फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Semicon India 2024: इंडिया एक्सपो मार्ट में पीएम मोदी, सेमीकॉन इंडिया 2024 का किया उद्घाटन

Wed, 11 Sep 2024 09:50 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

खास बातें

इंडिया एक्सपो सेंटर एवं मार्ट में तीन दिवसीय सेमीकॉन इंडिया-2024 का शुभारंभ बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इसमें 26 देशों के 836 प्रदर्शक और 50 हजार से अधिक विजिटर भाग ले रहे हैं। आयोजन का मकसद यूपी को सेमी कंडक्टर के निर्माण का हब बनाना है।
विज्ञापन
Semicon India 2024 - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:34 PM, 11-Sep-2024

पीएम ने कहा कि आज का युग सिलिकॉन डिप्लोमेसी का युग है। इसी वर्ष इंटो पैसिफिक फ्रेमवर्क की सप्लाई चेन काउसिंल का वाइस प्रेसिडेंट चुना गया है। हाल ही में हमने जापान और सिंगापुर सहित कई देशों के साथ समझौते हस्ताक्षर किए। अमेरिका के साथ ही सहयोग लगातार बढ़ रहा है। कुछ लोग सवाल उठाते हैं, भारत इस पर फोकस क्यों कर रहा है। ऐसे लोग डिजिटल इंडिया मिशन का अध्यन करें। इसका मकसद पारदर्शी, प्रभावशाली और लीक प्रूफ ढांचा देना था। अभी एक ताजा रिपोर्ट आई है भारत 5जी हैंडसेट का सबसे बड़ा बाजार बन चुका है। दो साल पहले ही रोल आउट शुरू किया था।

12:29 PM, 11-Sep-2024

पीएम मोदी ने कहा कि हम सेमीकंडक्टर से जुड़े ढांचे पर भी फोकस कर रहे हैं। यह त्रिआयामी है। इसमें सुधारवादी सरकार, बढ़ता मैन्यूफैक्चिंग बेस, तीसरा उभरता बाजार, एक ऐसा बाजार जो तकनीक का स्वाद जानता है। थ्रीडी पावर ऐसा बेस जो कहीं भी मिलना मुश्किल है। भारत के लिए चिप का मतलब सिर्फ टेक्नॉलोजी भर नहीं है। यह करोडों उम्मीदों को पूरा करने का माध्यम है। आज भारत चिप का एक बड़ा उपभोक्ता है। इसी चिप पर हमें दुनिया का सबसे बेहतरीन डिजिटल पबिल्क इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया है। करोना महामारी में जब दुनिया के मजबूत बैंकिंग सिस्टम भी चरमरा गए तो भारत की बैंकिंग व्यवस्था ने शानदार काम किया।

उन्होंने आगे कहा कि जो चल रहा है उसे वैसे ही चलने दिया जाए। आज का युवा भारत इस भावना पर नहीं चलता। आज भारत का मंत्र है चिप की संख्या बढ़ाना, भारत में उत्पादन बढ़ाना। हमने सेमीकंडक्टर उत्पादन को बढ़ाने में कदम उठाए। 50 फीसदी सहायता भारत सरकार दे रही है। राज्य सरकारें भी अपने स्तर पर मदद कर रही हैं। नीतियों के कारण ही कम समय में 1.5 ट्रिलियन से ज्यादा के निवेश हो चुके हैं। आज कई प्रोजेक्ट पाइप लाइन में हैं। सेमीकॉन आयोजन भी अद्भुत योजना है। उत्पादन के लिए वित्तीय सहायता दिया जा रहा है।

12:17 PM, 11-Sep-2024

यह सही समय है भारत में आने के लिए: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत दुनिया का आठवां देश, जहां ग्लोबस सेमीकंडक्टर से जुड़ा यह आयोजन हो रहा है। यह सही समय है भारत में आने के लिए। आप सही समय पर सही जगह पर हैं। 

विज्ञापन
12:07 PM, 11-Sep-2024

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में निवेश के अनुकूल वातावरण बनाने के लिए कदम उठाए हैं। सेमीकंडक्टर, आईटीसी, डाटा सेंटर, डिफेंस एंड एयरोस्पेश, ईवी, वेयर हाउसिंग, एमएसएमई, टेक्सटाइल एंड टूरिज्म से संबंधित 27 नीतियां पहले से लागू हैं। सिंगल विंडो निवेश के माध्यम से 450 से अधिक ऑन लाइन सेवाएं संचालित की जा रही हैं। पीएम मोदी के मार्ग दर्शन और दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने IT सेक्टर,  सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण पर विशेष ध्यान देने और इस दिशा में कुछ नए प्रयास हो सके ये कार्य प्रारंभ किया। पिछले कुछ वर्षों के दौरान जो प्रयास यूपी में प्रारंभ हुए आज उसका परिणाम है कि देश की मोबाइल विनिर्माण के 55% का मोबाइल कंपोनेंट के 50% उत्पादन प्रदेश में हो रहा है।

12:03 PM, 11-Sep-2024

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सेमीकॉन इंडिया-2024 आयोजन भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सैंमसंग ने अपनी यूनिट की स्थापना के लिए निवेश नोएडा में ही किया है। यूपी पहले से ही वैश्विक सेमीकंडक्टर डिजाइन के रूप में स्थापित हो रहा है। छह प्रमुख कंपनियां प्रदेश में स्थापित हैं। स्थानीय प्रतिभा को लाभ उठाने में सहयोग प्रदान कर रही हैं।

विज्ञापन
11:57 AM, 11-Sep-2024

'प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण प्रौद्योगिकी तक पहुंच को लोकतांत्रिक बनाना'

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र में सभी हितधारकों की उत्साही भागीदारी हमारे प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण की सफलता और जिस व्यवस्थित तरीके से उन्होंने इस नीति को संचालित किया है, उसका एक मजबूत संकेतक है। प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण प्रौद्योगिकी तक पहुंच को लोकतांत्रिक बनाना है। अब तक की गई सभी पहल, चाहे वह डिजिटल इंडिया मिशन हो, टेलीकॉम मिशन हो, हर चीज ने तकनीक को आम नागरिकों के हाथों में पहुंचा दिया है। हमारे देश में सेमीकंडक्टर उद्योग की वृद्धि इस दृष्टिकोण को और गहरा करेगी'

11:37 AM, 11-Sep-2024

'अगले 10 साल में 85 हजार इंजीनियर और तकनीशियनों को तैयार करने का लक्ष्य'

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सेमीकॉन इंडिया-2024 के शुभारंभ कार्यक्रम में कहा कि सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में भारतीय प्रतिभाओं को विकसित करने के लिए अगले 10 साल में 85 हजार इंजीनियर और तकनीशियनों को तैयार करने का लक्ष्य है। इसके लिए 130 विश्वविद्यालयों को जोड़ा गया है। सेमीकंडक्टर क्षेत्र  की जरूरत को ध्यान में रखते हुए पाठ्यक्रमों को डिजाइन किया गया है।

11:21 AM, 11-Sep-2024

पीएम मोदी ने सेमिकॉन इंडिया 2024 का उद्घाटन किया

इंडिया एक्सपो मार्ट में पीएम मोदी ने सेमिकॉन इंडिया 2024 का उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने पीएम मोदी को मेक इन इंडिया का चिन्ह भेंट किया।

11:14 AM, 11-Sep-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो मार्ट में एक प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। 

11:01 AM, 11-Sep-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो मार्ट पहुंचे और एक प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। वह कुछ ही देर में यहां सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

10:54 AM, 11-Sep-2024

पीएम मोदी ने सेमीकंडक्टर से जुड़ी कंपनियों के कार्यकारी अधिकारियों के साथ मंगलवार को बैठक भी की। पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि लोकतंत्र और प्रौद्योगिकी मिलकर मानवता का कल्याण सुनिश्चित कर सकते हैं। सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत वैश्विक जिम्मेदारी समझते हुए आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि सेमीकंडक्टर डिजिटल युग का आधार है। वह दिन दूर नहीं जब यह उद्योग हमारी बुनियादी आवश्यकताओं का भी आधार होगा।

10:22 AM, 11-Sep-2024

परी चौक होकर ग्रेनो वेस्ट
पी-3 गोलचक्कर से परी चौक होकर सूरजपुर/ग्रेनो वेस्ट की ओर जाने वाले यातायात को पी-3 गोलचक्कर से स्वर्ण नगरी गोलचक्कर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यह यातायात 130 मीटर रोड से होकर जा सकेगा। आगरा से नोएडा की ओर से आने वाला यातायात हिंडन कट से सेक्टर-151 की ओर डबल सर्विस रोड होकर जा सकेगा। जीआईपी की ओर से फिल्मसिटी फ्लाई ओवर होकर डीएनडी की ओर जाने वाला यातायात फिल्मसिटी फ्लाईओवर के नीचे यू-टर्न से डायवर्ट किया जाएगा। यातायात डीएससी मार्ग व एलिवेटेड मार्ग से जा सकेगा।

रजनीगंधा की ओर से डीएनडी फ्लाईओवर होकर दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात रजनीगंधा चौक से डायवर्ट किया जाएगा। यह यातायात डीएससी मार्ग होकर न्यू अशोक नगर बॉर्डर से जा सकेगा। गोलचक्कर चौक सेक्टर-15 की ओर से सेक्टर-14ए फ्लाईओवर होकर दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात गोलचक्कर चौक से डायवर्ट किया जाएगा। यह यातायात डीएससी मार्ग होकर न्यू अशोक नगर बॉर्डर से जा सकेगा। यातायात डायवर्जन के दौरान इमरजेंसी वाहनों को सकुशल पास कराया जाएगा। इस दौरान कोई असुविधा होगी तो यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है।

09:57 AM, 11-Sep-2024

पीएम के कार्यक्रम के कारण आज रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
इंडिया एक्सपो मार्ट में प्रधानमंत्री के आगमन लेकर बुधवार को जिले के कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। सुबह 7 से रात 11 बजे तक का ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। इस दौरान कार्यक्रम स्थल के आसपास के मार्गों पर सभी मालवाहक वाहनों पर रोक रहेगी।

चिल्ला रेड लाइट से एक्सप्रेसवे होकर ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले यातायात को सेक्टर-14ए फ्लाईओवर से गोलचक्कर चौक, सेक्टर-15 की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यातायात डीएससी मार्ग होकर जा सकेगा। डीएनडी से एक्सप्रेसवे होकर ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले यातायात को रजनीगंधा चौक सेक्टर-16 की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यहां से यातायात एमपी-1 व डीएससी मार्ग होकर की ओर जाएगा। कालिंदी कुंज बॉर्डर से एक्सप्रेसवे होकर ग्रेनो जाने वाले यातायात को महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37 की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यह यातायात एमपी-3 मार्ग व डीएससी मार्ग होकर जा सकेगा। 

सेक्टर-37 से एक्सप्रेसवे होकर ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले यातायात को सेक्टर-44 गोलचक्कर से डबल सर्विस रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। यातायात डबल सर्विस रोड होकर डीएससी मार्ग से जा सकेगा। आगरा से नोएडा की ओर से आने वाला यातायात जेवर टोल से आगे जेवर की ओर उतरकर साबौता अंडरपास से खुर्जा बाइपास से जहांगीरपुर होकर ओर जा सकेगा। परी चौक से नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे होकर नोएडा की ओर जाने वाले यातायात को परी चौक से सूरजपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यातायात सूरजपुर से ग्रेनो वेस्ट होकर जा सकेगा। सूरजपुर से परी चौक की ओर जाने वाले यातायात को एलजी गोलचक्कर से 130 मीटर रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यातायात 130 मीटर रोड से होकर जा सकेगा।

09:57 AM, 11-Sep-2024

एक्सपो मार्ट में सीएम ने व्यवस्थाओं को परखा
इंडिया एक्सपो सेंटर में पीएम के आगमन को लेकर मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। करीब एक घंटे तक एक्सपो मार्ट में रुकने के बाद रात्रि विश्राम के लिए सीएम गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर के लिए रवाना हो गए। सीएम ने हेलीपैड व आयोजन स्थल तक आने वाले रास्ते का जायजा लिया। एक्सपो मार्ट के हॉल नंबर एक, दो, तीन व चार में पहुंचकर स्टॉलों को देखा। साथ ही, सभागार का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा संबंधी इंतजाम को लेकर पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। कार्यक्रम के दौरान प्रवेश और निकासी व्यवस्था को देखा। उन्होंने निर्देश दिए कि सुरक्षा में किसी तरह की शिथिलता न हो और आने वालों को भी किसी तरह की बेवजह परेशानी न हो। 

09:57 AM, 11-Sep-2024

मंगलवार को पुलिस के बड़े अधिकारी एक्सपो मार्ट में व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। मार्ट की लिफ्ट और एस्कलेटर पर दोपहर को ही प्रवेश बंद कर दिया गया। मंगलवार को वायु सेना के हेलीकॉप्टरों ने लैंडिंग ट्रायल किया। इसके साथ ही आयोजन को लेकर रूट डायवर्जन भी किया गया है। परी चौक पर यू टर्न लेकर नोएडा की ओर जाने वाली बसों को एनआरआई सिटी की सर्विस लेन से होकर निकाला जा रहा है। एक्सपो मार्ट से नॉलेज पार्क जाने वाले रास्ते पर भी बैरिकेडिंग की गई है।

09:56 AM, 11-Sep-2024

प्रधानमंत्री बुधवार सुबह 10 बजे सफदरजंग एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर में उड़ान भरेंगे। एक्सपो सेंटर में वे सुबह 10:20 बजे पहुंच जाएंगे। सुबह 10:25 बजे हेलीपैड से कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम में पीएम मोदी डेढ़ घंटे तक रुकेंगे। दोपहर 12.05 बजे वे हेलीकॉप्टर से ही रवाना हो जाएंगे। आयोजन के लिए एक्सपो सेंटर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। तीन हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें नौ डीसीपी, 10 एडीसीपी और 20 एसीपी रैंक के अधिकारी शामिल हैं।

09:39 AM, 11-Sep-2024

Semicon India 2024: इंडिया एक्सपो मार्ट में पीएम मोदी, सेमीकॉन इंडिया 2024 का किया उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा बुधवार से सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के महाकुंभ का गवाह बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया एक्सपो मार्ट में तीन दिन तक चलने वाले सेमीकॉन इंडिया-2024 का सुबह 10:30 बजे उद्घाटन करेंगे। इसमें 26 देशों के 836 प्रतिनिधि पहुंचेंगे और सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चर्स अपने स्टॉल्स लगाएंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें