फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanjhawala Case: सातवें आरोपी अंकुश ने सुल्तानपुरी पुलिस स्टेशन में किया सरेंडर, पूछताछ शुरू

Fri, 06 Jan 2023 05:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

खास बातें

Delhi Girl Car Accident Sultanpuri Case: कंझावला कांड को छह दिन हो चुके हैं और पुलिस की जांच अब तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। मामले में पुलिस ने गवाह निधि को पूछताछ के लिए बुलाया है, वहीं छठे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। यहां पढ़ें इस मामले के पल-पल क अपडेट्स...
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अंकुश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:24 PM, 06-Jan-2023

सातवें आरोपी अंकुश ने किया आत्मसमर्पण

कंझावला मौत मामले में सातवें आरोपी अंकुश ने शुक्रवार को सुल्तानपुरी थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। 

02:43 PM, 06-Jan-2023

नया सीसीटीवी फुटेज आया सामने

कंझावला कांड में एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें अंजलि और निधि घर से निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

12:23 PM, 06-Jan-2023

निधि को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया

आज सुबह मीडिया में यह खबरें थीं कि पुलिस ने निधि को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि बाद में पुलिस ने स्पष्टीकरण दिया कि अंजलि को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पुलिस सीआरपीसी की धारा 164 के तहत निधि का बयान दर्ज कर चुकी है लेकिन अब सामने आए कुछ तथ्यों को लेकर उससे पूछताछ होगी।

विज्ञापन
12:17 PM, 06-Jan-2023

कार में सवार थे केवल चार लोग

वारदात वाली रात कार में केवल चार लोग सवार थे। यह तथ्य आरोपियों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज से सत्यापित हुई है। दरअसल उस रात दीपक हादसे के वक्त कार में नहीं था। जब अंजलि के शव को कार से गिराकर आरोपी लौट रहे थे तब उन्होंने दीपक को बुलाया था जिसके बाद दीपक अमित के साथ कार में आकर बैठा और  अन्य तीन आरोपी टेंपो से निकल गए।

12:16 PM, 06-Jan-2023

गिरफ्तार हुआ छठा आरोपी

पुलिस ने गुरुवार देर रात मामले के छठे आरोपी आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया है। आशुतोष की ही कार से अंजलि का एक्सीडेंट हुआ था और आशुतोष ने ही पुलिस को गलत बयान दिया था कि दीपक उससे कार  ले गया था।

विज्ञापन
11:26 AM, 06-Jan-2023

Kanjhawala Case: सातवें आरोपी अंकुश ने सुल्तानपुरी पुलिस स्टेशन में किया सरेंडर, पूछताछ शुरू

दिल्ली के कंझावला कांड का आज छठा दिन है और इसकी जांच अभी तक किसी ऐसे बिंदु पर नहीं पहुंची है जिसे निर्णायक कहा जा सके। बीती रात इस मामले में पुलिस ने छठे आरोपी आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभी आशुतोष से पूछताछ कर रही है। वहीं इस मामले में एक नया मोड़ भी आ गया है। बताया जा रहा है कि वारदात वाली रात कार में केवल चार लोग सवार थे जबकि पुलिस अब तक पांच आरोपियों के कार में होने की बात कर रही थी। इसके साथ ही पुलिस ने आज मामले की चश्मदीद गवाह निधि को भी थाने बुलाया है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें