मनोज तिवारी ने कहा, 'आज अरविंद केजरीवाल एक महिला को पीटने वाले को बचाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, आज निर्भया की आत्मा भी रो रही होगी कि जिन लोगों ने महिला सुरक्षा की कसम खाई थी आज वे महिला को पीटने वाले को बचाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।'
दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता अतिशी ने कहा, "भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक-एक करके आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं को जेल में डाल रहे हैं। क्यों? क्योंकि उन्हें अरविंद केजरीवाल के काम से डर लगने लगा है। वे(पीएम मोदी) मुफ्त बिजली नहीं दे पाते, वे बच्चों को अच्छे स्कूल नहीं दे पाते। इसलिए वे AAP को खत्म करना चाहते हैं।'
दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन पर दिल्ली सेंट्रल DCP एम. हर्षवर्धन ने कहा, "हमने पर्याप्त व्यवस्था की है, धारा 144 लागू है, हमने उन्हें रोक लिया है और उन्हें जाने को कहा है। यहां पर्याप्त पुलिस व्यवस्था है।"
भाजपा मुख्यालय के पास दिल्ली पुलिस के साथ अर्ध सैनिक बल तैनात है। भाजपा मुख्यालय के पास धारा 144 लागू है। इस वजह से पुलिस प्रदर्शनकारियों को हटने के कह रही है।
आम आदमी पार्टी (आप) सांसद राघव चड्ढा दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे।
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों को हिरासत में लिया।
आप मुख्यालय पर नेताओं और कार्यकर्ताओं का आना शुरू हो गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने आवास से निकले। आम आदमी पार्टी (आप) अपने पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ आज भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी।