फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi MCD Election Live: भाजपा ने जारी किया 12 सूत्रीय संकल्प पत्र, जनता से पर्यावरण सुरक्षा समेत किए ये वादे

Fri, 25 Nov 2022 10:13 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

खास बातें

Delhi MCD Election 2022 Live News in Hindi: एमसीडी चुनाव को लेकर भाजपा और आप में कड़ी टक्कर चल रही है। दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप लगा रही हैं। दिल्ली में एमसीडी चुनाव को लेकर चार दिसंबर को वोटिंग होगी जबकि सात दिसंबर को मतगणना होगी। पढ़ें चुनाव से जुड़ा हर अपडेट...
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:47 PM, 25-Nov-2022

गरीब विधवा महिलाओं की बेटियों के लिए विवाह अनुदान राशि को 30,000 से 50,000 रुपए तक बढ़ाने का वादा

बीजेपी ने संकल्प पत्र में कहा कि दिल्ली में गांवों के आसपास 'फिरनी' सड़कों का निर्माण एवं प्रमुख गांवों के सभी एमसीडी स्कूलों को आधुनिक बनाएंगे और  मैटरनिटी वार्ड के साथ स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करेंगे। गरीब विधवा महिलाओं की बेटियों के लिए विवाह अनुदान राशि को 30,000 से 50,000 रुपए तक बढ़ाने  का भी बीजेपी ने वादा किया है। 

04:12 PM, 25-Nov-2022

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रसोई शुरू करेगी बीजेपी 

बीजेपी ने एमसीडी चुनाव के लिए अपने संकल्प पत्र में वादा किया है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रसोई शुरू कराई जाएगी  जिसमें 5 रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। स्मार्ट स्कूल बनाएं जाएंगे स्मार्ट क्लासरूम होंगे,  स्वास्थ्य सेवाओं का आधुनिकीकरण किया जाएगा,  सभी बाजारों में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी, पार्किंग बनाई जाएंगी। साथ ही बीजेपी ने दिल्ली की जनता से 1000 जगह छठ घाट बनाने का भी वादा किया है । 

03:48 PM, 25-Nov-2022

4 दिसंबर को बीजेपी के समर्थन में लोग करेंगे मतदान- गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आम आदमी पार्टी केंद्र और निगम के साथ मिलकर काम करने और दिल्ली की जनता की सेवा करने, झुग्गी पुनर्वास और झुग्गियों में सुविधाएं लाने के अपने कर्तव्य में पूरी तरह से विफल रही है। आप ने दिल्ली को भ्रष्ट सरकार के अलावा कुछ नहीं दिया। साथ ही उन्होने कहा कि 4 दिसंबर को लोग बड़ी संख्या में निकलेंगे और बीजेपी के समर्थन में मतदान  करेंगे। 

  

विज्ञापन
03:44 PM, 25-Nov-2022

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता की अगुवाई  में एमसीडी चुनाव के लिए भाजपा ने लॉन्च किया 'संकल्प पत्र'

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, राज्य भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने सांसदों के साथ एमसीडी चुनाव के लिए भाजपा का 'संकल्प पत्र' लॉन्च किया। भाजपा ने एमसीडी चुनाव के लिए 12 सूत्रीय संकल्प पत्र जारी किया जिसमें दावा किया गया है कि दिल्ली को ढलाव मुक्त किया जाएगा। इस दिशा में कार्य करने की योजना तैयार की गई है अनाधिकृत कॉलोनियों का हाउस टैक्स माफ होगा। जहां झुग्गी वहां मकान की योजना केंद्र सरकार के माध्यम से पूरी कराई जाएगी। 

फैक्टरी लाइसेंस समाप्त किया जाएगा, पिछले साल प्रस्ताव पास किया था मगर दिल्ली सरकार ने इस प्रस्ताव को रोक दिया था इस बार प्रस्ताव लागू कराया जाएगा। सभी इलाकों में विकास कार्य किए जाएंगे, सड़क बनाई जाएंगी नाले- नालियों का निर्माण किया जाएगा। 
 

03:16 PM, 25-Nov-2022

भाजपा ने एमसीडी चुनाव के लिए 12 सूत्रीय संकल्प पत्र किया जारी

भाजपा ने दिल्ली का विकास और समस्याओं का समाधान होने का दावा किया। संकल्प पत्र में निगम की सुविधाएं मोबाइल और डिजिटल माध्यम से दिए जाने के साथ सरकार बनने पर 100 दिन के अंदर एमसीडी एप पर सभी जानकारी देने की बात कही है। साथ ही पर्यावरण सुरक्षा के लिए दिल्ली को हरा-भरा बनाने का वादा किया है।

विज्ञापन
01:59 PM, 25-Nov-2022

आप के क्लासरूम निर्माण में अनियमितता मामले पर भाजपा हमलावर

स्कूलों की क्लासरूम निर्माण में कथित रूप से अनियमितताओं पर भाजपा ने आप की चुटकी ली है। भाजपा ने कहा है कि सतर्कता निदेशालय की रिपोर्ट से पता चलता है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 'केवल काला धन आने की चिंता है न कि बच्चों की शिक्षा की'। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मामले पर सतर्कता निदेशालय की रिपोर्ट का हवाला दिया और मांग की कि केजरीवाल या तो अपने भ्रष्ट मंत्रियों को बर्खास्त करें या इस्तीफा दें।

01:52 PM, 25-Nov-2022

सांसदों ने साधा निशाना

सांसद डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि घर-घर से कूड़ा उठाना और स्ट्रीट लाइटों को एलईडी लगाकर दिल्ली को एमसीडी ने चमकाया है। गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि केजरीवाल सरकार की लापरवाही की वजह से दिल्ली के लोग गंदा व जहरीला पानी को पीने को मजबूर हैं। जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। दिल्ली में काम करने के बावजूद लोग नोएडा और दिल्ली से सटे इलाकों में रह रहे हैं। 

01:15 PM, 25-Nov-2022

बिहार के नेता भी मैदान में

बिहार सरकार में पूर्व मंत्री डॉ. प्रेम कुमार और डॉ. जिवेश मिश्रा ने कहा कि कोविड के दौरान दिल्ली सरकार फ्लॉप साबित हुई। उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि दिल्ली में उत्तराखंड के लोगों की बड़ी आबादी है और उनका हमेशा से दिल्ली के विकास में एक विशेष योगदान रहा है। लोनी के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार में विकास हो रहा है।

12:46 PM, 25-Nov-2022

मनीष सिसोदिया ने फिर साधा भाजपा पर निशाना

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा "गंदगी तो बीजेपी के डीएनए में है,  एमसीडी में केजरीवाल का आना तय है"।

12:20 PM, 25-Nov-2022

चांदनी चौक वार्ड में देखने को मिलेगा रोचक मुकाबला

एमसीडी चुनाव के दौरान भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के दिग्गजों में ही नहीं, बल्कि उनके लालों के बीच भी मुकाबला है। इनमें से कुछ के सामने राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की चुनौती है तो कुछ पहली बार चुनावी समर में उतर रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा पुरानी दिल्ली के दिल कह जाने वाले चांदनी चौक वार्ड में देखने को मिल रहा है।

11:54 AM, 25-Nov-2022

दिल्ली नगर निगम चुनाव में आज प्रचार करेंगे मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को नई दिल्ली जाएंगे। वहां वे नगर निगम चुनाव में उतरे भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में पांच जनसभाएं करेंगे। इससे पूर्व दिल्ली में एक सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर बाद दिल्ली नगर निगम के संतनगर वार्ड में पार्टी रेखा रावत के समर्थन में जनसभा करेंगे।

11:45 AM, 25-Nov-2022

निगम चुनाव के एक्जिट पोल और मीडिया सर्वेक्षण जारी करने पर प्रतिबंध

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग का कहना है कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पांच दिसंबर को मतदान होगा, जबकि एमसीडी चुनाव के लिए चार दिसंबर को मतदान होना है। आयोग का मानना है कि कोई भी सर्वेक्षण गुजरात विधानसभा व कई राज्यों में विधानसभा के उपचुनाव के परिणाम को प्रभावित कर सकते है।

11:05 AM, 25-Nov-2022

सिसोदिया के आरोपों पर मनोज तिवारी की प्रतिक्रिया

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा केजरीवाल का दावा है कि सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जबकि सिसोदिया केजरीवाल की हत्या की भविष्यवाणी करते हैं; पता नहीं क्या चल रहा है। 

10:30 AM, 25-Nov-2022

मनोज तिवारी बोले- मुझे लगता है कि ये सुसाइड नहीं हत्या है

आप कार्यकर्ता संदीप भारद्वाज द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला किया है। भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि ये सुसाइड नहीं हत्या है। संदीप भारद्वाज टिकट को लेकर आश्वस्त थे। सबूतों के अनुसार यह सुसाइड नहीं लग रही। आप प्रमुख और नेतृत्व ने पाप किया है।

10:11 AM, 25-Nov-2022

मनोज तिवारी पर दर्ज कराएंगे मुकदमा

मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को भाजपा नेता मनोज तिवारी पर आरोप लगाया कि वे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हत्या कराना चाहते हैं और इसकी साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे मनोज तिवारी के खिलाफ इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराएंगे।

09:46 AM, 25-Nov-2022

दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया

आप कार्यकर्ता संदीप भारद्वाज ने गुरुवार को अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। धारा 174 के तहत कार्यवाही की जा रही है। संदीप 'आप' की दिल्ली ट्रेड विंग के सचिव थे और राजौरी गार्डन स्थित भारद्वाज मार्बल्स के मालिक थे।

09:18 AM, 25-Nov-2022

कपिल मिश्रा ने भी किया हमला

मनीष सिसोदिया के ट्वीट को लेकर भाजपा अब पूरी पार्टी पर हमलावर हो गई है। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा, ''केजरीवाल और सिसोदिया के ट्वीट देखकर एक ही बात लगती हैं कि केजरीवाल सिसोदिया को जेल में डालने के चक्कर में हैं , और सिसोदिया केजरीवाल को मरवाने के मूड में। एक रोज लिखता है जेल जाएगा, जेल जाएगा। दूसरा लिखता है हत्या होगी, हत्या होगी। एक दूसरे से इतनी नफ़रत है तो तलाक ले लो यार।''

08:52 AM, 25-Nov-2022

Delhi MCD Election Live: भाजपा ने जारी किया 12 सूत्रीय संकल्प पत्र, जनता से पर्यावरण सुरक्षा समेत किए ये वादे

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि भाजपा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हत्या कराना चाहती है। उन्होंने कहा कि ''गुजरात व एमसीडी चुनाव मे हार के डर से बौखलाई भाजपा अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही है। इनके सांसद मनोज तिवारी खुलेआम अपने गुंडो को अरविंद जी पर हमला करने के लिए कह रहे है और इसकी पूरी प्लानिंग कर ली है। आप इनकी टुच्ची राजनीति से नही डरती, इनके गुंडागर्दी का जबाव अब जनता देगी।''



उनके इस आरोप पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा कि मुझे लगता है कि मनीष सिसोदिया केजरीवाल जी की हत्या करवाना चाहते हैं इसलिए हर दूसरे महीने भाजपा का नाम ले लेते हैं ताकि उनपे शक ना जाए।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें