फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aftab Shraddha Case Live: आफताब को ले जा रही पुलिस वैन पर हमला, नारेबाजी कर रहे थे हमलावर, दो गिरफ्तार

Mon, 28 Nov 2022 11:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Shraddha Murder Case, Aftab Poonawalla Live: श्रद्धा वालकर हत्याकांड में आरोपी आफताब पूनावाला के पॉलीग्राफी टेस्ट का बचा हुआ सत्र सोमवार को होगा। पुलिस आरोपी को तिहाड़ जेल से निकालकर रोहिणी स्थित एफएसएल डायरेक्टर के पास पहुंची है। पढ़ें श्रद्धा हत्याकांड से जुड़ा हर अपडेट यहां...
विज्ञापन
श्रद्धा का हत्यारोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:03 PM, 28-Nov-2022

हिरासत में लिए दोनों हमलावर गिरफ्तार

रोहिणी की प्रशांत विहार थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों निगम गुर्जर और कुलदीप ठाकुर को देर रात गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को प्रशांत विहार थाने से ले जाकर स्पेशल स्टाफ के कार्यालय में रखा गया है। आरोपियों ने बताया कि वह पांच लोग आए थे। तीन लोग मौके से फरार हो गए। दोनों आरोपियों को मीडिया कर्मियों से बात करते हुए गिरफ्तार किया गया है।

10:46 PM, 28-Nov-2022

कल भी एफएसएल यूनिट जाएगा आफताब

श्रद्धा वालकर की हत्या का आरोपी आफताब मंगलवार को भी पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए एफएसएल की लैब जाएगा। वहीं एफएसएल के सहायक निदेशक संजीव गुप्ता ने कहा कि आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट विशेषज्ञों की टीम ले रही है। हमें कल भी टेस्ट कराने की जरूरत पड़ेगी। यह टेस्ट पूरा होने के बाद नार्को टेस्ट किया जाएगा।

08:56 PM, 28-Nov-2022

आफताब पर हमले के मामले में एफआईआर दर्ज

आफताब पूनावाला पर हमले के संबंध में दिल्ली के प्रशांत विहार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस ने हालांकि पुलिस द्वारा गोली चलाने से इनकार किया है। एक बयान के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने आत्मरक्षा में पिस्टल निकाली थी लेकिन फायर नहीं किया।

विज्ञापन
08:39 PM, 28-Nov-2022

हिरासत में लिए गए एक आरोपी का नाम निगम गुर्जर जबकि दूसरे का नाम कुलदीप ठाकुर है। दोनों गुरुग्राम के रहने वाले हैं। वे खुद को हिन्दू सेना से बता रहे हैं। इसकी पुष्टि की जा रही है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। रोहिणी पुलिस उपाआयुक्त ने यह जानकारी दी।

08:11 PM, 28-Nov-2022

आफताब की हत्या करना चाहते थे हमलावर

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने दावा किया है कि हमलावर आफताब की हत्या करना चाहते थे। सभी आरोपी गुरुग्राम से आए थे। कुल हमलावर करीब 15 की संख्या में थे। हिरासत में लिए गए हमलावरों में से एक की पहचान निगम गुर्जर के रूप में हुई है। मौके से बरामद मारुति वैन को पुलिस की टीम किसी अन्य थाने में ले गई है।

विज्ञापन
07:18 PM, 28-Nov-2022

दो हमलावर हिरासत में लिए

हमला करने वाले खुद को हिंदू सेना का कार्यकर्ता बता रहे थे। उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
 

07:05 PM, 28-Nov-2022

आफताब को लेकर जा रही पुलिस वैन पर हमला

आफताब को लेकर एफएसएल लैब से तिहाड़ जा रही पुलिस की वैन पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद आफताब को वापस जेल ले जाया जा रहा था तभी कुछ लोगों ने तलवार से हमला कर दिया। इस दौरान वे लोग नारेबाजी भी कर रहे थे। पुलिस ने इस दौरान बचाव में रिवॉल्वर निकाल ली।

04:58 PM, 28-Nov-2022

आफताब की दूसरी गर्लफ्रेंड से बरामद हुई श्रद्धा की अंगूठी

पुलिस ने श्रद्धा की अंगूठी भी आफताब की दूसरी गर्लफ्रेंड से बरामद कर ली है। बताया जा रहा है कि श्रद्धा के शरीर के टुकड़े करने के बाद आफताब उसकी अंगुली से वह अंगूठी उतार ली थी और अपनी इसी गर्लफ्रेंड को तोहफे में दे दी थी।

03:52 PM, 28-Nov-2022

श्रद्धा हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार बरामद

श्रद्धा हत्याकांड में सोमवार को बड़ा खुलासा हो गया। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों ने बताया कि श्रद्धा हत्याकांड में आफताब ने जिस हथियार का प्रयोग किया था, वह हथियार बरामद कर लिया गया है।

01:22 PM, 28-Nov-2022

दिल्ली पुलिस ने गुजरात पुलिस से संपर्क साधा

दिल्ली पुलिस ने गुजरात पुलिस से संपर्क साधा है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से खबर है कि उन्होंने फैसल मोमिन से जुड़ी जानकारी गुजरात पुलिस से मांगी है। ताकि यह पता किया जा सके फैसल मोमिन कब से आफताब के संपर्क में था।

11:28 AM, 28-Nov-2022

श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब से संबंधित एक बड़ा खुलासा

आफताब का ड्रग्स कनेक्शन से जुड़ा तार सामने आया है। सूरत पुलिस ने उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है, जो ड्रग्स पैडलर बताया जा रहा है। सूत्रों से पता है कि गिरफ्तार शख्स की पहचान फैसल मोमिन के तौर पर हुई है और उसे मुंबई से उठाया गया है। 

10:27 AM, 28-Nov-2022

श्रद्धा का मोबाइल पता लगाने में जुटी पुलिस

पुलिस अब भी आफताब से श्रद्धा के मोबाइल फोन को बरामद नहीं कर पाई है। उससे कई बार पूछा जा चुका है कि उसने वो मोबाइल फोन कहां ठिकाने लगाया। 
 

10:07 AM, 28-Nov-2022

10.30 बजे शुरू होगा पॉलीग्राफी टेस्ट

एफएसएल के अधिकारियों का कहना है कि आफताब की तबीयत सही रही तो आज पॉलीग्राफी टेस्ट पूरा कर लिया जाएगा। करीब 30 सवालों को आज भी दोहराया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 10.30 बजे पॉलीग्राफी टेस्ट शुरू किया जाएगा। 

09:40 AM, 28-Nov-2022

तिहाड़ में आराम से सोया आफताब

श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब तिहाड़ जेल पहुंचने के बाद मंद-मंद मुस्कुराता रहा। खाना खाने के बाद रात भर आराम से सोया और जेलकर्मियों से अंग्रेजी में ही बोलकर पानी मांगा। जेल सूत्रों का कहना है कि चेहरे पर घटना को लेकर कोई शिकन नहीं है। आफताब का पुलिस रिमांड के दौरान भी एक वीडियो जारी हुआ था, जहां हवालात में वह चैन से सो रहा था।

09:32 AM, 28-Nov-2022

आफताब को जेल नंबर चार के बैरक 15 में रखा गया है 

आफताब को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में शनिवार को तिहाड़ जेल भेजा गया है। उसे जेल नंबर चार के बैरक 15 में रखा गया है। उसे अन्य कैदियों से अलग रखा गया है। जेल प्रशासन ने उसकी सुरक्षा को लेकर इंतजाम किए हैं। एक कर्मचारी को निगरानी के लिए रखा गया है। साथ ही, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।

09:29 AM, 28-Nov-2022

सुबह 9:30 बजे खुला एफएसएल ऑफिस

रोहिणी स्थित एफएसएल के अधिकारियों का कहना है कि एफएसएल ऑफिस सोमवार सुबह 9:30 बजे खुल गई। देखना ये है कि पुलिस आरोपी को कितने बजे लेकर आती है। कोर्ट ने टेस्ट व नार्को कराने के लिए 28, 29 नवंबर और 5 दिसंबर तारीखें दी हैं। 

09:23 AM, 28-Nov-2022

Aftab Shraddha Case Live: आफताब को ले जा रही पुलिस वैन पर हमला, नारेबाजी कर रहे थे हमलावर, दो गिरफ्तार

आफताब के पॉलीग्राफी टेस्ट का बचा हुआ सत्र सोमवार को होगा। दिल्ली पुलिस ने इसे पूरा करने के लिए रोहिणी स्थित एफएसएल के लिए रवाना हो हुई। कोर्ट ने पुलिस को पॉलिग्राफी व नार्को करवाने के लिए तीन तारीख दी हैं। आफताब के पॉलीग्राफी टेस्ट का प्री-सत्र ठीक से हो गया था। दूसरे मुख्य-सत्र के दौरान उसे खांसी व बुखार हो गया था। इस कारण मशीन उसके जवाबों को ठीक से रिकार्ड नहीं कर पाई थी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें