03:13 AM, 10-Oct-2026
प्रभावित हो सकती हैं डीटीसी बस सेवाएं
जंतर-मंतर समेत नई दिल्ली जिले के अन्य इलाकों में शनिवार को प्रस्तावित प्रदर्शनों और धरने के मद्देनजर डीटीसी बस सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। नई दिल्ली जिला पुलिस ने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) को पत्र लिखकर प्रभावित मार्गों पर बसों के संचालन को नियंत्रित करने और जरूरत के अनुसार रूट डायवर्ट करने की व्यवस्था करने को कहा है। पुलिस के अनुसार, 10 अक्तूबर को सीजेपी और अन्य संगठनों की ओर से प्रदर्शन का आह्वान किया गया है। इसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की आशंका है, जिससे यातायात और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।