फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Trade Show: 'भारत जैसे देश को किसी पर निर्भर रहना अब मंजूर नहीं', इंटरनेशनल ट्रेड शो में बोले PM मोदी

Thu, 25 Sep 2025 11:55 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

खास बातें

UP International Trade Show 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन किया। ग्रेटर नोएडा में हो रहे इस ट्रेड शो में प्रदेश के उद्यमियों को वैश्विक मंच मिलेगा। इसमें प्रदेश की औद्योगिक, कृषि, सांस्कृतिक और नवाचार क्षमताओं का भव्य प्रदर्शन होगा। यह व्यापार प्रदर्शनी 25 से 29 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : X/BJP
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:12 AM, 25-Sep-2025

यूपी में MSMEs का मजबूत नेटवर्क: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, 'मैं आप सभी का आह्वान करता हूं, यूपी में निवेश कीजिए, यूपी में मैन्युफैक्चर कीजिए। यहां लाखों MSMEs का मजबूत नेटवर्क है, उनका सामर्थ्य इस्तेमाल कीजिए और एक कंप्लीट प्रोडक्ट यहीं तैयार कीजिए। इसके लिए हर मदद के साथ यूपी सरकार और भारत सरकार आपके साथ है। '

11:05 AM, 25-Sep-2025

पुर्जे पुर्जे पर मेड इन इंडिया की छाप हो: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, 'हमारी सेनाएं स्वदेशी चाहती हैं और दूसरों पर निर्भरता को कम करना चाहती हैं। इसलिए हम भारत में ही एक वाइब्रेंट डिफेंस सिस्टम विकसित कर रहे हैं, पुर्जे पुर्जे पर मेड इन इंडिया की छाप हो, हम ऐसा एक इकोसिस्टम बना रहे हैं, और यूपी इसमें भी बड़ी भूमिका निभा रहा है। आज, भारत रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म की प्रतिबद्धता के साथ अपने उद्योग, व्यापारियों और नागरिकों के साथ खड़ा है। तीन दिन पहले जीएसटी में अगली पीढ़ी के सुधार लागू हुए। जीएसटी में ये बदलाव संरचनात्मक सुधार हैं जो भारत की विकास गाथा को नई उड़ान देंगे। ये जीएसटी पंजीकरण को सरल बनाएंगे, कर विवादों को कम करेंगे और एमएसएमई को तेजी से रिफंड सुनिश्चित करेंगे' 

11:01 AM, 25-Sep-2025

'सेमीकंडक्टर सेक्टर में भी भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूती देगा यूपी'

पीएम ने कहा, 'आज पूरे भारत में जितने मोबाइल फोन बनते हैं, उसमें से 55% मोबाइल उत्तर प्रदेश में बनते हैं। यूपी अब सेमीकंडक्टर सेक्टर में भी भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूती देगा। यहां से कुछ किलोमीटर दूर ही एक बड़ी सेमीकंडक्टर फैसिलिटी पर काम शुरू होने वाला है। भारत को आत्मनिर्भर बनाना ही होगा। हर वो उत्पाद जो हम भारत में बना सकते हैं, वो हमें भारत में बनाना है।'

विज्ञापन
10:59 AM, 25-Sep-2025

गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, 'आज सरकार मेक इन इंडिया, मैन्युफैक्चरिंग पर इतना जोर दे रही है। हम चिप से लेकर जहाज तक, सब कुछ भारत में बनाना चाहते हैं, इसलिए हम आपके व्यापार में आसानी के लिए काम कर रहे हैं। सरकार आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है, लेकिन सरकार की कुछ अपेक्षाएं भी हैं कि आप जो भी निर्माण कर रहे हैं, वह सर्वोत्तम गुणवत्ता का हो। आज देशवासियों के मन में ये बात है कि स्वदेशी उत्पादों की गुणवत्ता निरंतर बेहतर हो, इसलिए गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।"

10:49 AM, 25-Sep-2025

सीएम योगी और सरकार के सभी सहयोगियों को बधाई: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी-2025 (UPITS-2025) में कहा, "मुझे खुशी है कि 2,200 से ज्यादा प्रदर्शक यहां अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस व्यापार मेले का कंट्री पार्टनर रूस है, यानी इस व्यापार मेले में हम एक समय-परीक्षित साझेदारी को और मजबूत कर रहे हैं। मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सरकार के सभी सहयोगियों को बधाई देता हूं।"

विज्ञापन
10:48 AM, 25-Sep-2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी-2025 (UPITS-2025) में कहा, "आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है। उन्होंने हमें अंत्योदय का मार्ग दिखाया। अंत्योदय का अर्थ है, सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान, सबसे गरीब व्यक्ति तक विकास पहुंचना, सभी भेदभाव समाप्त हो, यही अंत्योदय है, और अंत्योदय में ही सामाजिक न्याय को बल मिलता है। आज भारत विकास के इसी मॉडल को दुनिया को दे रहा है।"

10:38 AM, 25-Sep-2025

सीएम योगी ने कहा, 'आज अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल की जयंती भी है। 70 वर्ष पूर्व उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को एक नई दृष्टि दी थी और अंत्योदय को राष्ट्र उदय में बदलने का संकल्प दिलाया था। उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी एक विशेष अवसर है, यह केवल एक व्यापार प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि वर्तमान आर्थिक चुनौतियों का सामना करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत के स्वदेशी मॉडल और प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया और मेक फॉर द वर्ल्ड के विजन का एक स्वरूप भी है।'

10:25 AM, 25-Sep-2025

'स्वदेशी का बेहतर उपयोग आत्मनिभर व विकसित भारत के लिए जरूरी'

सीएम योगी ने कहा, चार लाख से अधिक कारीगरों को ट्रेनिंग और टूलकिट देकर हुनरमंद बनाया है। प्रदेश जीआई टैग कैपिटल बना है। 75 जीआई  टैग के लिए आवेदन करने जा रहे। प्रदर्शनी में भी 60 जीआई टैग उत्पाद शामिल हैं। यूपी में 40 लाख करोड़ के प्रस्ताव प्रदेश को इन्वेस्ट यूपी में मिले। 12 लाख पर काम भी शुरू हो गए। स्वदेशी का बेहतर उपयोग आत्मनिभर व विकसित भारत के लिए जरूरी है।

10:22 AM, 25-Sep-2025

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "ऐतिहासिक अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों के लागू होने के बाद, यह पहली बार है जब पीएम नरेंद्र मोदी यूपी आए हैं। मैं उनका स्वागत करता हूं। गरीब, किसान, महिला, युवा, मध्यम वर्ग, व्यापारी, छोटे और मध्यम उद्यम, सभी समुदायों और जातियों को यह दिवाली का उपहार मिला है, और मैं इसके लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं। पिछले चार दिनों में हम बाजारों में एक नई तरह की जीवंतता देख पाए हैं। उपभोक्ता बाजारों की ओर दौड़ पड़े हैं। यह हमारे ओडीओपी क्षेत्र के उद्योगपतियों के लिए एक नया जीवन साबित हुआ है।'

10:20 AM, 25-Sep-2025

पीएम मोदी ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन किया

10:07 AM, 25-Sep-2025

पीएम मोदी ने उद्यमियों से की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी-2025 (UPITS-2025) का दौरा किया। यह व्यापार प्रदर्शनी 25 से 29 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। 

09:56 AM, 25-Sep-2025

ट्रेड शो में दिखेगी वन ट्रिलियन इकोनॉमी वाले यूपी की झलक

यूपी के वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने की झलक बृहस्पतिवार से ग्रेेटर नोएडा एक्सपो सेंटर में दिखेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन के बाद आयोजन 29 सितंबर तक जारी रहेगा। आयोजन को भव्य और निवेशकों के लिए सुगम बनाने के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिन पहले ही बुधवार को ग्रेटर नोएडा पहुंच गए। शाम को उद्घाटन कार्यक्रम, प्रदर्शनी के अलावा दूसरी तैयारियां उन्होंने देखीं। मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर कारोबारियों और उद्यमियों से भी रूबरू हुए।

09:28 AM, 25-Sep-2025

कार्यक्रम हॉल के गेट पर उमड़ी भीड़

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में पीएम के प्रोग्राम में प्रवेश को लेकर इंडिया एक्सपो मार्ट के अंदर कार्यक्रम हॉल के गेट पर उमड़ी भीड़।

09:23 AM, 25-Sep-2025

UP Trade Show: 'भारत जैसे देश को किसी पर निर्भर रहना अब मंजूर नहीं', इंटरनेशनल ट्रेड शो में बोले PM मोदी

उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी उद्यमियों को संबोधन के बाद एक जिला-एक उत्पाद योजना के पवेलियन में कारीगरों से मुलाकात कर सकते हैं। करीब 10 लाख लोगों और 500 से अधिक विदेशी खरीदाराें के ट्रेड शो में शामिल होने का अनुमान है। ट्रेड शो का कंट्री पार्टनर रूस है, लिहाजा 30 रूसी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी इसमें शामिल होेगा। 2,500 उद्यमी अपने उत्पाद और सेवाएं ट्रेड शो में प्रदर्शित करेंगे। शुक्रवार से औद्योगिक सत्र होंगे, जिसमें कंपनियां अपनी सेवाओं के अनुभव साझा करेंगीं। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें