वार्ड एक
वार्ड विजेता
वार्ड संख्या जीते प्रत्याशी वोट हारे प्रत्याशी वोट अंतर
वार्ड नंबर जीता प्रत्याशी हारा प्रत्याशी जीत का अंतर
कुरुक्षेत्र जिले में वार्ड 11 से भाजपा उम्मीदवार डीपी चौधरी चार हजार से अधिक वोटों से जीते हैं। कुरुक्षेत्र वार्ड 12 से सुरेंद्र वाल्मीकी विजयी रहे।
रेवाड़ी जिला परिषद के वार्ड नंबर 14 का रोचक पहलू यह है कि सुबह करीब 10 बजे सजन यादव ने मतगणना केंद्र से बाहर आकर स्वयं को मीडिया के सामने विजेता घोषित कर दिया था। जश्न की भी तैैयारी कर ली गई थी। लेकिन करीब दो बजे निर्वाचन अधिकारी ने मनोज यादव को विजयी घोषित कर दिया। इसके बाद सजन यादव ने अपनी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन निर्वाचन अधिकारी की ओर से बताया गया कि प्रत्याशी ने स्वयं ही विजेता घोषित कर दिया। इसमें निर्वाचन अधिकारी का कोई लेना-देना नहीं हैं।
इनेलो की टिकट पर जिला परिषद फतेहाबाद के वार्ड नंबर 11 से चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री रामस्वरूप रामा के बेटे परमिंद्र सिंह भी चुनाव हार गए हैं। वह दूसरे नंबर पर रहे हैं।
कुरुक्षेत्र के सांसद एवं नारायणगढ़ के राज्यमंत्री रहे नायब सिंह सैनी की पत्नी सुमन सैनी अंबाला के वार्ड नंबर 4 से जिला परिषद के चुनाव में हार गई हैं। वह चौथे स्थान पर रहीं।
वार्ड संख्या प्रत्याशी का नाम प्राप्त मत जीत का अंतर
ये बने जिला पार्षद
1. कृष्ण
2. राहुल मुंढाल
3. पूनम
4. रुपेंद्र
5. प्रीति
6. अभिषेक
7. उषा किरण
8. शीला
9. अमित नंबरदार
10. सुमेश
11. राजबाला
12. अनीता पत्नी राकेश
13. राज सिंह
14. रामनिवास
15. स्वेता
16. नरेंद्र पुत्र उमेद सिंह
17. सुनील
18. रवींद्र सिंह
19. सुनीता
20. महेंद्र
21. मंजू रानी
22. मुकेश कुमार
करनाल के घरौंडा में ब्लॉक समिति के वार्ड नंबर 3 की मतगणना के दौरान कुछ प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट हो गई। जिन्हें पुलिस ने इधर-उधर कर दिया।
कैथल में कमलेश पुत्री श्रवण देबन वार्ड नंबर सात से विजयी हुई हैं।
महेंद्रगढ़ में जननायक जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविंद्र गगरवास चुनाव हार गए हैं।
फरीदाबाद में वार्ड नंबर 6 से डोली शर्मा विजयी रही। वहीं वार्ड नंबर 7 से पींटू ने जीत दर्ज की।
अंबाला में जिप वार्ड नंबर 15 से निर्दलीय दीपिका शर्मा ने 416 वोटों से जीत हासिल की है। हिसार जिला परिषद के वार्ड 17 से मोहित मलिक ने जीत दर्ज की है। जिला परिषद हिसार के वार्ड 28 से रेनू देवी विजयी रहीं। रेनू देवी 7930 वोटों से जीती हैं। जिला परिषद हिसार के वार्ड 23 से मीनाक्षी देवी 2364 वोटों से जीती हैं। जिला परिषद हिसार के वार्ड 24 से कमलेश रंगा ने चुनाव जीता है।
यमुनानगर जिला परिषद के वार्ड नंबर 15 से बीएसपी प्रत्याशी धर्मपाल सिंह सिगरा 448 वोटों से जीत गए हैं।
रोहतक के वार्ड नंबर 10 से जयदेव दादू 450 वोटों से जीत गए हैं। वार्ड में बसपा प्रत्याशी को भी मिली हार मिली है।
कैथल में जिला परिषद कैथल के वार्ड नंबर 16 से रितु रानी धर्मपत्नी कुलदीप ढुल पाई की जीत गई हैं।
नारनौल में भीम सिंह वार्ड नंबर 16 से जीते। झज्जर वार्ड 18 से अमित डीघल करीब 1600 वोटों से चुनाव जी गए हैं। वार्ड नंबर 7 से राजेंद्र बाढ़सा जीते हैं। झज्जर में वार्ड 17 से कप्तान बिरधाना करीब 12 सौ वोटों से जीते हैं।
यमुनानगर के वार्ड नंबर 17 से भाजपा प्रत्याशी सर्वजीत रघुवंशी करीब 7000 वोटों से जीते हैं। यमुनानगर में जिला परिषद के लिए वार्ड 16 से बीएसपी प्रत्याशी सुमन देवी 4100 वोटों से जीत गई हैं।
सोनीपत के गोहाना ब्लॉक वार्ड नंबर 7 में जय सिंह 6467 वोट लेकर 589 वोट से जीत गए हैं। वहीं भीम सिंह वार्ड नंबर 16 से जीत गए हैं। सोनीपत के मुडलाना ब्लॉक के वार्ड नंबर 4 से राजेश कुमार ने 7638 वोट प्राप्त कर 529 वोटों से की जीत दर्ज की है।
भिवानी के जिला परिषद वार्ड 22 से मुकेश डालमिया जीत गए हैं। वहीं नारनौल में : नारनौल वार्ड नम्बर 4 से पूनम, महेंद्रगढ़ वार्ड नंबर 7 से विनोद भड़फ जीते हैं। वहीं सोनीपत ब्लॉक में वार्ड नंबर 10 से कल्पना ने ज्योति सरोहा को 1911 वोटों से हरा कर जीत दर्ज की है। कल्पना को 8681 वोट मिले हैं। ज्योति सरोहा को 6770 वोट मिले हैं।
झज्जर में वार्ड 15 से शिवकुमार खोरड़ा 1091 वोटो से जीते। वहीं झज्जर में0 जोगेंद्र माछरौली विजय हुए हैं। उन्होंने जिला परिषद वार्ड नंबर 8 के चुनाव में 8160 वोट प्राप्त की। वह अपने प्रतिद्वंद्वी मनीष पाटोदा से 1068 वोटों से जीते हैं। मनीष पाटोदा 7092 वोट मिली है। तीसरे नंबर पर मेनपाल रहे जिन्हें 4544 वोट मिली है। संजीत उर्फ डीलू को 753 को वोट मिली। वही हरेंद्र सिलाना को करारी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें सिर्फ 636 वोटों से संतोष करना पड़ा। वही नोटा की 241 वोट मिली। जिला परिषद वार्ड नंबर 8 में टोटल 21426 वोट पोल हो गई थी।
अंबाला में वार्ड नंबर 12 में आम आदमी पार्टी के गुरजीत सिंह जीत गए हैं। जिप वार्ड नंबर 13 से भाजपा प्रत्याशी पिंकी देवी ने 1145 वोटों से जीत हासिल की।
फतेहबाद में भाजपा के निवर्तमान जिला परिषद चेयरमैन राजेश कस्वां और उनकी पत्नी दोनों चुनाव हार गए है।
यमुनानगर में जिला परिषद के वार्ड 14 से सलोनी कंबोज जीत गई हैं।
सलोनी कंबोज जीतीं
करनाल के वार्ड नंबर 13 से मोहन सैनी विजेता बने। उन्होंने 65 वोटों से जीत दर्ज की व पिछले प्लान के वाइस चेयरमैन को हराया है।
हिसार के जिला परिषद वार्ड 11 से जजपा समर्थित सुनील मूंड, वार्ड 22 से सोनू और वार्ड 28 से रेणूबाला जीती हैं।
भिवानी जिला परिषद वार्ड 3 से पूनम 617 वोटों से विजयी घोषित हुई। वहीं हिसार में वार्ड नंबर 9 में सरोज बैनीवाल पुत्रवधू जेजेपी नेता भरत सिंह बैनीवाल ने जीत दर्ज की है। वहीं जिला परिषद वार्ड नंबर 8 में भाजपा समर्थित बीरसिंह राहड़ जीते हैं। वहीं रोहतक में जिला पार्षद वार्ड नं 3 से मांगेराम चिड़ी की जीते हैं। जींद में वार्ड 15 से मनीषा 862 वोट से जीतीं है।
जींद में जिला परिषद वार्ड नंबर 07 से अनुराग खटकड़ 17 वोटों से विजयी हुए हैं। जिला परिषद झज्जर जिला परिषद वार्ड 4 से गीता देवी (अमित) लगभग 600 वोट से जीती है। वहीं फतेहाबाद जिला परिषद वार्ड 6 से सुमन खीचड़ विजेता बनीं है। वहीं हिसार के वार्ड 16 से हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मनोज टाक की माता सत्यपाली टाक जीती है। उन्होंने भाजपा समर्थित उम्मीदवार को हराया है।
सोनीपत के वार्ड नंबर 17 से 1204 वोट से संत कुमार नांदनौर जीते हैं। वहीं करनाल वार्ड 16 से रीना धर्मपत्नी एडवोकेट धीरज ने जीत दर्ज की है।
यमुनानगर में जिला परिषद वार्ड नंबर 6 कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी नरवैल सिंह 3400 वोट से विजयीद। वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी शमीम खान विजयी हुए हैं। सोनीपत के वार्ड 13 से सतीश जिला पार्षद बने हैं। पानीपत के वार्ड 14 से सुरेश मलिक जीते हैं।
सिरसा जिला परिषद वार्ड नं 11 से सुभद्रा ने जीत दर्ज की है। वहीं सिरसा के ही जिला परिषद वार्ड नं 12 से नंदलाल बैनीवाल जीत गए हैं।
अंबाला के वार्ड नंबर 10 में भाजपा के साक्षी गॉड जीत गई हैं। कैथल में ढांढ ब्लॉक के वार्ड नंबर 13 से कर्मवीर जिला परिषद से विजई हुए है। वहीं कैथल के ही वार्ड 15 से जिला परिषद के मनीष शर्मा विजयी हुए हैं। हिसार जिला परिषद वार्ड 3 से कर्मकेश कुंडू जीते हैं।
सोनीपत के वार्ड 20 से मंजीत 8884 मत लेकर 4130 वोट से जीते हैं। वहीं जिला परिषद झज्जर वार्ड नंबर 5 से जजपा हलकाध्यक्ष संजय दलाल जीत गए हैं। झज्जर के वार्ड एक से राजेन्द्र आगे, वार्ड 2 से नीरू आगे, वार्ड 3 से प्रदीप कुमार आगे व वार्ड 4 से स्वीटी आगे चल रही हैं।
सोनीपत से मंजीत।
सोनीपत के गोहाना ब्लॉक के वार्ड नंबर 6 से स्वीटी ने 5028 वोट प्राप्त कर 12 वोटों से नजदीकी जीत दर्ज की है।
भिवानी में लोहारू वार्ड नंबर 19 से जिला परिषद से जेजेपी जिलाध्यक्ष की पत्नी चुनाव हार गई और वह चौथे स्थान पर रहीं। भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुनीता 249 वोट से विजय हुई है।
कैथल के वार्ड 17 से राजेश खानपुर ने जीत दर्ज की। झज्जर के वार्ड नंबर 18 से अमित अहलावत की पंद्रह सौ वोटों से जीत हुई। हिसार के जिला परिषद वार्ड 11 से सरोज बाला धीरणवास ने जीत हासिल की है। करनाल के वार्ड नम्बर से 18 से राजेश कुमारी विजयी रही हैं। करनाल के वार्ड 2 से गीता रानी 166 वोट से अपने प्रतिद्वंद्वी कर्मजीत कोर से विजयी हुई।
भिवानी की सिवानी मंडी से जिला परिषद चुनाव के वार्ड नंबर 22 से उद्योगपति मुकेश डालमिया विजेता बने। वहीं वार्ड संख्या 21 से जिला पार्षद के लिए मंजू जांगडा विजय रही।
KARNAL : जिला परिषद इंद्री के वार्ड नंबर 1 में कर्मवीर कश्यप को कुल 750, प्रदीप कुमार को 2754, ईश्वर सिंह 1267, करण सिंह 1118, कुलदीप मदान 4681, कृष्णदेव 2217, नरेंद्र मलिक 2941,परवीन कुमार 965, मदनलाल 1313, रविंदर कुमार 1599, रामकुमार 536, सुनील कुमार 1280 व सुशील नंबरदार को 2990 वोट मिले हैं। जिनमें कुलदीप मदान ने 2990 मतों से जीत हासिल की है
शाहबाद के वार्ड 1 से जेजपी विधायक रामकरण काला के पुत्र कंवरपाल ने जीत दर्ज की है। दूसरी बार जिप मेंबर बने हैं। 600 वोटों से जीत दर्ज की है।
करनाल में जिला परिषद वार्ड नम्बर 17 से गुरदीप राणा विजयी हुए हैं। वहीं सोनीपत के मुडलाना ब्लॉक के वार्ड 3 से पुष्पा देवी 5903 वोट से जीत गई हैं।
सोनीपत के वार्ड 22 से राकेश दहिया गांव नाहरा ने जीत दर्ज की है। वहीं महेंद्रगढ़-नारनौल में जिला परिषद वार्ड नंबर 19 से मीना देवी और वार्ड नंबर 3 से संतोष पीटीआई विजयी हुए हैं।
रोहतक में जिला परिषद के वार्ड नंबर तीन से बसपा प्रत्याशी रामू सातवें स्थान पर है, यहां हिम्मत सिंह सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं झज्जर में चुनाव आयोग की वेबसाइट न चलने के कारण परिणाम अपलोड नहीं हो पा रहे हैं। वहीं नारनौल में वार्ड नंबर 15 से अजय कुमार जीत चुके हैं।
रेवाड़ी में जिला परिषद के निवर्तमान जिला प्रमुख शशि बाला बड़े अंतर से पीछे चल रहीं हैं। पहली बार चुनाव लड़ रही सरोज मेहरा भारी वोटों से आगे चल रही हैं। इतने बड़े अंतर को देखते हुए प्रत्याशियों ने लौटना शुरू कर दिया है।निवर्तमान जिला प्रमुख शशि बाला मतगणना केंद्र छोड़ निकल चुकी हैं।
सोनीपत के वार्ड 12 से बजाना की रेणु 3600 वोट से जीत गई हैं।
पानीपत के जिला परिषद वार्ड नंबर 17 से जितेंद्र कुमार 175 वोट से जीत गए हैं। वहीं जींद में वार्ड 12 से नरेश कुमार की जीत हुई है। नरेश को मिले 5124 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर सुरेंद्र को 4812, रणबीर को 3255, विजेंदर को 3064, राजसिंह को 1950, रामकृति को 144, नोटा को 170 वोट मिले हैं।
सोनीपत: वार्ड नंबर 20 से चौथे राउंड के बाद मंजीत 5162 वोट लेकर सबसे आगे है। रोहतक के जिला परिषद के वार्ड नंबर तीन से हिम्मत सिंह 1918 वोटों से आगे हैं।
जींद में वार्ड नंबर 13 से जिला परिषद से कविता जीती हैं। कविता को 8614 वोट मिले दूसरे नंबर पर रेखा को 6576 वोट मिले हैं। वहीं भिवानी के जिला परिषद वार्ड 1 से कृष्ण कुमार तिगड़ाना 237 वोटों से जीते हैं। नारनौल में वार्ड नंबर 10 से डॉक्टर राजेश यादव 4910 वोटों से जीते हैं।
सोनीपत के वार्ड 9 से जेजेपी समर्थित गांव नैना ततारपुर निवासी सुरेश कुमार 386 वोट से जीत गए हैं।
सिरसा: मतगणना केंद्र में 11 नंबर राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। यहां प्रवीणा 560 वोट से आगे है।
हिसार के वार्ड 14 से रुपाली देवी ने 1400 वोटों से जीत हालिस की है।
कैथल जिला परिषद वार्ड नंबर 5 से कमलेश रानी कौलेखां 804 वोटों से विजयी हुई है। वहीं पानीपत में जिला परिषद वार्ड नंबर 16 से पूजा 1511 वोट से जीत गईं है।
रोहतक: दूसरे राउंड में पूनम ने दी कड़ी टक्कर, सुनील कुमारी से मात्र आठ वोट पीछे
रोहतक में जिला परिषद के वार्ड नंबर 2 से सुनील कुमारी 94 मतों से आगे हैं। जो मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पैतृक गांव निंदाना से है।
रेवाड़ी में जिला परिषद वार्ड नंबर 10 में निवर्तमान जिला प्रमुख शशि बाला 2 हजार वोट से पीछे है।
जिला परिषद फतेहाबाद के वार्ड 14 से महेंद्र सिंह 106 वोटों से जीत गए हैं।
कैैथल में वार्ड आठ से राउंड एक की मतगणना
पानीपत में जिला परिषद के वार्ड नंबर 16 से 15 राउंड की गिनती के बाद पूजा 1400 वोट से आगे है।
रोहतक से पहला चुनाव रुझान आ गया है। जिला परिषद चुनाव के वार्ड नंबर 3 से डॉक्टर प्रमोद आगे चल रहे हैं।
करनाल में ईवीएम का पिटारा खुलते ही चुनावी मैदान में डटे कुल 1119 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। करनाल जिले में जिला परिषद के कुल 25 और नौ खंडों की ब्लॉक समिति के कुल 200 सदस्य चुने जाने हैं।
करनाल में कितने प्रत्याशी मैदान में
पद सीटें कुल प्रत्याशी
करनाल में मतगणना केंद्र में अभी सिर्फ प्रत्याशियों को ही प्रवेश दिया जा रहा है।
कैथल में सुबह आठ बजे पंचायत चुनाव समितियों के लिए अधिकारियों की देखरेख में ईवीएम को खोला गया। इसके बाद वहां मतगणना शुरू हो गई।
सोनीपत में मतगणना की तैयारी पूरी हो चुकी है। मतगणना स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अंदर जो भी उम्मीदवार या एजेंट जा रहे हैं, उनकी सघन तलाशी ली जा रही है।