फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swati Maliwal Live: केजरीवाल के PA बिभव कुमार को झटका, तीस हजारी कोर्ट ने खारिज की याचिका

Sat, 18 May 2024 05:27 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Swati Maliwal Assault Case Live News in Hindi: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से सीएम हाउस में हुई मारपीट के मामले में आरोपी बिभव कुमार को कोर्ट से झटका लगा है। तीस हजारी कोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
विभव कुमार, स्वाति मालीवाल - फोटो : PTI/AAP
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:33 PM, 18-May-2024

बिभव कुमार की हिरासत मांगेगी पुलिस

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार को आज पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। जहां से पुलिस हिरासत की मांग करेगी। 

05:26 PM, 18-May-2024

अंतरिम जमानत पर कोर्ट ने की टिप्पणी

बिभव कुमार की अंतरिम जमानत याचिका पर तीस हजारी कोर्ट ने कहा कि आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो गया है, इसलिए अग्रिम जमानत पर सुनवाई का कोई औचित्य नहीं बनता है।  यह याचिका निष्प्रभावी हो गई है।

05:06 PM, 18-May-2024

कल सीएम केजरीवाल जाएंगे भाजपा कार्यालय

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। सीएम केजरीवाल ने कहा कि पीएम जेल का खेल न खेलें। हमारे सभी लोगों को जेल में डालने की साजिश की जा रही है। इस दौरान केजरीवाल स्वाति मालीवाल को लेकर कुछ भी नहीं बोले। उन्होंने कहा कि मैं सभी बड़े नेताओं के साथ शनिवार को भाजपा कार्यालय जाऊंगा। 
 

विज्ञापन
05:00 PM, 18-May-2024

वरिष्ठ वकील एन हरिहरन ने कोर्ट में रखी दलील

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार की ओर से बहस करते हुए वरिष्ठ वकील एन हरिहरन ने कहा कि मैंने दलील दी है कि कोई मामला नहीं है और यह अंतरिम जमानत का मामला है। मैंने अग्रिम जमानत की वकालत की है क्योंकि सीसीटीवी फुटेज और कवरेज में जो देखा गया है बयान में यह नहीं बताया गया है कि आदेश को तीन दिन की देरी से आज के लिए सुरक्षित रखा गया है।
 

04:14 PM, 18-May-2024

बिभव कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई जारी

स्वाति मालीवाल मामले में केजरीवाल के पीए बिभव कुमार की जमानत याचिका पर दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट सुनवाई चल रही है। एन हरिहरन आरोपी की ओर से पक्ष रख रहे हैं।  

विज्ञापन
04:00 PM, 18-May-2024

बिभव कुमार की याचिका पर आज ही होगी सुनवाई

स्वाति मालीवाल मामले में केजरीवाल के पीए बिभव कुमार की गिरफ्तारी के खिलाफ अंतरिम जमानत पर आज ही तीस हजारी कोर्ट सुनवाई होगी। 

03:12 PM, 18-May-2024

'जिस तरह का षडयंत्र रचा जा रहा है वो देश की जनता देख रही'

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा, 'इन विरोधियों के पास कुछ भी नहीं है। अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार मिटाओ का नारा देकर आए थे और आज वे खुद अखंड भ्रष्टाचार में डूब गए। कहने और करने में बहुत अंतर होता है। जिस तरह का षडयंत्र रचा जा रहा है वो देश की जनता देख रही है।

03:05 PM, 18-May-2024

बिभव कुमार ने कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की

बिभव कुमार ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। जमानत अर्जी पर कोर्ट आज सुनवाई करेगी।

02:56 PM, 18-May-2024

जनता सब देख रही है, जनता उन्हें माफ नहीं करेगी: मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, 'जो बोलना है अरविंद केजरीवाल को बोलना है। जो हुआ है उनकी पार्टी में हुआ है, उनके घर में घटना घटी। वे (स्वाति मालीवाल) उन्हीं की पार्टी की राज्यसभा सांसद हैं। जनता सब देख रही है, जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।'

02:45 PM, 18-May-2024

केजरीवाल का निवास अब गुंडों की शरणस्थली बना: वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, 'आश्चर्यजनक ये है कि उनकी गिरफ्तारी मुख्यमंत्री आवास के अंदर हुई है। सीधा-सीधा संदेश है दिल्ली की जनता को कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का निवास अब गुंडों की शरणस्थली बन चुका है।'

02:12 PM, 18-May-2024

AAP महिला विरोधी पार्टी है: पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, 'जिस मुख्यमंत्री आवास में विकास की योजनाएं बननी चाहिए थीं, दिल्ली को आगे बढ़ाने की योजनाएं बननी चाहिए वहां इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं वो भी उन्हीं की पार्टी की सांसद के साथ। जब महिला सांसद के साथ इस प्रकार की घटना हो रही है तो और महिलाओं के बारे में उनकी क्या सोच होगी। ये पूरी तरह से दिखता है कि पार्टी (AAP) महिला विरोधी पार्टी है, महिलाओं का उत्पीड़न करने वाली पार्टी है।'

01:44 PM, 18-May-2024

जांच होनी चाहिए, तथ्यों को सबके सामने आना चाहिए: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा

AAP सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल के पूर्व निजी सचिव विभव कुमार की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, 'कांग्रेस का रुख प्रियंका गांधी ने स्पष्ट तौर पर बताया है कि कहीं भी किसी महिला के साथ दुर्व्यवहार की कोई घटना सामने आए तो कांग्रेस पार्टी उस महिला के साथ खड़ी है। कानूनी प्रक्रिया चलनी चाहिए, जांच होनी चाहिए, तथ्यों को सबके सामने आना चाहिए।'

01:35 PM, 18-May-2024

स्वाति मालीवाल के संपर्क में भाजपा के कई नेता: सौरभ भारद्वाज

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'किसी भी महिला द्वारा जब ऐसा आरोप लगाया जाता है तो लोगों की सहानुभूति उसके साथ होती है, हमारी भी थी। लेकिन 13 तारीख का मुख्यमंत्री आवास से एक वीडियो सामने आया है। (वीडियो में) उनके कपड़ें ठीक-ठाक दिख रहे हैं, वे आराम से सोफे पर बैठी हैं। उस वीडियो में वे कह रही हैं कि वे पुलिस को फोन कर चुकी हैं और PCR आ रही है। तो उनके अनुसार वो तथाकथित मारपीट की घटना उनके साथ हो चुकी है लेकिन वे तो ठीक-ठाक नजर आ रही हैं। कल 17 तारीख को, चार दिन बाद जब वे मेडिकल और बयान दर्ज करवाने कोर्ट गईं तो वे इतना आराम-आराम से और लंगड़ाकर चल रही हैं। ये विरोधाभास है। वे(जे.पी. नड्डा) कह रहे हैं कि स्वाति मालीवाल के संपर्क में भाजपा का कोई नेता नहीं है। भाजपा के वरिष्ठ नेता उनके (स्वाति मालीवाल) के संपर्क में हैं और ये बात जे.पी. नड्डा भी जानते हैं।'

01:23 PM, 18-May-2024

मेडिकल कराने के लिए इंतजार क्यों: आतिशी

आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि स्वाति मालीवाल ने उस घटना के बाद मेडिकल क्यों नहीं कराया, उन्होंने इसके लिए तीन दिन का इंतजार क्यों किया? कल जो वीडियो सामने आया, उसमें वह बिल्कुल ठीक नजर आ रही हैं। पुलिस वालों को उनकी वर्दी उतारवाने की धमकी देती हुई नजर आ रही हैं। विभव कुमार को अपशब्द बोलते हुए नजर आ रही हैं। आज सामने आए वीडियो में साफ दिख रहा है कि वह उस घटना के बाद सीधे चल रही हैं। उनके कपड़े भी ठीक दिख रहे हैं। पुलिस वालों को धक्का देते हुए नजर आ रही हैं और चार दिन बाद वह लंगड़ाते हुए नजर आ रही हैं।

01:08 PM, 18-May-2024

दिल्ली पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जब स्वाति मालीवाल ने कल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर FSL टीम के साथ (जो 13 मई को उनके साथ हुआ था) रीक्रिएट किया, तो सीएम आवास के अंदर कई जगहों के सीसीटीवी फुटेज की DVR रिकॉर्डिंग को सील कर दिया गया। इस बात की भी जांच की जाएगी कि फुटेज के साथ कोई छेड़छाड़ तो नहीं की गई।

01:06 PM, 18-May-2024

सिविल लाइंस थाने पहुंचे बिभव के वकील

बिभव कुमार के वकील करण शर्मा सिविल लाइंस थाने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि हम जांच में पूरा सहयोग करेंगे। बिभव पर लगे सभी आरोप गलत हैं। 

12:52 PM, 18-May-2024

बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने आप सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व पीएस विभव कुमार को गिरफ्तार किया है।

12:41 PM, 18-May-2024

भाजपा पर बरसीं आतिशी

आतिशी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, 'उनकी (भाजपा) पूरी मशीनरी MHA से लेकर दिल्ली पुलिस तक कैसे काम कर रही है उसका प्रमाण कल तीस हजारी कोर्ट के सामने आया है। बिभव कुमार ने तीस हजारी कोर्ट में केस फाइल किया और कहा कि FIR की कॉपी उन्हें आधिकारिक तौर पर उपलब्ध करवाई जाए। आज सुबह दिल्ली पुलिस कोर्ट में एक जवाब देती है कि ये FIR बहुत संवेदनशील है इसलिए हम कोर्ट में जमा नहीं कर सकते और आरोपी को नहीं दे सकते। जो FIR पिछले दो दिन से हर मीडिया वाले के हाथ में है, हर टीवी चैनल को भेजी गई। आज भाजपा की पुलिस ये कह रही है कि हम कोर्ट और आरोपी को ये FIR नहीं दे सकते। ये साजिश सीधा गृह मंत्रालय से चल रही है।'

12:33 PM, 18-May-2024

दिल्ली पुलिस ने बिभव को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार को हिरासत में ले लिया गया है। दिल्ली पुलिस की एक टीम ने बिभव कुमार को मुख्यमंत्री के आवास से हिरासत में लिया। जल्द ही औपचारिक गिरफ्तारी हो सकती है।

12:17 PM, 18-May-2024

केजरीवाल के आवास पर पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम

AAP सांसद स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस की एक टीम दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची। एडिशनल डीसीपी और एसीपी मौजूद हैं।

12:12 PM, 18-May-2024

स्वाति मालीवाल विवाद पर AAP की प्रेस कॉन्फ्रेंस

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सीसीटीवी में स्वाति मालीवाल आराम से चल रही हैं। वीडियो में स्वाति सही दिख रही हैं। स्वाति मालीवाल को कहीं चोट नहीं लगी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि न तो उसके कपड़े फटे हैं, न ही वह दर्द में है। सीएम आवास से वह आराम से बाहर जा रही हैं। इस वीडियो से पता चलता है कि एफआईआर में जो कुछ भी लिखा गया है वह झूठ है। सीसीटीवी फुटेज में वह पुलिस को धमकी देती नजर आ रही हैं।

11:59 AM, 18-May-2024

Swati Maliwal Live: केजरीवाल के PA बिभव कुमार को झटका, तीस हजारी कोर्ट ने खारिज की याचिका

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट आई है। दिल्ली एम्स के ट्रॉमा सेंटर में उनका मेडिकल हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार उनके चेहरे और पैर में चोट लगी है। दाहिनी आंख के नीचे भी चोट के निशान हैं। मेडिकल रिपोर्ट में कुल चार जगह चोट लगने की पुष्टि हुई हैं।  

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें