फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Murder Case: कोर्ट ने पांच दिनों के भीतर आफताब का नार्को टेस्ट कराने के दिए आदेश

Sun, 20 Nov 2022 12:03 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

खास बातें

Shraddha Murder Case Live News Update in Hindi: श्रद्धा के सिर को तलाश करने के लिए दिल्ली पुलिस जोर-शोर से जुट गई है। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने पूरी दिल्ली पुलिस को आदेश दिए हैं कि जहां भी शव मिले हैं, उनके बारे में उन्हें बताया जाए।
विज्ञापन
श्रद्धा का दोस्त राहुल राय - फोटो : ani
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:27 PM, 18-Nov-2022

कोर्ट ने आरोपी आफताब का पांच दिनों के भीतर नार्को टेस्ट कराने के दिए आदेश

साकेत कोर्ट ने श्रद्धा हत्याकांड मामले में आरोपी आफताब का पांच दिनों के भीतर नार्को टेस्ट कराने का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश पर रोहिणी फॉरेंसिक साइंस लैब के तहत टेस्ट किया जाएगा।

05:46 PM, 18-Nov-2022

आफताब न सिर्फ ड्रग लेता था बल्कि तस्करी में भी था लिप्त

सूत्रों के मुताबिक, आफताब न सिर्फ ड्रग लेता था, बल्कि ड्रग डीलिंग में भी लिप्त  था। दिल्ली पुलिस अब नालासोपारा पुलिस स्टेशन जाकर छानबीन करेगी।

04:28 PM, 18-Nov-2022

श्रद्धा की चैट से सनसनीखेज खुलासा, आफताब रोजाना करता था मारपीट

श्रद्धा की व्हाट्सएप चैट से सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आरोपी आफताब श्रद्धा से रोजाना मारपीट करता था। वहीं छानबीन के दौरान गुरुग्राम के जंगलों से पुलिस को अहम सबूत मिले हैं।

विज्ञापन
04:16 PM, 18-Nov-2022

दिल्ली पुलिस के दो अधिकारी जांच करने महाराष्ट्र के वसई पहुंचे

श्रद्धा हत्याकांड की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की एक टीम महाराष्ट्र के पालघर पहुंच गई है। दिल्ली पुलिस की टीम ने पालघर के वसई में मानिकपुर पुलिस से संपर्क किया है। पुलिस ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस से सहयोग मांगा है।

03:37 PM, 18-Nov-2022

2020 में आफताब ने श्रद्धा से की थी मारपीट

बहुचर्चित श्रद्धा हत्याकांड में श्रद्धा के दोस्त राहुल राय ने खुलासा किया है कि 2020 में आफताब ने उसकी पिटाई की थी, तब उन्होंने मामले की एफआईआर दर्ज कराने में श्रद्धा की मदद की थी। पुलिस ने पूछताछ के लिए आफताब को हिरासत में लेने का सुझाव दिया लेकिन श्रद्धा ने कहा था कि रिलेशनशिप में ऐसी चीजें होती हैं।

विज्ञापन
03:24 PM, 18-Nov-2022

आफताब ने बताया- हत्या के समय गांजे के नशे में था

पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया है कि हत्याकांड के समय वह गांजे के तेज नशे में था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आफताब ने बताया कि 18 मई को घर के खर्च और मुंबई से दिल्ली कुछ सामान लाने को लेकर उसकी श्रद्धा से लड़ाई हुई थी। झगड़े के बाद आफताब घर छोड़कर चला गया। बाहर उसने सिगरेट में गांजा भरकर नशा किया और लौट आया।

पुलिस के अनुसार, आफताब ने बताया, ''उसके लौटते  ही श्रद्धा उस पर फिर चिल्लाने लगी, जिसके बाद वह पगला गया और श्रद्धा का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।''

02:32 PM, 18-Nov-2022

आफताब ने पहले भी की थी श्रद्धा की जान लेने की कोशिश

आफताब अमीन पूनावाला इससे पहले भी श्रद्धा की जान लेने की कोशिश कर चुका था। 23 नवंबर 2020 को महाराष्ट्र में ही उसने श्रद्धा की जान लेने की कोशिश की थी। इसके बाद श्रद्धा ने अपने दोस्तों के साथ जाकर नालासोपारा थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि आफताभ भी मौके पर पहुंच गया था और उसने आत्महत्या की धमकी दे दी थी, जिसके बाद श्रद्धा ने उसे माफ कर दिया था।

02:07 PM, 18-Nov-2022

कंधों और पीठ में दर्द के बाद इलाज कराने आई थी श्रद्धा- डॉक्टर

विरार के नालासोपारा स्थित ओजोन मल्टीस्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में श्रद्धा ने 2020 में इलाज कराया था। डॉ. एसपी शिंदे ने बताया, कंधों और पीठ में तेज दर्द के बाद श्रद्धा यहां भर्ती हुई थी। उसने हालांकि कारण नहीं बताया। बहुत ज्यादा चोट नहीं थी। उसके साथ आफताब भी था। श्रद्धा के परिवार से कोई नहीं आया था। 

01:24 PM, 18-Nov-2022

पालघर पहुंची दिल्ली पुलिस

श्रद्धा हत्याकांड की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की एक टीम महाराष्ट्र के पालघर पहुंच गई है। दिल्ली पुलिस की टीम ने पालघर के वसई में मानिकपुर पुलिस से संपर्क किया है। पुलिस ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस से सहयोग मांगा है।

12:54 PM, 18-Nov-2022

दिल्ली पुलिस आरोपी को लेकर गुरुग्राम स्थित उसी घर में पहुंची है। दिल्ली पुलिस के खुलासे के बाद कंपनी ने मेल जारी कर आफताब को नौकरी से निकाल दिया है। आरोपी गुरुग्राम में रहकर वर्क फ्रॉम होम से काम कर रहा था। 

12:46 PM, 18-Nov-2022

श्रद्धा हत्याकांड को लेकर दिल्ली पुलिस की अहम बैठक जारी

श्रद्धा हत्याकांड को लेकर दिल्ली पुलिस की महत्वपूर्ण बैठक जारी है। संयुक्त पुलिस आयुक्त मीनू चौधरी दक्षिणी दिल्ली के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक ले रही हैं। मामले में अब तक बरामद किए गए सबूतों को लेकर कानूनी सलाह भी ली जा रही है।

11:52 AM, 18-Nov-2022

गुरुवार को साकेत कोर्ट ने पांच दिनों के लिए आफताब की कस्टडी बढ़ा दी है। पेशी से पहले कोर्ट के बाहर वकीलों ने जमकर हंगामा किया। वकीलों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। वकीलों की मांग थी कि आफताब को मौत की सजा दी जाए। वकीलों ने जमकर आरोपी के लिए फांसी की मांग को लेकर नारेबाजी की। इसके बाद आफताब की फिजिकल हीयरिंग की बजाय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीये सुनवाई हुई।

10:01 AM, 18-Nov-2022

दिल्ली पुलिस श्रद्धा हत्याकांड पर युद्ध स्तर पर काम कर रही है। दिल्ली पुलिस की तीन टीमें तीन राज्यों- महाराष्ट्र में मुंबई, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश गई हैं। महाराष्ट्र के रहने वाले श्रद्धा और आफताब हत्याकांड से कुछ ही दिन पहले हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड गए थे।

09:37 AM, 18-Nov-2022

श्रद्धा के सिर को तलाश करने के लिए दिल्ली पुलिस जोर-शोर से जुट गई है। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने पूरी दिल्ली पुलिस को आदेश दिए हैं कि जंहा भी शव मिले हैं, उनके बारे में उन्हें बताया जाए। इस बीच खबर है कि दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने पालघर जिले के वसई में श्रद्धा के एक करीबी दोस्त समेत चार लोगों से पूछताछ की है। दिल्ली पुलिसा इस मामले में अब तक 6 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। 

09:21 AM, 18-Nov-2022

Shraddha Murder Case: कोर्ट ने पांच दिनों के भीतर आफताब का नार्को टेस्ट कराने के दिए आदेश

मुंबई की श्रद्धा वाकर की हत्या के मामले में पुलिस रोज नए खुलासे कर रही है। गुरुवार को साकेत कोर्ट ने पुलिस को हत्याकांड के आरोपी आफताब की पांच दिन की रिमांड सौंप दी। हालांकि आफताब बार-बार अपने बयान बदल रहा है। अब कोर्ट ने पुलिस को आरोपी का नार्को टेस्ट कराने के लिए मंजूरी दे दी है। मामले में पल-पल की अपडेट यहां पढ़ें-

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें