फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Jayanti 2023 Live: दिल्ली के जहांगीरपुरी में निकलेगी दो शोभायात्रा, सुरक्षा इंतजाम चाकचौबंद

Thu, 06 Apr 2023 03:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

खास बातें

Delhi Hanuman Jayanti (Janmotsav) News Live: पिछले साल 16 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर शोभा यात्रा के दोरान दोनों समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। उसके बाद एरिया में कई दिनों तक तनाव रहा। फिलहाल हालात को देखते हुए पुलिस अपनी ओर से कोई जोखिम लेना नहीं चाहती है, यही वजह है कि यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पढ़ें हर अपडेट...
विज्ञापन
जहांगीरपुरी में मौजूद पुलिसवाले - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:27 PM, 06-Apr-2023

हिंदू युवा वाहिनी की शोभायात्रा शांति से निकली

हिंदू युवा वाहिनी की धूमधाम से शोभायात्रा निकली। यह सीमित एरिया में ही निकली और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

03:03 PM, 06-Apr-2023

ड्रोन से हो रही निगरानी

जहांगीरपुरी इलाके में ड्रोन से निगरानी हो रही है, वहीं सुरक्षा बल घरों की छतों पर भी तैनात हैं।

02:13 PM, 06-Apr-2023

नंद नगरी में निकाली शोभायात्रा

दिल्ली के नंदनगरी में भी निकल रही है शोभायात्रा।
 

विज्ञापन
12:06 PM, 06-Apr-2023

200 मीटर के दायरे में निकलेगी शोभायात्रा

जहांगीरपुरी में पुलिस ने शोभायात्रा के लिए सिर्फ 200 मीटर का दायरा सुनिश्चित किया है। रामनवमी की तरह ही हनुमान जयंती पर भी पुलिस ने रामलीला मैदान के 200 मीटर के दायरे में बैरिकेडिंग कर दी है और उसी के अंदर ही शोभायात्रा निकालने का निर्देश है।

10:56 AM, 06-Apr-2023

पूरे इलाके में सुरक्षा बल तैनात

पिछले साल 16 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर शोभा यात्रा के दोरान दोनों समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। उसके बाद एरिया में कई दिनों तक तनाव रहा। फिलहाल हालात को देखते हुए पुलिस अपनी ओर से कोई जोखिम लेना नहीं चाहती है। पूरे जहांगीरपुरी इलाके में लोकल पुलिस के अलावा अतिरिक्त सुरक्षा बलों की कई कंपनियों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने खुद वहीं पर मोर्चा संभाला हुआ है।

विज्ञापन
10:40 AM, 06-Apr-2023

दो शोभा यात्राएं सीमित क्षेत्र में निकलेंगी

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के डीसीपी जीतेंद्र मीना ने बताया कि शोभायात्रा के आयोजकों को सीमित क्षेत्र में यात्रा निकालने की अनुमति दी गई है। उनसे रूट फॉलो करने के लिए कहा गया है। पहली यात्रा में 200-300 लोग हिस्सा लेंगे वहीं 500 लोग दूसरी यात्रा में।
 

09:58 AM, 06-Apr-2023

Hanuman Jayanti 2023 Live: दिल्ली के जहांगीरपुरी में निकलेगी दो शोभायात्रा, सुरक्षा इंतजाम चाकचौबंद

हनुमान जयंती के मौके पर जहांगीरपुरी में हर साल निकाली जाने वाली शोभा यात्रा को दिल्ली पुलिस ने इस साल भी अनुमति दे दी है। पहले पुलिस इससे इनकार कर रही थी लेकिन गुरुवार सुबह पुलिस ने दो हिंदू संगठनों को सीमित क्षेत्र में हनुमान जयंती की शोभा यात्रा निकालने की अनुमति दे दी गई है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें