10:10 AM, 02-Dec-2024
किसान आंदोलन के चलते ग्रेनो में ऑनलाइन क्लास
किसानों के दिल्ली कूच करने के दौरान सड़कों पर लगने वाले जाम से छात्रों को परेशानी न हो। इसके लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के कई स्कूलों ने सोमवार को ऑनलाइन क्लास संचालित करने का निर्णय लिया है। नोएडा के एमिटी,डीपीएस 30, डीपीएस 122, ग्रेटर नोएडा वेस्ट का डीपीएस,स्पर्श ग्लोबल स्कूल सहित कई स्कूल आज ऑनलाइन संचालित हो रहे हैं। छात्रों को जाम में फंसने के दौरान कोई परेशानी न हो इसको देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने स्वत ऑनलाइन क्लास चलाने का निर्णय लिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से ऑनलाइन क्लास चलाने का निर्देश नहीं दिया गया है। स्कूलों की ओर से स्वयं ऑनलाइन क्लास चलाने का निर्णय लिया गया है। प्रदूषण को देखते हुए पहले ही हाइब्रिड मोड में क्लास चलाने के निर्देश दिए जा चुके हैं।