फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Noida Visit Live: पीएम मोदी बोले- जानवरों में लंपी रोग के खिलाफ वैज्ञानिकों ने तैयार किया देसी टीका

Mon, 12 Sep 2022 12:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

खास बातें

PM Modi Noida Visit Live News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन एक्सपो मार्ट में विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि विश्व के अन्य विकसित देशों से अलग, भारत में डेयरी सेक्टर की असली ताकत छोटे किसान हैं। आज भारत में डेयरी कोऑपरेटिव का एक ऐसा विशाल नेटवर्क है, जिसकी मिसाल पूरी दुनिया में मिलना मुश्किल है। पढ़ें पल-पल का अपडेट...
विज्ञापन
संबोधित करते हुए पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:23 PM, 12-Sep-2022

वैज्ञानिकों ने तैयार किया देसी टीका

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ समय में भारत के अनेक राज्यों में लंपी नाम की बीमारी से पशुधन की क्षति हुई है। विभिन्न राज्य सरकारों के साथ मिलकर केंद्र सरकार इसे कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है। हमारे वैज्ञानिकों ने लंपी त्वचा रोग की स्वदेशी वैक्सीन भी तैयार कर ली है।

12:17 PM, 12-Sep-2022

2025 तक के लिए रखा यह लक्ष्य

पीएम मोदी ने कहा कि भारत में हम पशुओं के यूनिवर्सल वैक्सीनेशन पर भी बल दे रहे हैं। हमने संकल्प लिया है कि 2025 तक हम शत प्रतिशत पशुओं को फुट एंड माउथ डिजीज़ और ब्रुसलॉसिस की वैक्सीन लगाएंगे। हम इस दशक के अंत तक इन बीमारियों से पूरी तरह से मुक्ति का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं

12:14 PM, 12-Sep-2022

'खेती में मोनोकल्चर ही समाधान नहीं है, बल्कि विविधता बहुत आवश्यकता है'

पीएम मोदी ने कहा कि खेती में मोनोकल्चर ही समाधान नहीं है, बल्कि विविधता बहुत आवश्यकता है। ये पशुपालन पर भी लागू होता है। इसलिए आज भारत में देसी नस्लों और हाइब्रिड नस्लों, दोनों पर ध्यान दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
12:08 PM, 12-Sep-2022

डेयरी सेक्टर से जुड़े हर पशु की टैगिंग हो रही: पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत, डेयरी पशुओं का सबसे बड़ा डेटाबेस तैयार कर रहा है। डेयरी सेक्टर से जुड़े हर पशु की टैगिंग हो रही है। आधुनिक टेक्नोल़ॉजी की मदद से हम पशुओं की बायोमीट्रिक पहचान कर रहे हैं। हमने इसे नाम दिया है- पशु आधार। 
 

12:07 PM, 12-Sep-2022

2014 में भारत में 146 मिलियन टन दूध का उत्पादन होता था: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 के बाद से हमारी सरकार ने भारत के डेयरी सेक्टर के सामर्थ्य को बढ़ाने के लिए निरंतर काम किया है। आज इसका परिणाम दूध उत्पादन से लेकर किसानों की बढ़ी आय में भी नजर आ रहा है। 2014 में भारत में 146 मिलियन टन दूध का उत्पादन होता था। अब ये बढ़कर 210 मिलियन टन तक पहुंच गया है। यानि करीब-करीब 44 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
 

विज्ञापन
12:05 PM, 12-Sep-2022

डेयरी सेक्टर की असली कर्णधार महिलाएं: पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के डेयरी सेक्टर में महिला शक्ति 70 फीसदी कार्यबल का प्रतिनिधित्व करती है। भारत के डेयरी सेक्टर की असली कर्णधार महिलाएं हैं। इतना ही नहीं भारत के डेयरी कॉपरेटिव्स में भी एक तिहाई से ज्यादा सदस्य महिलाएं ही हैं। 
 

12:01 PM, 12-Sep-2022

इस पूरी प्रकिया में बीच में कोई मिडिल मैन नहीं होता: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि इस पूरी प्रकिया में बीच में कोई मिडिल मैन नहीं होता, और ग्राहकों से जो पैसा मिलता है, उसका 70 प्रतिशत से ज्यादा किसानों की जेब में ही जाता है। पूरे विश्व में इतना ज्यादा अनुपात किसी और देश में नहीं है। 
 

11:56 AM, 12-Sep-2022

देश के दो लाख से ज्यादा गांवों में जमा होता है दूध: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि ये सम्मेलन विचार, तकनीक, विशेषज्ञता और डेयरी क्षेत्र से जुड़ी परंपराओं के स्तर पर एक दूसरे की जानकारी बढ़ाने और सीखने में बहुत बड़ी भूमिका निभाएगी। आज भारत में डेयरी सहकारी का एक ऐसा विशाल नेटवर्क है जिसकी मिसाल पूरी दुनिया में मिलना मुश्किल है।पीएम ने कहा कि ये डेयरी कॉपरेटिव्स देश के दो लाख से ज्यादा गांवों में करीब-करीब दो करोड़ किसानों से दिन में दो बार दूध जमा करती है और उसे ग्राहकों तक पहुंचाती है। 

11:52 AM, 12-Sep-2022

'भारत में 8 करोड़ से अधिक परिवार डेयरी क्षेत्र से अपनी आजीविका कमाते हैं'

पीएम मोदीने  कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत में 8 करोड़ से अधिक परिवार डेयरी क्षेत्र से अपनी आजीविका कमाते हैं। डेयरी सहकारी समितियां देश के 2 लाख गांवों से उत्पाद एकत्र करती हैं, और उपभोक्ताओं से प्राप्त कुल राजस्व का 70 फीसदी सीधे किसानों को जाता है।

 

11:49 AM, 12-Sep-2022

डेयरी सेक्टर की असली ताकत छोटे किसान: पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विश्व के अन्य विकसित देशों से अलग, भारत में डेयरी सेक्टर की असली ताकत छोटे किसान हैं। आज भारत में डेयरी कोऑपरेटिव का एक ऐसा विशाल नेटवर्क है, जिसकी मिसाल पूरी दुनिया में मिलना मुश्किल है।

11:44 AM, 12-Sep-2022

'डेयरी सेक्टर दुनिया भर में करोड़ों लोगों की आजीविका का भी प्रमुख साधन'

पीएम मोदी ने कहा कि डेयरी सेक्टर का सामर्थ्य ना सिर्फ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देता है, बल्कि ये दुनिया भर में करोड़ों लोगों की आजीविका का भी प्रमुख साधन है।

11:37 AM, 12-Sep-2022

विश्व डेयरी सम्मेलन का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में अंतरराष्ट्रीय डेयरी संघ विश्व डेयरी सम्मेलन (आईडीएफ डब्ल्यूडीएस) 2022 का शुभारंभ किया।
 

11:28 AM, 12-Sep-2022

ये सम्मेलन करीब 50 साल बाद हो रहा है: रुषोत्तम रूपाला

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने कहा कि ये सम्मेलन करीब 50 साल बाद हो रहा है और 1974 में जब ये सम्मेलन हुआ था तब हमारा दूध का उत्पादन 23 मिलियन टन था और आज जब हम इस सम्मेलन को कर रहें तो 220 मिलियन टन यानी 10 गुना दूध की वृद्धि हुई है।  
 

11:13 AM, 12-Sep-2022

विश्व डेयरी सम्मेलन में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में अंतरराष्ट्रीय डेयरी संघ विश्व डेयरी सम्मेलन (आईडीएफ डब्ल्यूडीएस) 2022 के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। 
 

10:59 AM, 12-Sep-2022

पीएम ने इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में लगी प्रदर्शनी का जायज़ा लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में लगी प्रदर्शनी का जायज़ा लिया। इसके बाद प्रधानमंत्री इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में अंतरराष्ट्रीय डेयरी संघ विश्व डेयरी सम्मेलन (आईडीएफ डब्ल्यूडीएस) 2022 का उद्घाटन किया

10:57 AM, 12-Sep-2022

24 सत्र में विशेषज्ञ रखेंगे अपनी बात

12 से 15 सितंबर तक चलने वाले सम्मेलन में पोषण एवं आजीविका के लिए डेयरी उद्योग पर 24 सत्र होंगे। इसमें 91 विदेशी और 65 भारतीय विशेषज्ञ विश्वभर में नवाचार व डेयरी उद्योग को विकसित करने पर विचार रखेंगे। इसके अलावा तीन तकनीकी सत्र भी होंगे। 


 

10:48 AM, 12-Sep-2022

तीन हॉल में लगेगी उद्योग और उत्पादन की प्रदर्शनी

सम्मेलन के लिए 11 हॉल तैयार किए गए हैं। इनमें से तीन में प्रदर्शनी लगेगी। प्रदर्शनी में डेयरी उद्योग में इस्तेमाल होने वाली तकनीक पेश की जाएगी। सभी हाॅल को भारतीय गाय और भैंस की प्रजातियों के नाम पर रखा गया है। प्रधानमंत्री जिस हाॅल में सम्मेलन को संबोधित करेंगे, उसका नाम गुजरात की प्रसिद्ध गिर गाय के नाम पर रखा गया है। 

10:43 AM, 12-Sep-2022

गृहमंत्री अमित शाह करेंगे सम्मेलन को संबोधित

कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई दुग्ध उत्पादन में अपने-अपने प्रदेश की सहभागिता और इस दिशा में नए नवाचार पर जानकारी देंगे। साथ ही, गृहमंत्री अमित शाह भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे।  
 

10:39 AM, 12-Sep-2022

सम्मेलन में 800 से अधिक डेरी किसान शिरकत करेंगे

साथ ही, 800 से अधिक डेरी किसान शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री भारतीय श्वेत क्रांति के इतिहास और मौजूदा स्थिति पर बनी लघु फिल्म भी देखेंगे। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री और वीआईपी मौजूद रहेंगे। 15 सितंबर तक आयोजित होने वाले सम्मेलन के लिए रविवार को दिनभर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। साथ ही, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने प्रधानमंत्री व 50 देशों से आने वाले विशेषज्ञों की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
 

10:32 AM, 12-Sep-2022

PM Modi Noida Visit Live: पीएम मोदी बोले- जानवरों में लंपी रोग के खिलाफ वैज्ञानिकों ने तैयार किया देसी टीका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंडियन एक्सपो मार्ट में विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। योगी ने नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। भारत दूसरी बार विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। 1974 में भी देश ने विश्व डेयरी कांग्रेस की मेजबानी की थी, तब डेयरी में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य तय किया था। देश ने इसमें उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। इस सम्मेलन में पोषण व आजीविका के लिए डेयरी विषय पर चर्चा होगी। इसमें 50 देशों के करीब 1433 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें