फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MSME For Bharat: फरीदाबाद में एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव, उद्योग जगत की जानी-मानी हस्तियां जुटीं

Sat, 20 Sep 2025 02:10 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

खास बातें

MSME Bharat Conclave Today: फरीदाबाद जिले में उद्योग जगत को नई दिशा देने और उनकी चुनौतियों पर मंथन करने के लिए आज (शनिवार) एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन मानव रचना विश्वविद्यालय परिसर में हो रहा है।
विज्ञापन
MSME Bharat Conclave - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:04 PM, 20-Sep-2025

उखड़ी-टूटी सड़कों का मुद्दा उठा तो नगर निगम कमिश्नर ने कही ये बात

उद्यमियों ने उखड़ी हुई सड़कें, टूटी सड़कों को मुद्दा भी उठाया गया। इस पर नगर निगम कमिश्नर ने कहा सभी सड़कों की मरम्मत होनी है। अगर किसी औद्योगिक क्षेत्र में सड़क टूटी या उखड़ी है तो शिकायत लेकर आने की जरूरत नहीं है। मुझे व्हाट्सएप कर दें।

02:02 PM, 20-Sep-2025

उद्यमियों ने उठाया जाम का मुद्दा

उद्यमियों की तरफ से नीलम बाटा व बड़खल फ्लाईओवर पर लगने वाले जाम का मुद्दा उठाया गया। इन दोनों फ्लाईओवर से उद्योगों की सीधी कनेक्टिविटी है। हर दिन यहां जाम में उद्यमी व उद्योगों को आने वाले वाहन फंसते हैं।

01:12 PM, 20-Sep-2025

एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव में ज्वाइंट सीपी राजेश दुग्गल ने उद्योगपतियों की सुरक्षा और सहयोग को लेकर चर्चा की।

विज्ञापन
12:47 PM, 20-Sep-2025

एमएसएमई हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी: मेयर प्रवीण जोशी

एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव में फरीदाबाद की मेयर प्रवीण जोशी ने एमएसएमई को लेकर हो रहे विकास कार्यों को लेकर बताया। उन्होंने कहा, एमएसएमई छोटा शब्द है, लेकिन इस से बहुत से युवाओं को रोजगार दिया जाता है। एमएसएमई हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है। उद्यमियों को जिन भी काम की अवश्यकता है एक पत्र लिखकर दें उनको करवाया जाएगा। समस्या का निस्तारण होगा। एमसीएफ के काम काज में सुधार जारी है। बहुत से काम हमने जन भागीदारी से किए हैं। हर व्यक्ति चाहता है कि शहर को सुंदर बनाएं। बारिश में रात रातभर नगर निगम की टीम सड़क पर रही है। सुधार हुआ है। सफाई अभियान चल रहा है। आगे शहर व औद्योगिक क्षेत्र बदला हुआ दिखेगा।

12:22 PM, 20-Sep-2025

उद्यमियों ने रखी अपनी समस्याएं

उद्यमियों ने प्रमुख समस्याएं बताई कि अभी मौके पर विकास व संसाधन जरूरी हैं। सरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र जो अभी रेगुलर हुआ है, वहां छोटे-छोटे उद्योग हैं। लेकिन बिजली, सड़क, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। स्टार्टअप्स को बढ़ावा दिया जाए, इस से इनोवेशन बढ़ेंगे। एक सकारात्मक माहौल बनेगा। छोटे उद्योगों के लिए खरीद-बिक्री को प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाया जाए।

विज्ञापन
12:17 PM, 20-Sep-2025

आईएमटी अध्यक्ष ने उद्योग के बारे में विस्तार से बताया

एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव की उद्यमियों के साथ शुरुआत हुई। फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरभान शर्मा ने उद्योग के बारे में विस्तार से बताया।

12:02 PM, 20-Sep-2025

पहला सेशन उद्यमियों के साथ शुरू

अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव का पहला सेशन उद्यमियों के साथ शुरू हुआ। इसमें उद्यमी अपनी बात करेंगे। दूसरा सेशन प्रशासनिक अधिकारियों का होगा।

 

11:56 AM, 20-Sep-2025

एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव का शुभारंभ

अमर उजाला की ओर से आयोजित एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव में जिले की मेयर प्रवीण जोशी व ज्वाइंट सीपी राजेश दुग्गल ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

11:32 AM, 20-Sep-2025

उद्योग जगत में उत्साह

उद्योगपति और व्यापारी संगठनों ने इस कॉन्क्लेव को बेहद अहम बताते हुए कहा है कि इससे उद्योग जगत को प्रशासनिक अधिकारियों और नीति निर्माताओं के साथ सीधा संवाद का अवसर मिलेगा। इससे भविष्य की नीतियों और योजनाओं को गति मिलेगी।

11:00 AM, 20-Sep-2025

पैनल डिस्कशन में उठाए जाएंगे मुद्दे

पैनल डिस्कशन में उद्योग जगत के बड़े नाम उद्योग में आने वाली समस्याओं व संभावनाओं पर अपने विचार रखेंगे। इसमें वीरभान शर्मा, अध्यक्ष, फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, नरेश राव महासचिव, सोहना रोड स्क्रैप मार्केट एसोसिएशन शामिल होंगे। इनके साथ पुष्पेंद्र सिंह उपाध्यक्ष मैन्यूफेक्चर्स एसोसिएशन फरीदाबाद, नीरज आहूजा अध्यक्ष कारखाना बाग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, जितेंद्र शाह अध्यक्ष, सरूरपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, डॉ. गुरनाम सिंह विरदी उपाध्यक्ष फरीदाबाद स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन उद्योगपतियों को संबोधित करेंगे। कॉन्क्लेव में स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने, रोजगार सृजन, निवेश की संभावनाओं, बुनियादी ढांचे के विकास, खेल और शिक्षा जगत से जुड़े अवसरों पर चर्चा होगी।

10:43 AM, 20-Sep-2025

कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति

कॉन्क्लेव के विशिष्ट अतिथि महापौर प्रवीण जोशी होंगी। इसके अलावा कार्यक्रम में निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा, संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश दुग्गल, सीजीएसटी सहायक आयुक्त अरविंदर सिंह के साथ सुधीर चौहान एडवाइजर एफएमडीए (सेवानिवृत्त चीफ टाउन प्लानर हरियाणा) विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

10:38 AM, 20-Sep-2025

खुलकर अपनी बात रखने का मिलेगा अवसर

इस आयोजन का उद्देश्य फरीदाबाद के उद्योगों को नई संभावनाओं, चुनौतियों और समाधानों पर चर्चा का मंच उपलब्ध कराना है। इसमें व्यापारियों और उद्योगपतियों को नीतिगत फैसलों और प्रशासनिक सहयोग से संबंधित मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा।

10:31 AM, 20-Sep-2025

MSME For Bharat: फरीदाबाद में एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव, उद्योग जगत की जानी-मानी हस्तियां जुटीं

कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। अमर उजाला की ओर से आयोजित इस कॉन्क्लेव में उद्योग जगत की नामी हस्तियों के साथ प्रशासन और प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें