फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Land For Job Scam Case Live: लालू, राबड़ी और मीसा को कोर्ट से राहत, सीबीआई ने नहीं किया जमानत का विरोध

Wed, 15 Mar 2023 12:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

खास बातें

Lalu Prasad Yadav Land for Job Scam Case Live: 2004 से 2009 के बीच लालू प्रसाद यादव यूपीए सरकार में रेल मंत्री थे। आरोप है कि लालू के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे भर्ती में घोटाला हुआ। कहा जा रहा है कि नौकरी लगवाने के बदले आवेदकों से जमीन और प्लॉट लिए गए। अब इसी घोटाले में सीबीआई जांच कर रही है और आज मामले की सुनवाई अदालत में होनी है, जिसके लिए लालू यादव परिवार समेत कोर्ट पहुंचे हैं। पढ़ें इस मामले में दिनभर के अपडेट्स...
विज्ञापन
लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:48 AM, 15-Mar-2023

कोर्ट से बाहर जाते लालू यादव

जमानत मिलने के बाद कोर्ट से बाहर जाते लालू यादव।

11:45 AM, 15-Mar-2023

नौकरी के बदले जमीन घोटाला क्या है? 
2004 से 2009 के बीच लालू प्रसाद यादव यूपीए सरकार में रेल मंत्री थे। आरोप है कि लालू के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे भर्ती में घोटाला हुआ। कहा जा रहा है कि नौकरी लगवाने के बदले आवेदकों से जमीन और प्लॉट लिए गए।
सीबीआई ने इस मामले में जांच के बाद लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटी मीसा भारती के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोप है कि जो जमीनें ली गईं वो राबड़ी देवी और मीसा भारती के नाम पर भी ली गईं।

11:32 AM, 15-Mar-2023

50 हजार के मुचलके पर मिली जमानत

अदालत ने लालू, राबड़ी और मीसा तीनों को 50-50 हजार के मुचलके पर जमानत दी है।

विज्ञापन
11:26 AM, 15-Mar-2023

सीबीआई ने जमानत का नहीं किया विरोध

जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में लालू यादव के परिवार को कोर्ट से राहत मिल गई है। अदालत ने लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती को जमानत दे दी है। वहीं सीबीआई ने इसका विरोध भी नहीं किया।

10:37 AM, 15-Mar-2023

चार्जशीट में इनके नाम

सीबीआई के मुताबिक, लालू की इस साजिश में पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, भारतीय रेलवे में तत्कालीन महाप्रबंधक सौम्या राघवन, मुख्य कार्मिक अधिकारी कमल दीप मेनराई ने उनका साथ दिया। इनके अलावा पटना के महजाबाग, बिहटा के बिंदौल गांव और पटना शहर के निवासियों राज कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार, अजय कुमार, संजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विकास कुमार, अभिषेक कुमार, रवींद्र रे, किरण देवी, अखिलेश्वर सिंह, रामाशीष सिंह ने भी इस साजिश में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
10:19 AM, 15-Mar-2023

सीबीआई ने पिछले साल अक्तूबर में दाखिल किया था आरोपपत्र

इन उम्मीदवारों ने प्रत्यक्ष रूप से या अपने निकटतम रिश्तेदारों/परिजनों के माध्यम से तत्कालीन (2004-09 में) केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार के सदस्यों को अपनी जमीन बाजार कीमत से 1/4 से 1/5 तक अत्यधिक रियायती दरों पर बेची थी। दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में विशेष जज गीतांजलि गोयल ने सीबीआई के आरोपपत्र को संज्ञान में लेने के बाद हाल ही में लालू, उनकी पत्नी व बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और 14 अन्य को बुधवार के लिए समन किया है। सीबीआई ने पिछले साल अक्तूबर में यह आरोपपत्र दाखिल किया था।

10:10 AM, 15-Mar-2023

Land For Job Scam Live: लालू, राबड़ी और मीसा को कोर्ट से राहत, सीबीआई ने नहीं किया जमानत का विरोध

परिवार समेत लालू पहुंचे कोर्ट
जमीन के बदले नौकरी घोटाले को लेकर आज दिल्ली के राउज एवेन्यू अदालत में 14 आरोपियों की पेशी होनी है, जिसके लिए लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती कोर्ट पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें