3:30 बजे तक 31.13 फीसदी वोटिंग
एमसीडी उपचुनाव में 3:30 बजे तक 31.13 फीसदी मतदान हुआ। चांदनी महल वार्ड में सबसे अधिक 41 फीसदी और ग्रेटर कैलाश में सबसे कम करीब 20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
जानें उपचुनाव में डेढ़ बजे तक कहां हुआ सबसे ज्यादा मतदान
स्टेट इलेक्शन कमीशन ने बताया कि एमसीडी के 12 खाली वार्ड के उपचुनाव के लिए दोपहर 1:30 बजे तक 21.84 फीसदी वोटिंग हुई। संगम विहार-A वार्ड में सबसे ज्यादा 29.48 परसेंट वोटिंग हुई, जबकि ग्रेटर कैलाश में सबसे कम 13.92 परसेंट वोटिंग हुई। कुल वोटों में 89,242 (23.77 परसेंट) पुरुषों और 63,539 (19.60 परसेंट) महिलाओं ने वोट डाले, जबकि 12 वार्ड के कुल 52 थर्ड-जेंडर वोटरों में से सिर्फ 7 (13.46 परसेंट) ने ही वोटिंग में हिस्सा लिया।
सीएम रेखा गुप्ता ने उपचुनाव में मतदाताओं से वोट डालने की अपील की
विनोद नगर में उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी
पूर्वी दिल्ली के बेस्ट विनोद नगर में राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय में निगम उपचुनाव में वोट डालने लोग पहुंचे।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने परिवार सहित शालीमार बाग के एपी ब्लॉक के वार्ड नंबर 56 में मतदान किया।
मॉडल मतदान केंद्र और पिंक बूथ
प्रत्येक वार्ड में एक मॉडल मतदान केंद्र और एक पिंक बूथ (महिला संचालित बूथ) स्थापित किया गया है।यहां मतदाताओं के लिए बेहतर इंतजाम, साफ-सफाई और सुगम व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
निगम चुनाव दिल्ली एप पर जान सकेंगे मतदान केंद्र की लोकेशन
आयोग की आधिकारिक ऐप ‘निगम चुनाव दिल्ली’ के माध्यम से मतदाता अपने मतदान केंद्र की लोकेशन, कतार की स्थिति, उम्मीदवारों की सूची, पीडब्ल्यूडी सुविधाओं, गाइडलाइन और आवश्यक संपर्क नंबरों की जानकारी एक ही मंच पर पा सकते हैं। सभी केंद्रों पर लगाए गए क्यूआर कोड के माध्यम से मतदाता वोट डालने के तुरंत बाद अपना डिजिटल फीडबैक दे सकते हैं
सबसे अधिक संगम विहार वार्ड में मतदान
पहले वोटिंग आंकड़ों में एमसीडी चुनाव में सबसे अधिक संगम विहार वार्ड में मतदान हुआ। जबकि सबसे कम ग्रेटर कैलाश में मतदान हुआ है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पश्चिमी दिल्ली की संसद कमलजीत सहरावत के वार्ड में भी मतदान की रफ्तार काफी धीमी है। इन दोनों वार्ड में भी मतदान प्रतिशत चार से नीचे है।
सुबह साढ़े नौ बजे तक 5.40 फीसदी मतदान
दिल्ली में चल रहे एमडीसी उपचुनाव में पहले मतदान के आंकड़े सामने आ गए हैं। 12 वार्डों में सुबह 9:30 बजे तक 5.40 फीसदी मतदान हुआ है। ये पहले दो घंटे के वोटिंग आंकड़े हैं।
नजफगढ़ में उपचुनाव के दौरान मतदान केंद्र के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मतदान केंद्र के बाहर सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी है। खास तौर पर नजफगढ़ इलाके के दीचाऊं कला वार्ड के मतदान केंद्र पर बेहद ज्यादा सुरक्षा है। आज दिल्ली में एमसीडी के 12 वार्डों में उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है।
'यहां साफ-सफाई नहीं है'
एक अन्य महिला वोटर बुंडो ने बताया कि हमने इसलिए वोट दिया है ताकि हम जिस कैंडिडेट को चाहते हैं, वह जीते। दिक्कतें ये हैं कि यहां न तो साफ-सफाई है, न ही पानी की ठीक से सप्लाई होता है।
'पानी और सीवरेज की समस्याएं हल हों'
संगम विहार में एक वोटर अब्दुल गफ्फार ने कहा कि मुद्दे हैं विकास, रोजगार। पानी, सड़क और सीवरेज की समस्याएं हैं। मैंने वोट इसलिए दिया क्योंकि यहां विकास होना चाहिए। पानी की समस्याएं, सीवरेज की समस्याएं हल होनी चाहिए।
दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों के उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। संगम विहार के 163A पोलिंग बूथ पर मतदाता मतदान के लिए पहुंच रहे हैं।
शालीमार बाग के एक वोटिंग सेंटर पर वोटर ने डाला वोट
दिल्ली नगर निगम के 12 वार्ड के उपचुनाव के लिए वोटिंग चल रही है। शालीमार बाग के एक वोटिंग सेंटर पर मतदाता पहुंचे। एक मतदाता ने कहा कि मैंने अपना वोट डाल दिया है। मैंने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि यह मेरा कर्तव्य है कि मैं अपने देश, समाज और परिवार को सबसे सुरक्षित हाथों में सौंपूं। इसलिए, वोट देकर, मैं सबसे अच्छे लोगों को चुन सकता हूं।
एमसीडी के 12 वार्डों के उप चुनाव के लिए मॉक ड्रिल के बाद आज सुबह मतदान शुरू हुआ। अभी मतदान केंदों पर बहुत कम मतदाता पहुंच रहे हैं।
एमसीडी उपचुनाव के लिए मतदान जारी
दिल्ली में आज कुल 12 वार्डों में उप चुनाव हो रहा है। उप चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है।
12 वार्डों में मतदान
मुंडका
शालीमार बाग-बी
अशोक विहार
चांदनी चौक
चांदनी महल
द्वारका-बी
दिचाऊं कलां
नारायणा
संगम विहार-ए
दक्षिणपुरी
ग्रेटर कैलाश
विनोद नगर