दक्षिण दिल्ली के साकेत के निकट सैदुल्लाजाब इलाके में शनिवार शाम अवैध छह मंजिला इमारत ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब सातवीं मंजिल की छत ढालने की तैयारी हो रही थी। वेस्टर्न मार्ग स्थित गली नंबर-5 में हुई।
एमसीडी ने प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए दक्षिण जोन के बिल्डिंग विभाग के दो इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है। एमसीडी के दक्षिण जोन के उपायुक्त ने सहायक अभियंता (बिल्डिंग) और कनिष्ठ अभियंता (बिल्डिंग) पर प्रभावी निगरानी में विफल रहने और कर्तव्य में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया है। उपायुक्त की ओर से जारी आदेश के अनुसार, बिल्डिंग विभाग-द्वितीय के सहायक अभियंता (एई) सुदेश सिंह चौहान को इमारत ढहने के मामले में प्रभावी पर्यवेक्षण न करने पर निलंबित किया, वहीं बिल्डिंग विभाग के द्वितीय के कनिष्ठ अभियंता (जेई) अमन जैन को भी कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही और ढिलाई के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
साकेत मेट्रो स्टेशन के पास हुए दर्दनाक भवन हादसे के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को घटनास्थल पहुंचीं और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश देते हुए साफ कहा कि इस मामले में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। दिल्ली सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पूरी स्थिति की जानकारी ली। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), दमकल विभाग, दिल्ली पुलिस, जिला प्रशासन, डीडीएमए और अन्य एजेंसियों द्वारा चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मलबे में किसी के फंसे होने की आशंका को देखते हुए बचाव अभियान पूरी सतर्कता और गंभीरता के साथ जारी रखा जाए। घटना स्थल से लौटकर मुख्यमंत्री ने विभिन्न अस्पतालों में भर्ती घायलों की स्थिति की जानकारी ली और उनके समुचित व निशुल्क उपचार के निर्देश दिए।
महरौली में बिल्डिंग गिरने के हादसे को लेकर एमसीडी ने कार्रवाई की। साउथ जोन के उपायुक्त ने इलाके के जेई और एई को सस्पेंड किया।
इमारत गिरने के हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, वहीं 10 घायल हो गए हैं। घायलों में तीन महिला और सात पुरुष हैं। वहीं पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मालिक को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है।
महरौली पुलिस स्टेशन एरिया में पांच मंजिला बिल्डिंग गिरने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'ऐसी सभी बिना इजाजत वाली बिल्डिंग और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।'
दक्षिण दिल्ली के साकेत के निकट सैदुल्लाजाब इलाके में शनिवार शाम अवैध छह मंजिला इमारत ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबकर एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान रवि के रूप में हुई है। घायलों की पहचान गुरुग्राम के तरुण कुमार (26), बिहार के मोतिहारी की साइका खान (27), सैदुलाजाब की नीलम यादव (25), साकेत के आदित्य शर्मा (24), नोएडा के क्षितिज प्रताप (25), साकेत के अनुज दीक्षित (25), सैदुलाजाब की आस्था (25) और साकेत के विशाल (24) के रूप में हुई है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
इमारत गिरने के साथ ही आसपास के इलाके में जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ ही क्षणों में पूरे क्षेत्र में धूल और मलबे का गुबार फैल गया। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इमारत के एक हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा था। मृतक की पहचान रवि (26) के रूप में हुई है।
महरौली पुलिस थाना क्षेत्र में पांच मंजिला इमारत गिरने के बाद बचाव अभियान जारी है। नौ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
#WATCH | Delhi: Rescue operation underway after a five-storey building collapsed in the Mehrauli police station area. Nine people have been evacuated.
— ANI (@ANI) May 31, 2026
Morning visuals from the spot. pic.twitter.com/N8OCw44nKi
नागरिकों ने बताया कि इस इमारत में दिन में आमतौर पर 300-400 लोग मौजूद रहते हैं, पर दफ्तर के समय के बाद हुए हादसे के समय इतनी संख्या में लोग नहीं रहे होंगे। वहीं, सैदुल्लाजाब समेत चार गांवों की कमेटी के प्रधान रविंद्र सिंह गुलालिया ने बताया कि सप्ताहांत के कारण यहां अधिक भीड़ थी।
#WATCH | Delhi: Dr Jaswant, President of Foreign Medical Graduates (FMG), says, "... Till now, nine to ten people have been rescued. Out of which, our medical doctor, who is preparing for FMG or PG, was here in the mess. Till now, two of them have died, and the remaining two have… https://t.co/2aw9vhN9Po pic.twitter.com/InKk7JwavD
— ANI (@ANI) May 30, 2026
#WATCH | Delhi: Relative of a trapped victim says, "The police are here, we are asking about our family members? There is no response... Local people were handling the situation better than the police. They rescued three people, but the police only rescued two people... No one… https://t.co/2aw9vhNHEW pic.twitter.com/pGHbNdcXbG
— ANI (@ANI) May 30, 2026
पुलिस उपायुक्त, दक्षिण जिला अनंत मित्तल ने बताया कि ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। पोर्टा केबिन संरचना पर कैंटीन संचालित की जा रही थी, जिस पर मलबा गिरा है। उसके नीचे कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। अब तक किसी की मृत्यु की सूचना नहीं है। घायलों को एंबुलेंस के जरिए तेजी से अस्पताल पहुंचाने के लिए सैदुल्लाजाब से एम्स तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है।
सैदुल्लाजाब इलाके में शनिवार शाम अवैध छह मंजिला इमारत ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब सातवीं मंजिल की छत ढालने की तैयारी हो रही थी। वेस्टर्न मार्ग स्थित गली नंबर-5 में हुई इस घटना में देर रात तक 15 लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका था। घायलों में 11 पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों को मैक्स, एम्स और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत एवं बचाव अभियान देर रात तक युद्धस्तर पर जारी है।अभी भी 60 से ज्यादा लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
भाजपा विधायक शिखा राय ने कहा कि प्रशासन ने बड़ी तत्परता से काम किया है। इसी वजह से लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। बचाव अभियान जारी है। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए सभी अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
#WATCH | Delhi: BJP MLA Shikha Rai says, "The administration has worked with great diligence. Due to this, people have been safely evacuated. The rescue operation is ongoing. Everyone is making every effort from their side to safely rescue those who are trapped inside..." https://t.co/2aw9vhNHEW pic.twitter.com/b499qzM9xL
— ANI (@ANI) May 30, 2026
भाजपा विधायक करतार सिंह तंवर ने बताया कि अब तक 10-11 लोगों को बचाया जा चुका है। सभी सुरक्षित हैं। सभी को अस्पताल ले जाया गया है। प्रशासन पूरी सतर्कता से काम कर रहा है। बचाव अभियान जारी है। संभावना है कि कुछ और लोग फंसे हो सकते हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।
#WATCH | Delhi: BJP MLA Kartar Singh Tanwar says, "So far, 10-11 people have been rescued. All are safe. All have been taken to the hospital. The administration is working with full alertness. The rescue operation is underway... There is a possibility that some more people are… https://t.co/2aw9vhNHEW pic.twitter.com/y6fizgAQDS
— ANI (@ANI) May 30, 2026
#WATCH | Delhi: Suneel Kumar Singh, Commandant, NDRF says, "Two teams of NDRF are working here, and when we came, we were told that four live victims have been rescued by the local agency... We have done the search with our equipment... As of now, no trace of a live victim or an… https://t.co/2aw9vhNHEW pic.twitter.com/jZqtdSerFK
— ANI (@ANI) May 30, 2026
महरौली पुलिस थाना क्षेत्र में पांच मंजिला इमारत गिरने के बाद बचाव अभियान जारी है। नौ लोगों को बचा लिया गया है।
#WATCH | Delhi: Rescue operation underway after a five-storey building collapsed in the Mehrauli police station area. Nine people have been rescued. pic.twitter.com/ztO73OPNVZ
— ANI (@ANI) May 30, 2026
डीसीपी दक्षिण के मुताबिक अभी तक कुल 14 लोगों का रेस्क्यू किया गया है।
हादसे की सूचना मिलने के बाद ग्रेटर कैलाश की विधायक शिखा राय ने बताया कि अभी अंदाजा लगाना मुश्किल है कि कितने लोग मलबे के नीचे दबे हैं, लेकिन मेस (कैंटीन) में शाम के टाइम भारी संख्या में बच्चे खाना खाने आते हैं, उनके दबे होने की बड़ी आशंका है।
ये भी पढ़ें: Saket Building Collapse: 100 लोगों के दबे होने की आशंका, हादसे के वक्त कैंटीन में खाना खा रहे थे छात्र
स्थानीय लोगों का दावा है कि डबल शिफ्ट में लेंटर चढ़ाने का काम चल रहा था, जितने लेबर, मिस्त्री काम कर रहे थे, सब दबे हैं। राहत बचाव का कार्य अभी जा रही है। एक एक कर एम्बुलेंस पीड़ितों ओ अस्पताल लेकर जा रही है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में बड़ा हादसा: साकेत में ढही इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका; नौ का रेस्क्यू
#WATCH | South Delhi DCP Anant Mittal says, "A building has collapsed, and right after that, we got a call regarding this. Immediately, maximum staff from the Mehrauli Police Station arrived at the spot, and it was seen that an old building had collapsed. Its debris has fallen on… https://t.co/q4N5CH9wDq pic.twitter.com/jtt4qcqDGc
— ANI (@ANI) May 30, 2026