉल 12: रिन्यूएबल सोलर एनर्जी, ऑटोमोबाइल, एनर्जी, लॉजिस्टिक, टेक्सटाइल्स, पैकेजिंग, शुगर उद्योगों के स्टॉल
हॉल 14: टाउन ऑफ एक्सपोर्ट एक्सीलेंस, एक्सपोर्ट्स
हॉल 15: एमएसएमई, मैन्यूफैक्चर्स, गारमेंट्स, हेडलूम, हैंडीक्रॉफ्ट एंड टेक्सटाइल्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें