सीतापुर में इमलिया सुल्तानपुर इलाके के हथूरी गांव में वोट डालने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। ईंट पत्थर के साथ लाठी डंडे चले। फायरिंग भी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस को भी भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।
बुलंदशहर में शाम पांच बजे तक 62.66 फीसदी मतदान हुआ। अभी तक जिले में शांति पूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है। फिलहाल कई मतदान केंद्रों पर अभी भी लंबी कतारें लगी हुई हैं। वहीं मथुरा जिले में शाम पांच बजे तक 63.61 फीसदी मतदान हुआ।
हापुड़ 56 फीसदी
बुलंदशहर 50.8 फीसदी
कुशीनगर 47.35 फीसदी
मथुरा 52.22 फीसदी
बस्ती 50.92 फीसदी
बांदा 42.99 फीसदी
बांदा 35 प्रतिशत
बस्ती 37.57 प्रतिशत
संभल 36 प्रतिशत
प्राथमिक विद्यालय पैकोलिया बरुवार में संतोष सिंह का कुछ दिन पहले एक हादसे में पैर टूट गया। प्लास्टर चढ़े होने की वजह से वह चल फिर नहीं सकते, लेकिन हौसला कायम है। वह परिजनों के साथ चारपाई पर बैठ मतदान करने पहुंचे।
मथुरा के मतदान केंद्र पसोली के बाहर शराब पीकर नशे में धुत हुआ मतदाता
बांदा 8 फीसदी
रुधौली 9 फीसदी
मथुरा 9.52 फीसदी
कुशीनगर 9.33 फीसदी
बस्ती 11.40 फीसदी
फर्रुखाबाद 11.62 फीसदी
चित्रकूट 18 फीसदी
अम्बेडकरनगर में पंचायत चुनाव के लिए चौथे और अंतिम चरण का मतदान शुरू हो गया है। कुल 2754 बूथ पर कड़ी सुरक्षा में कराए जा रहे मतदान में 17 लाख से अधिक मतदाता 40 हजार से अधिक प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिला पंचायत सदस्य के 41, ग्राम प्रधान के 900, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1020 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 11 हजार 58 पद के लिए चुनाव कराया जा रहा है।
बस्ती के विकास खण्ड बनकटी के खड़ौहा प्राथमिक पाठशाला पर पहले मतदान फिर जलपान नारे के साथ जोश में मतदाता अपने हक का इस्तेमाल करने पहुंचे हैं, जिसकी वजह से सुबह से ही यहां लंबी लाइन लगी है।
वाराणसी में पांच बूथों पर फोर्स की मौजूदगी में पुनर्मतदान शुरू
वाराणसी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में तीन ब्लाक के चार गांव के पांच बूथों पर गुरुवार को पुनर्मतदान शुरू हो गया है। फोर्स की मौजूदगी में परसादपुर, रायपुर, गरथौली, मवैया गांव के पांच बूथों पर मतदान जारी है। इन बूथों पर बीते 19 अप्रैल को मतदान के दिन गड़बड़ी के चलते चुनाव प्रक्रिया निरस्त कर दी गई थी। मतदान के बाद इन सभी मतों की मतगणना 2 मई को की जाएगी।
कुशीनगर के कसया ब्लॉक के चकदेइयां ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय चकदेइयां में बने बूथ संख्या 613 पर बीडीसी के चार प्रत्याशियों की जगह तीन प्रत्याशियों के ही चुनाव चिह्न वाला मत पत्र पहुंचा है। जिसके चलते मतदान रूका हुआ है। पीठासीन अफसर ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को इससे अवगत कराया है।
मथुरा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान को लेकर गुरुवार की सुबह से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ जुटने लगी। कोई ई-रिक्शा से सवार होकर मतदान केंद्र तक पहुंचा तो कोई बाइक से। सबसे पहले वोट डालने की होड़ दिखी। बता दें कि जनपद के 860 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं।
अंबेडकरनगर के आलापुर तहसील के अंतर्गत हथिनाराज मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाता पहुंचे हैं। साथ ही यहां सुरक्षा के भी सभी पुख्ता इंतजाम हैं।
कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र के बोधीछापर गांव में लोग सुबह 6.00 बजे ही मतदान की लाइन में लग गए हैं, जबकि मतदान सुबह 07 बजे से शुरू होना था। प्रशासन निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारी कर चुका है।
बुलंदशहर, हापुड़, संभल, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, फर्रूखाबाद, बांदा, कौशांबी, सीतापुर, अंबेडकरनगर, बहराइच, बस्ती, कुशीनगर, गाजीपुर, सोनभद्र और मऊ में चौथे और अंतिम चरण के लिए मतदान हो रहे हैं।