11:45 AM, 25-Oct-2022
सूर्य ग्रहण के चलते उत्तराखंड में चार धाम के कपाट बंद
आज सुबह करीब 4:00 बजे से ही सूर्य ग्रहण के चलते गंगोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए गए हैं। अब कपाट शाम 6:00 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। आपको बता दें कि प्रदेश के प्रसिद्ध चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री समेत अन्य मंदिरों में आज श्रद्धालु दर्शन नहीं कर पाएंगे। सूर्य ग्रहण के कारण चारधाम के कपाट बंद रहेंगे।