फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20 Summit Delhi Live: राजधानी में चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा, वाहनों की जांच कर रहे पुलिसकर्मी

Fri, 08 Sep 2023 03:16 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

What is G20 Summit Agenda, Venue, Restrictions News Live: जी 20 शिखर सम्मेलन का आयोजन नौ और 10 सितंबर को दिल्ली में हो रहा है। जी-20 समिट को लेकर तैयारियां पूरी हैं। महीनों से चल रही तैयारियों के बाद देश की राजधानी दिल्ली जी-20 सम्मेलन के लिए तैयार है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
वाहन की जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:15 PM, 08-Sep-2023

रेलवे पार्सल पूरी तरह से बंद

रेलवे के पार्सल घर बंद रहेगा। रेलवे पुलिस उपायुक्त ने रेलवे डीआरएम को पत्र लिखकर इसे बंद करने का अनुरोध किया था, जिसे रेलवे ने स्वीकार कर लिया।

03:02 PM, 08-Sep-2023

पार्किंग में नहीं रहेंगे वाहन

सम्मेलन के दौरान रेलवे स्टेशनों और सम्मेलन स्थल के पास स्थित पटेल चौक, आरके आश्रम और सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में वाहन खड़े नहीं होंगे। आवश्यक वाहनों को छोड़कर किसी भी वाहनों को यहां ठहरने की इजाजत नहीं होगी। स्टेशनों पर जाने वाले यात्रियों को छोड़ने की इजाजत होगी, लेकिन किसी को स्टेशन से ले जाने पर पूरी तरह से रोक होगी।

02:42 PM, 08-Sep-2023

मेट्रो रूट की सीसीटीवी से निगरानी

प्रगति मैदान के आसपास के मेट्रो स्टेशनों पर मेट्रो पुलिस के साथ-साथ सीआईएसएफ और अर्धसैनिक बल के जवान तैनात किए गए हैं। आयोजन के दौरान मेट्रो सेवा जारी रहेगी। मेट्रो के पूरे रूट पर लगे सीसीटीवी को बारीकी से निगरानी की जा रही है। पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवान यात्रा के दौरान मेट्रो में भी गश्त करेंगे और संदिग्धों की निगरानी करेंगे।

विज्ञापन
02:04 PM, 08-Sep-2023

रेल और मेट्रो स्टेशनों पर बरती जा रही चौकसी

जी-20 सम्मेलन की सुरक्षा व्यवस्था के लिए रेलवे व मेट्रो पुलिस ने पूरी तैयारियां की हैं। प्रगति मैदान के आसपास के स्टेशनों पर खासी चौकसी बरती जा रही है। जिन रेलवे ब्रिज के नीचे से विदेशी मेहमानों का काफिला गुजरेगा, वहां विशेष तौर पर निगरानी रखी जा रही है। आयोजन स्थल के आसपास के स्टेशनों पर किसी भी वाहन को खड़ा करने की अनुमति नहीं है।

01:24 PM, 08-Sep-2023

बसों को किया डाइवर्ट

विकास मार्ग से बसों को डाइवर्ट किया जा रहा है। आईटीओ की ओर आने वाली बसों को दूसरी ओर भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
01:04 PM, 08-Sep-2023

दिलशाद गार्डन टोल पर लगाए बैरिकेड

दिलशाद गार्डन टोल पर बैरिकेड लगा कर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। एक लेन को खोलकर दिल्ली के अंदर प्रवेश दिया जा रहा है।

12:41 PM, 08-Sep-2023

चेकिंग के बाद बसों को दिल्ली की सीमा में दिया जा रहा प्रवेश

दिल्ली-यूपी के अप्सरा बॉर्डर पर बसों में चेकिंग करने के बाद दिल्ली की सीमा में प्रवेश दिया जा रहा है।

12:22 PM, 08-Sep-2023

दिल्ली मेट्रो ने दी यह जानकारी

दिल्ली मेट्रो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, 'यात्रियों से निवेदन है कि दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल एक पर जाने के लिए मैजेंटा लाइन का इस्तेमाल कर टर्मिनल एक आईजीआई एयरपोर्ट स्टेशन पर उतरे। एयरपोर्ट लाइन के दिल्ली एयरोसिटी स्टेशन से फीडर बस की सेवा 8-10 सितंबर तक उपलब्ध नहीं रहेगी।'

11:58 AM, 08-Sep-2023

होटलों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा

जी20 शिखर सम्मेलन के लिए होटलों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।

11:16 AM, 08-Sep-2023

मजनू का टीला के पास भारी सुरक्षा

तिब्बती समुदाय के विरोध को देखते हुए मजनू का टीला के पास भारी सुरक्षा तैनात की गई है।

10:47 AM, 08-Sep-2023

दिल्ली पुलिस ने दी ये सलाह

दिल्ली पुलिस ने लोगों को नई दिल्ली व मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में न जाने की सलाह दी है। पुलिस का कहना है कि लोग मेट्रो से यात्रा करें और मैप माई इंडिया एप पर नेवीगेशन लगाकर बंद रास्तों के बारे में पता कर लें। गुरुवार रात से ही नई दिल्ली की सड़कों पर सन्नाटा पसरने लग गया था।

10:35 AM, 08-Sep-2023

अभी बंद नहीं की गई प्रगति मैदान टनल

एनएसजी ने प्रगति मैदान समेत दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह संभाल लिया है। दिल्ली पुलिस ने प्रगति मैदान टनल को अभी खोला हुआ है। चेकिंग के बाद वाहनों को जाने दिया जा रहा है।

10:31 AM, 08-Sep-2023

दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

राजधानी में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस अपनी सुरक्षा जांच जारी रखे हुए है।

10:24 AM, 08-Sep-2023

G20 Summit Delhi Live: राजधानी में चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा, वाहनों की जांच कर रहे पुलिसकर्मी

जी 20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें